Korba, 29 March (Vedant Samachar). भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय ने पाली मंडल अध्यक्ष श्री रोशन सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष मा. किरण सिंह देव के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया, जिसकी पुष्टि प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश राम रोहरा ने हस्ताक्षरित आदेश में की। इस आदेश के अनुसार, रोशन सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया है।
इस निर्णय की सूचना पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेज दी गई है, जिनमें राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री पवन साय और जिला अध्यक्ष भाजपा कोरबा शामिल हैं।

पाली मंडल महामंत्री विवेक कौशल भाजपा से निष्कासित
भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ने पाली मंडल महामंत्री श्री विवेक कौशल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष मा. किरण सिंह देव के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई।
भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी आदेश में उल्लेख किया गया कि पाली क्षेत्र में घटी एक घटना में श्री कौशल पर गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय लिया।
प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश राम रोहरा द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
भाजपा नेताओं को दी गई सूचना
निष्कासन आदेश की प्रतिलिपि विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजी गई, जिसमें राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय सहित जिला भाजपा इकाई कोरबा शामिल हैं।
यह कार्रवाई भाजपा के अनुशासनात्मक कड़े रुख को दर्शाती है और पार्टी द्वारा अनुशासनहीनता व गंभीर आरोपों पर तुरंत निर्णय लेने की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करती है.