Vedant Samachar

Baahubali : प्रभास की फिल्म का नया अवतार, ‘बाहुबली – द एपिक’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिर दिखी माहिष्मति की दुनिया

Vedant Samachar
3 Min Read

मुंबई : भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई फिल्म ‘बाहुबली’ को हाल ही में 10 साल पूरे हुए हैं. इस खास मौके पर, निर्देशक एस एस राजामौली फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज देने जा रहे हैं. इस फिल्म के पार्ट 1 और पार्ट 2 के हाईपॉइंट को मिलाकर ‘बाहुबली द एपिक’ बनाई गई है और ये फिल्म 31 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है. फिल्म की रिलीज से पहले, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसका दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों को फिर से माहिष्मति की दुनिया में खींच लिया है.

‘बाहुबली द एपिक’ का ट्रेलर दर्शकों को अमरेंद्र बाहुबली (प्रभास), भल्लालदेव (राणा दग्गुबाती), शिवगामी (राम्या कृष्णन), कटप्पा (सत्यराज), देवसेना (अनुष्का शेट्टी) और अन्य प्रमुख किरदारों से फिर से मिलवाता है. ये ट्रेलर फ़्रेंचाइज़ी के पहले भाग ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ और दूसरे भाग ‘बाहुबली : द कन्क्लूसिओं’ की मुख्य घटनाओं को बहुत ही सहजता से जोड़ता है.

ये भी पढ़ें : अमेरिका ने दो रूसी तेल कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, भारत पर भी पड़ेगा असर, जानिए क्यो ?

नए अंदाज में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने फिल्म ‘बाहुबली- द एपिक’ के ट्रेलर साझा करते हुए लिखा है कि दो फिल्में, एक एपिक अनुभव! पेश है एसएस राजामौली की ‘बाहुबली- द एपिक’ का ट्रेलर. फिल्म 31 अक्टूबर 2025 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.” ‘बाहुबली द एपिक’ असल में इन दोनों फिल्मों का हिस्सा शामिल किया जाएगा. फिल्म का कुल रनटाइम लगभग 3 घंटे 40 मिनट से ज्यादा का है.

जानें कब आएगी बाहुबली 3
जब बाहुबली के निर्माता शोबू यारलगाड्डा से एक इंटरव्यू में ‘बाहुबली 3’ की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने फ़ैंस को साफ जवाब दिया कि नहीं, ‘बाहुबली 3’ तो अभी नहीं आएगी. हमारे पास कुछ और सरप्राइज हो सकते हैं, लेकिन ‘बाहुबली 3’ फ़िलहाल नहीं. ‘बाहुबली 3’ के लिए अभी बहुत काम बाकी है. बाहुबली 1 और 2 के बात करें तो इस फिल्मों ने प्रभास के साथ राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, सत्यराज और नासर जैसे कलाकारों की जिंदगी भी बदल दी थी.31 अक्टूबर को इस महागाथा को एक नए अंदाज में देखना फ़ैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.

Share This Article