The post अब तक पकड़ाया 64 लाख का अवैध धान,14 वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई appeared first on Vedant Samachar.
]]>जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन पर रोकथाम के लिए खरीदी से जुड़े सभी विभागों को निरंतर मॉनिटरिंग एवं त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। जिले के सीमावर्ती चेकपोस्टों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि उड़नदस्ता दल लगातार संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रखते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहा है। इसके अलावा अवैध धान आवक की रोकथाम के लिए राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीमें सीमावर्ती इलाकों में औचक निरीक्षण कर रही है।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक जिले में 34 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में कुल 4742 बोरियों में 2091.20 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है। जिसका बाजार मूल्य 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 64 लाख 82 हजार रुपये बैठता है। कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में संलग्न 14 छोटे एवं बड़े वाहनों को भी जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
The post अब तक पकड़ाया 64 लाख का अवैध धान,14 वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post ग्राफ्टेड बैंगन तकनीक से अड़जाल के किसान संतोष हुए आर्थिक रूप से सशक्त,एक एकड़ की खेती से हुई 05 लाख रुपये की आय appeared first on Vedant Samachar.
]]>पहले किसान संतोष पारंपरिक खरीफ धान की खेती करते थे, जिससे उन्हें पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाता था और भूमि भी कई बार खाली रह जाती थी। इसी दौरान उन्हें उद्यानिकी विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी मिली, जिनके तहत किसानों को अनुदान पर हाईब्रिड पौधे और बीज उपलब्ध कराए जाते हैं।
संतोष कुमार ने धान के स्थान पर ग्राफ्टेड बैंगन की खेती करने का निर्णय लिया और अपने एक एकड़ खेत में कुल 30 हजार पौधे रोपे। उत्पादन शुरू होते ही न केवल उनके घर में ताज़ा सब्जियों की उपलब्धता बढ़ी, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने लगी।
उन्होंने बताया कि अब तक वे लगभग 250 क्विंटल बैंगन का उत्पादन कर चुके हैं। वर्तमान बाजार मूल्य 20 से 25 रुपये प्रति किलोग्राम के अनुसार उनकी एक एकड़ की ग्राफ्टेड बैंगन खेती से लगभग 05 लाख रुपये तक का लाभ प्राप्त हुआ है।
किसान संतोष कुमार का कहना है कि उद्यानिकी विभाग की योजना का लाभ उठाकर वे आज अधिक आय अर्जित कर रहे हैं और अपने परिवार की आर्थिक कमजोरी को दूर कर रहे हैं।
The post ग्राफ्टेड बैंगन तकनीक से अड़जाल के किसान संतोष हुए आर्थिक रूप से सशक्त,एक एकड़ की खेती से हुई 05 लाख रुपये की आय appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए निगम का सघन अभियान appeared first on Vedant Samachar.
]]>निगम द्वारा गठित विशेष दस्ता के नेतृत्वकर्ता वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 01 अप्रैल 2025 से 30 नवंबर 2025 तक चलाए गए सघन अभियान के दौरान महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं। कुल सर्वेक्षण किए गए घर 16,168 जांच किए गए और खाली कराए गए मच्छर प्रजनन स्रोत कुल 8,825, कूलर 3,327, टंकी 2,370 ड्रम/कंटेनर 3,096 अन्य स्रोत से 32 लार्वा नियंत्रण हेतु छिड़काव 13,253 घरों के 8,864 कूलरों में पानी मिश्रित एक्यूगार्ड का छिड़काव किया गया। व्यस्क मच्छर नियंत्रण हेतु छिड़काव: 19,125 कूलरों में पानी मिश्रित मैलाथियान का छिड़काव कार्य कराया गया।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने इस अवसर पर नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि, “मच्छर अपने जीवन काल की प्रारंभिक तीन अवस्थाएं – अण्डा, लार्वा और प्यूपा – पानी में ही पूरी करते हैं। मच्छरों को व्यस्क अवस्था में पहुँचने से पूर्व ही प्रारंभिक स्तर पर मच्छर प्रजनन स्रोतों को समाप्त करना सबसे प्रभावी बचाव है।” उन्होंने मच्छरों के पनपने के स्थान को खत्म करने के लिए उपाय करने की अपील की जिसमें पानी संग्रहण पात्रों को ढंककर रखें। कूलर, टंकी, ड्रम या कंटेनर में संग्रहित पानी को सप्ताह में कम से कम एक दिन अवश्य खाली कर/सूखाकर ही नया पानी भरकर उपयोग करें। घर के आसपास पानी का जमाव नहीं होने दें। यदि पानी जमा होता है, तो उसमें जला हुआ मोबिल ऑयल अवश्य डालें, ताकि व्यस्क मच्छरों की उत्पत्ति न हो सके। आयुक्त महोदय ने यह भी दोहराया कि मच्छर उन्मूलन कार्यक्रम में आम नागरिकों के सक्रिय सहयोग से ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से पूरी तरह बचा जा सकता है।
The post मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए निगम का सघन अभियान appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post RAIPUR NEWS : सफलता के लिए निरंतर सीखना, कौशल निखारना और आत्मविकास अनिवार्य – पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद… appeared first on Vedant Samachar.
