Vedant Samachar

बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया भोजली महोत्सव 2025, महापौर संजू देवी राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा, 10 अगस्त (वेदांत समाचार)। जिले की वार्ड क्रमांक 42, बालकोनगर देहानपारा में श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा आयोजित पारंपरिक भोजली महोत्सव 2025 रविवार को धार्मिक उल्लास और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत विशिष्ट अतिथि नरेंद्र देवांगन वार्ड ,पार्षद सत्येन्द्र दुबे ,तरुण राठौर , मंगल बंदे , रजत खूंटे , चंदा देवी ,चेतना मैत्री ,जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर , प्रभात डडसेना , वरिष्ठ भाजपा नेता जे एन दुबे , संजय पांडे ,लाल बहादुर ,धीरज झा नरेश दीवान ,दिनेश पटेल, अविनाश ,विनोद यादव ,विनोद कौशिक ,कमल , केशव देवांगन ,होरी लाल साहू ,महेंद्र ठाकुर ,नंदू , राजेश धीवर , कमलेश त्रिपाठी ,दौलत , आश्रम प्रमुख संतोष शांडिल्य ,संजय मलगे ,अशोक सिंह ,गुलाब सिंह जनार्दन गिरी वार्ड वासी समस्त महिला शक्ति_, , एवं अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3:00 बजे श्री सर्वेश्वरी आश्रम, बालकोनगर (बै​रियर के पास, सेक्टर 4) में विधिवत पूजन से हुआ। पूजन उपरांत सायं 4:00 बजे रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-धजी महिलाएं, बच्चियां और श्रद्धालु शोभायात्रा के रूप में राम मंदिर के लिए प्रस्थान कर भोजली का विसर्जन किया। विसर्जन के पश्चात सामूहिक भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भोजली महोत्सव में स्थानीय कलाकारों और महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ पर्व की शोभा बढ़ाई। आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत पुष्पमालाओं और स्मृति चिह्न देकर किया।

इस आयोजन की कमान श्री सर्वेश्वरी समूह भोजली महोत्सव समिति के नेतृत्वकर्ता सत्येन्द्र दुबे ने संभाली। समिति के सभी सदस्यों एवं वार्ड क्रमांक 42 के नागरिकों के सहयोग से यह महोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

समिति ने बताया कि भोजली महोत्सव न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक एकजुटता और पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण का भी माध्यम है। आयोजन में शामिल सभी गणमान्य अतिथियों एवं नगरवासियों ने भविष्य में भी इस परंपरा को जीवित रखने का संकल्प लिया।

Share This Article