The post बालको कर्मचारियों का दिवाली बोनस तय, 15% बढ़ोतरी से राशि पहुँची 1.88 लाख appeared first on Vedant Samachar.
]]>करीब 900 नियमित कर्मचारी और लगभग 600 एग्जीक्यूटिव इस फैसले से लाभान्वित होंगे। बोनस की राशि दशहरा से पहले सभी कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।
बैठक में बनी सहमति
सूत्रों के अनुसार बुधवार को आईआर हेड विजय चंद्रा की मौजूदगी में यूनियनों की बैठक हुई। प्रबंधन ने शुरुआत में केवल 11 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, यूनियन प्रतिनिधियों ने एक राय से इसे अपर्याप्त बताते हुए 15 प्रतिशत वृद्धि पर जोर दिया। लगभग डेढ़ घंटे चली बातचीत के बाद यूनियनें अपने प्रस्ताव पर अडिग रहीं। इसके बाद प्रबंधन ने इंटक यूनियन से अलग चर्चा की और अंततः सभी के सुझावों को मानते हुए 15 प्रतिशत वृद्धि पर सहमति बन गई।
हाइलाइट बॉक्स
पिछले साल बोनस : ₹1,64,000
इस साल बोनस : ₹1,88,212
बढ़ोतरी : 15 प्रतिशत
लाभार्थी : 900 नियमित कर्मचारी व 600 एग्जीक्यूटिव
भुगतान : दशहरा से पूर्व खातों में जमा
The post बालको कर्मचारियों का दिवाली बोनस तय, 15% बढ़ोतरी से राशि पहुँची 1.88 लाख appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post डिजिटल लेन-देन में होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के रिजर्व बैंक (RBI) प्लेटफॉर्म तैयार करने जा रही appeared first on Vedant Samachar.
]]>इसका मकसद डिजिटल लेन-देन में होने वाली धोखाधड़ी को रोकना और जोखिम प्रबंधन को बेहतर बनाना है। DPIP के जरिए धोखाधड़ी से जुड़ी जानकारी को रियल टाइम में साझा किया जा सकेगा, जिससे समय रहते फर्जी ट्रांजैक्शन को रोका जा सकेगा। वित्तीय धोखाधड़ी से निपटने के लिए केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मिलकर एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू करने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म की संस्थागत संरचना सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों की मदद से तैयार की जाएगी।
इस महीने की शुरुआत में इस मसले पर एक उच्चस्तरीय बैठक भी हुई थी, जिसमें वरिष्ठ बैंक अधिकारी, आरबीआई के अधिकारी और अन्य संबंधित पक्ष शामिल हुए थे। बैठक का उद्देश्य इस प्लेटफॉर्म की रूपरेखा को अंतिम रूप देना था। सूत्रों के अनुसार, यह मसला सरकार और आरबीआई दोनों की प्राथमिकता में है। ऐसे में उम्मीद है कि यह प्लेटफॉर्म अगले कुछ महीनों में शुरू हो सकता है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है, जिसका मकसद डिजिटल पेमेंट से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकना है। इस प्लेटफॉर्म का नाम डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर प्रोडक्ट एग्रीगेशन (DPIP) होगा। जब यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह से काम करने लगेगा, तब यह अलग-अलग स्रोतों से डेटा इकट्ठा करेगा और उसका विश्लेषण करेगा, ताकि किसी भी संभावित खतरे या धोखाधड़ी की पहचान की जा सके। यह प्लेटफॉर्म रियल-टाइम में डेटा साझा करेगा, जिससे फ्रॉड रोका जा सकेगा और लेनदेन को सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
DPIP का प्रोटोटाइप रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) तैयार कर रहा है। इसके लिए RBIH पांच से दस बैंकों के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस प्लेटफॉर्म में अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि पेमेंट फ्रॉड पर लगाम लगाई जा सके।गौरतलब है कि जून 2024 में RBI ने इस डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर एक समिति गठित की थी। इस समिति के अध्यक्ष एनपीसीआई के पूर्व एमडी और सीईओ ए पी होता हैं। समिति को DPIP से जुड़ी तमाम जरूरी बातों की जांच और सिफारिशें देने का जिम्मा सौंपा गया था।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ताजा वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में बैंकों में धोखाधड़ी के मामलों में जोरदार उछाल आया है। इस दौरान फ्रॉड से जुड़ी कुल रकम करीब तीन गुना बढ़कर 36,014 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल यह 12,230 करोड़ रुपये थी।रिपोर्ट के मुताबिक, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (Public Sector Banks) ने इस साल 25,667 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए हैं, जो पिछले साल के 9,254 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग तीन गुना है।
आरबीआई का कहना है कि संख्या के लिहाज से सबसे ज्यादा फ्रॉड डिजिटल पेमेंट (कार्ड/इंटरनेट) के जरिए हुए हैं, जबकि रकम के लिहाज से सबसे अधिक धोखाधड़ी लोन यानी एडवांस कैटेगरी में हुई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि निजी क्षेत्र के बैंकों में कार्ड और इंटरनेट से जुड़े फ्रॉड सबसे ज्यादा हुए हैं, वहीं सरकारी बैंकों में धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा मामले लोन से जुड़े हुए हैं।
The post डिजिटल लेन-देन में होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के रिजर्व बैंक (RBI) प्लेटफॉर्म तैयार करने जा रही appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर अब जल्द होगी मूसलाधार बारिश, जानिए कहां से होगी शुरुआत? appeared first on Vedant Samachar.
