Vedant Samachar

नया रायपुर में प्रस्तावित ‘चित्रोत्पला इंटरनेशनल फिल्म सिटी का भूमिपूजन आज

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर,24 जनवरी (वेदांत समाचार)। सीएम विष्णुदेव साय आज नया रायपुर में प्रस्तावित ‘चित्रोत्पला इंटरनेशनल फिल्म सिटी का भूमिपूजन करेंगे। करीब 147 करोड़ की लागत से बनने वाली चित्रोत्पला इंटरनेशनल फिल्म सिटी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी। छत्तीसगढ़ में इंटरनेशनल फिल्म सिटी निर्माण से बॉलीवुड, रीजनल और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स आकर्षित होंगे। यहां न सिर्फ छॉलीवुड बल्कि अन्य राज्यों के निर्माता और निर्देशक भी शूटिंग करेंगे। वहीं, स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।साथ ही छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों को इससे सीधा लाभ मिलेगा।

चित्रोत्पला फिल्म सिटी क्यों है खास

1.नवा रायपुर में चित्रोत्पला इंटरनेशनल फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा।

2.इस फिल्म सिटी में हाई टेक स्टूडियो रहेंगे।

3.खूबसूरत आउटडोर शूटिंग लोकेशन रहेंगी।

4.यहां पोस्ट प्रोडक्शन यूनिट की सुविधा रहेगी।

5.इस फिल्म सिटी में ऑडिटोरियम होटल भी रहेंगे। साथ ही साथ प्रशिक्षण केंद्र भी होगा, जहां ड्रामा, एक्टिंग और प्रोडक्शन समेत अलग-अलग ट्रेनिंग दी जाएगी।

कैसी होगी चित्रोत्पला फिल्म सिटी

1.यह फिल्म सिटी करीब 100 एकड़ क्षेत्र में फैली होगी।

2.3 साल में बनकर तैयार होगी फिल्म सिटी।

3.छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री को मिलेगी पहचान।

4.अन्य राज्यों के कलाकार शूटिंग के लिए आएंगे।

5.स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा लाभ।

6.हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार।

Share This Article