Vedant Samachar

बेमेतरा को मिला नया एसडीओपी, भुषण एक्का ने संभाला पदभार

Vedant Samachar
2 Min Read

बेमेतरा,12 जनवरी(वेदांत समाचार)। बेमेतरा जिले में पुलिस प्रशासन को नया नेतृत्व मिला है। भुषण एक्का ने सोमवार 12 जनवरी 2026 को औपचारिक रूप से एसडीओपी बेमेतरा (SDOP Bemetara) का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिला पुलिस कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) से सौजन्य भेंट की।

नवपदस्थ एसडीओपी भुषण एक्का ने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने और पुलिसिंग को और अधिक जनहितैषी बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा, विश्वास और त्वरित न्याय पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने नये एसडीओपी का स्वागत करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि नये एसडीओपी के नेतृत्व में बेमेतरा जिले की पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात एसडीओपी बेरला विनय कुमार, निरीक्षक सोनल ग्वाला सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नये एसडीओपी से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिले की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस कार्यप्रणाली और आमजन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर स्टेनो संतोष सोनवानी सहित जिला पुलिस कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Share This Article