Vedant Samachar

बेमेतरा में जुए पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार, जुआरियों से 50 हजार 620 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 7 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिल जब्त

Vedant Samachar
1 Min Read

बेमेतरा,13 जनवरी (वेदांत समाचार)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन में साइबर सेल और थाना दाढ़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम नवागांव कला स्थित बिही घाट हाफ नदी किनारे की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने मौके से 8 आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि कुछ लोग फरार हो गए। पुलिस ने जुआरियों के पास से 50 हजार 620 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 7 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है। बेमेतरा पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article