Vedant Samachar

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के आरोप में बम्हनीडीह पुलिस ने दो हाइवा वाहन जप्त किए

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर-चांपा, 30 जनवरी 2026। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान के तहत बम्हनीडीह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो रेत से भरे हाइवा वाहनों को दबिश देकर जप्त किया। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा, विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में यह कार्रवाई ग्राम खपरीडीह रेत घाट क्षेत्र में की गई।

पुलिस ने दोनों हाईवा वाहनों के चालकों और मालिकों के खिलाफ खनिज अधिनियम तथा अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्यवाही शुरू की है। मामले में इस्तगाशा तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और इसी तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बम्हनीडीह, कृष्णपाल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article