कोरबा,28 नवम्बर(वेदांत समाचार)। बुधवारी बाजार में हुई मारपीट की घटना के वायरल होने के बाद कोरबा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03 मोटरसाइकिल और 01 स्कूटी भी जब्त की है।
घटना 20 नवंबर 2025 की रात लगभग 11:50 बजे की है, जब प्रार्थी सागर यादव (24 वर्ष) निवासी बुधवारी बाजार, चौकी CSEB, कोरबा, दशहरा मैदान में मौजूद था। इसी दौरान चार–पांच मोटरसाइकिल पर सवार कुछ युवकों ने वहां पहुंचकर प्रार्थी के साथ मारपीट, गाली–गलौज और उसकी मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की।
वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया। प्रार्थी की शिकायत पर चौकी CSEB, थाना सिविल लाइन रामपुर, कोरबा में अपराध क्रमांक 720/2025 दर्ज किया गया है। प्रकरण में धारा 296, 115(2), 351(3), 324(4), 3(5) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। निर्देशों के पालन में चौकी प्रभारी CSEB स.उ.नि. भीमसेन यादव और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार आरोपी
- पृथ्वी दास महंत (22 वर्ष),2. कार्तिक दास महंत (19 वर्ष),3. तुषार साहू (21 वर्ष),4. जतिन कुमार (19 वर्ष),5. साहिल दास महंत (18 वर्ष),6. राहुल दास महंत (22 वर्ष) — सभी निवासी आरा मशीन, नूरी मस्जिद के पास, थाना सिविल लाइन रामपुर, कोरबा,7. गजानंद यादव (20 वर्ष), निवासी CSEB कॉलोनी, कोरबा,8. एक विधि से संघर्षरत बालक
जप्त वाहन
- CG12BE7479,2. CG12AE7830,3. CG12BQ3681,4. CG12BG4374
पुलिस का कहना है कि शहर में असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।