]]>अनुशासन, नवाचार और अपनी संस्कृति से जुड़ाव – यही है सफल भविष्य की कुंजी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर, 4 दिसम्बर 2025/अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह का आयोजन आज पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका ने की। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य डॉ. दिवाकर नाथ वाजपेयी उपस्थित रहे। समारोह में 64 शोद्यार्थियों को शोध उपाधि, 92 गोल्ड मेडल एवं 36950 स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधि दी गई।
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्नातक छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने युवा पीढ़ी की ऊर्जा और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी है और वर्तमान युवा इसका ऐतिहासिक साक्षी और भागीदार हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से स्नातक होना शिक्षा की पूर्णता नहीं है, बल्कि इक्कीसवीं सदी में सफलता के लिए निरंतर सीखना, कौशल निखारना और आत्मविकास अनिवार्य है।
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि देश के विश्वविद्यालयों में बेटियाँ शिक्षा के क्षेत्र में कई बार बेटों से आगे निकल रही हैं और इस विश्वविद्यालय के स्वर्ण पदक विजेताओं में भी बेटियों की संख्या उल्लेखनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों, विशेषकर पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि केवल उनकी मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे माता-पिता का त्याग, परिवार का सहयोग और गुरुओं का अमूल्य मार्गदर्शन भी निहित है। यह हर विद्यार्थी के लिए एक सुनहरा यादगार पल है, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि-“कभी यह मत सोचिए कि आप पीछे रह गए हैं। यदि आप प्रयास करना नहीं छोड़ते, तो आप हमेशा पहले स्थान पर हो सकते हैं।” उन्होंने छात्रों से अपने सपनों को साकार करने के लिए परिश्रम करने, भारतीय संस्कृति, मूल्यों और जड़ों से जुड़े रहने और योग व विज्ञान जैसी भारतीय विरासत को अपनाने का आह्वान किया।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि जीवन में अनेक चुनौतियाँ आती हैं, जिनमें कभी-कभी हम गिरते भी हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हर बार स्वयं को संभालकर फिर से खड़ा होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में गिरावट से भयभीत न हों और हमेशा उठने का साहस रखें। राज्यपाल ने अनुशासन को जीवन में सफलता की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि जीवन एक सुंदर यात्रा है, और इसे उद्देश्यपूर्ण, सकारात्मक और सार्थक ढंग से जीना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर ध्यान आकर्षित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज तनाव एक बड़ी चुनौती बन चुका है। इसलिए योग, ध्यान और नियमित शारीरिक गतिविधि को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी आग्रह किया कि वे जीवन में ऐसा कार्य चुनें जिसमें तनाव कम हो, पारदर्शिता हो और जिससे स्वयं, समाज और राष्ट्र का सकारात्मक परिवर्तन संभव हो।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सफलता केवल डिग्री से नहीं, बल्कि सीखने की निरंतर इच्छा से तय होती है। दुनिया तेजी से बदल रही है, और जो युवा अपनी संस्कृति की जड़ों से जुड़े रहते हुए तकनीक, नवाचार और मेहनत का मार्ग चुनते हैं, वहीं कल का भारत गढ़ेंगे। जीवन में अवसर हमेशा बाहर नहीं मिलते, कई बार हमें स्वयं अवसर बनाना होता है। अनुशासन, लगन और सकारात्मक दृष्टि ही वह शक्ति है, जो हर साधारण क्षण को असाधारण उपलब्धि में बदल देती है। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि यह पीढ़ी छत्तीसगढ़ को और पूरे देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह समारोह केवल औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों, संकल्पों और संघर्षों का उत्सव है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप बहुविषयक अध्ययन, कौशल आधारित शिक्षण, चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट और आधुनिक पाठ्यचर्या जैसी व्यवस्थाओं को लागू करने की सराहना की, जिससे छात्र वैश्विक अवसरों का लाभ उठा सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विवि में डिजिटलईजेशन के माध्यम से विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा फॉर्म, ट्रांसक्रिप्ट और डिग्री प्रमाणपत्र जैसी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। इस नई प्रणाली से छात्रों को सरल, पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पीएम उषा कार्यक्रम के तहत वित्तीय सहायता नए प्रयोगशालाओं, स्मार्ट कक्षाओं, डिजिटल लाइब्रेरी और आधुनिक अकादमिक अवसंरचना के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी इससे विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार को सुनिश्चित कर सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों को राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कृषि विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक संरचना, भाषा-साहित्य और तकनीकी नवाचार जैसे क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शोध को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को ज्ञान, अनुशासन और प्रेरणा का एक उत्सव प्रदान किया और अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की उच्च शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार की प्रतिबद्धता को उजागर किया।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के मार्गदर्शन में बने इस राज्य ने शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि दीक्षांत समारोह छात्रों के परिश्रम, संघर्ष और लगन का सम्मान है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है तथा 20 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिससे शैक्षणिक अधोसंरचना और अधिक मजबूत होगी। अतिथियों ने विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका कन्हार का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य डॉ. अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने दिया।
कार्यक्रम में विधायक सर्वश्री अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, कुलसचिव डॉ. तारणीश गौतम सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।
The post RAIPUR NEWS : सफलता के लिए निरंतर सीखना, कौशल निखारना और आत्मविकास अनिवार्य – पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद… appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post जिला स्तरीय युवा उत्सव 11-12 दिसंबर को, पंजीयन 10 दिसंबर तक, युवा प्रतिभाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर appeared first on Vedant Samachar.