]]>शुक्रवार को न्यूनतम तापमान और वर्षा मई में 11 गुना ज्यादा बारिश खास बात यह है कि मई माह में छत्तीसगढ़ में औसतन 430-450 मिमी बारिश की अपेक्षा इस बार 5,050 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब 11 गुना ज्यादा है। इसके बावजूद जून की शुरुआत में प्रदेश में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के पार चला गया और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ। अब मानसून की एंट्री से मौसम (Chhattisgarh Weather Update) का मिजाज पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है।
बस्तर से लेकर सरगुजा तक बरसेंगे बादल मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बस्तर संभाग में सबसे पहले बारिश की शुरुआत होगी, जहां बादल तेजी से छा रहे हैं। इसके बाद सरगुजा, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जैसे मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश का सिलसिला तेज होगा। किसानों को खेती के लिए यह बेहद अनुकूल समय है, वहीं प्रशासन ने नागरिकों को बिजली, जलभराव और आंधी-तूफान से सतर्क रहने की भी अपील की है।
आज सभी जिलों में अलर्ट छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में मौसम की स्थिति 40-60 किमी/घंटा की गति वाले जिले सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, सूरजपुर और बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा/आंधी की संभावना है। इन जिलों में 40-60 किमी/घंटा की गति से हवा चलने की आशंका है।
30-40 किमी/घंटा की गति वाले जिले
उपरोक्त जिलों के अलावा नारायणपुर, कोंडागांव, गरियाबंद, रायपुर, कोरबा, गौरला-पेंड्रा मरवाही, दर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, सुरगुजा, कोरिया और बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा की संभावना है। इन जिलों में 30-40 किमी/घंटा की गति से हवा चलने की आशंका है। मौसम में बदलाव (Chhattisgarh Weather Update) की संभावना है, जिसमें मेघगर्जन और वर्षा की गतिविधि में वृद्धि हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर शहर में 14 जून को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहने की उम्मीद है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा (50-60 kmph) चलने और मध्यम से भारी वर्षा होने की भी संभावना है।मानसून की दस्तक छत्तीसगढ़ के लिए सिर्फ मौसम में बदलाव नहीं, बल्कि उम्मीदों की बौछार भी है। इससे जहां एक ओर खेतों में हरियाली लौटेगी, वहीं दूसरी ओर शहरों में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। जलस्तर सुधरेगा और ग्रामीण इलाकों में जल संसाधन बेहतर होंगे।
The post Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर अब जल्द होगी मूसलाधार बारिश, जानिए कहां से होगी शुरुआत? appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post वेदांता ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने उकल दिवस पर ओडिशा वासियों को दी शुभकामनाएं appeared first on Vedant Samachar.
]]>अनिल अग्रवाल ने कहा, “ओडिशा की मिट्टी में एक अनोखा संगम है, जहां अध्यात्म, कला, संस्कृति, हस्तकला, भोजन-पीय और प्राकृतिक संसाधनों का मेल है। ओडिया लोग अपनी मेहनत और प्रतिभा से देश का नाम रोशन कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “ओडिशा को ‘अल्युमिनियम कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड’ के रूप में जाना जाता है, जिसने देश को विश्व के नक्शे में एक मजबूत पहचान दी है। हमें गर्व है कि इस मिट्टी से हमारा मजबूत रिश्ता है।”

अनिल अग्रवाल ने कहा, “वेदांता ग्रुप ने ओडिशा में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है, लेकिन हमारे लिए यह सिर्फ व्यापार नहीं है, बल्कि यहां के लोगों का कल्याण और स्थिरता पहली जिम्मेदारी है।”
उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद और मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व से ओडिशा के विकास के पथ का विस्तार होगा। जय जगन्नाथ!”
The post वेदांता ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने उकल दिवस पर ओडिशा वासियों को दी शुभकामनाएं appeared first on Vedant Samachar.
]]>