Vedant Samachar

भाजपा नेता जिला महामंत्री दीपक जायसवाल ने नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के सभी जिलों का दौरा कर पदाधिकारीयों के साथ बैठक में हुए शामिल।

Vedant Samachar
1 Min Read

बस्तर,30अक्टूबर (वेदांत समाचार) । बस्तर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का बस्तर दौरा कार्यक्रम अंतर्गत बस्तर संभाग के कांकेर से प्रारंभ होकर कोंडागांव, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। सुदूर वनांचल नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मोदी सरकार एवं विष्णु सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को एक एक जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा की इस कार्यक्रम में कोरबा जिले से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक जायसवाल ने बस्तर संभाग के सभी जिलों का क्रमशः कांकेर, कोंडागांव, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में बैठक में शामिल होकर योजनाओं की जानकारी दी। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, महामंत्री खिलावन साहू, उपाध्यक्ष खिलावन साहू, निर्देश दीवान किशोर देवांगन तामेस साहू सहित पदाधिकारीयों ने संपूर्ण बस्तर संभाग का दौरा किया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के नेतृत्व में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा संपूर्ण प्रदेश का दौरा कर रही है जिसमें सभी जिलों में बैठक कर पिछड़ा वर्ग को मजबूत कर रही है।

Share This Article