]]>उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष तथा संगतकार की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। युवा उत्सव के अंतर्गत लोकनृत्य 10, पंथीनृत्य 10, सुआनृत्य 10, लोकगीत 10, कहानी लेखन 01, वाद-विवाद 02, नवाचार 02, राउत नाचा 10, करमानृत्य 10, पारंपारिक वेशभूषा 02, एकांकी नाटक 12, रॉक बैण्ड 10, चित्रकला 01 तथा कविता लेखन 01 प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। उत्सव में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य है। जिले के प्रतिभागी/दल पंजीयन फार्म, फोटोग्राफ एवं आयु प्रमाण दस्तावेज सहित कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, जांजगीर-चांपा (पुरानी सिंचाई कॉलोनी) में कार्यालयीन समय के दौरान आवेदन जमा कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8770967779 पर संपर्क किया जा सकता है।
The post जिला स्तरीय युवा उत्सव 11-12 दिसंबर को, पंजीयन 10 दिसंबर तक, युवा प्रतिभाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post जांजगीर चांपा: बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई — नाबालिग बालिका का रोका गया विवाह appeared first on Vedant Samachar.
]]>जांच के दौरान बालिका की अंकसूची का परीक्षण किया गया, जिसमें उसकी आयु 17 वर्ष 06 माह 24 दिन पाई गई जो विवाह की निर्धारित आयु सीमा से कम थी। इस पर विभागीय दल ने बालिका, माता-पिता एवं स्थानीय ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा कानूनी प्रावधानों से अवगत कराते हुए समझाइश दी। समझाइश के बाद स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बालिका के माता-पिता की सहमति से विवाह को रोक दिया गया तथा बाल विवाह न करने संबंधी घोषणा पत्र एवं राजीनामा पत्र पर हस्ताक्षर किए।
बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार लड़की की न्यूनतम विवाह आयु — 18 वर्ष, लड़के की न्यूनतम विवाह आयु — 21 वर्ष नियमानुसार निर्धारित उम्र से कम विवाह कराने पर माता-पिता, रिश्तेदार, विवाह में सहयोग करने वाले व्यक्ति एवं विवाह संपन्न कराने वाले पूजारी के विरुद्ध केस दर्ज किया जा सकता है। दंड स्वरूप 02 वर्ष का सश्रम कारावास, ₹1 लाख का जुर्माना, अथवा दोनों का प्रावधान है।
इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन जिला जांजगीर-चांपा के समन्वयक विष्णु श्रीवास, परामर्शदाता श्रीमती अल्का फॉक, सुपरवाइजर भूपेश कश्यप, सेक्टर सुपरवाइजर मनीषा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महेन्द्र कुमारी दिनकर, ग्राम सरपंच कुमारी बाई नट, पंचायत सचिव दुलीचंद साहू एवं कोटवार राजेश दास महंत उपस्थित थे।
The post जांजगीर चांपा: बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई — नाबालिग बालिका का रोका गया विवाह appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post मोमोज ने ग्राहकों को किया बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती… appeared first on Vedant Samachar.
]]>परिजनों के अनुसार, सभी मरीजों ने मेघा चौक के पास स्थित ठेले में नेपाली मोमोज खरीदे थे। मोमोज खाने के कुछ ही घंटे बाद उन्हें तेज पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। बीमार पड़ने वालों में भैंसमुंडी, बेलरदाना, मगरलोड, मेघा, अरौद, गिरौद, खैरझिटी, भोथीडीह, जामली सहित आसपास के गांवों के लोग शामिल हैं।
प्रभावित 18 मरीजों में 13 बच्चे (18 वर्ष से कम आयु) और 5 वयस्क हैं। अधिकतर मरीज उपचार के बाद घर भेज दिए गए हैं, लेकिन 4 मरीज अभी भी भर्ती हैं और लगातार उनका उपचार जारी है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में मोमोज बेचने पर मौखिक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
The post मोमोज ने ग्राहकों को किया बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती… appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post पेड़ पर लटकती मिली किसान की लाश, गांव में मचा हड़कंप… appeared first on Vedant Samachar.
]]>सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और परिसर को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कृष्णाकुमार राठौर ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। पामगढ़ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।
The post पेड़ पर लटकती मिली किसान की लाश, गांव में मचा हड़कंप… appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post बम्हनीडीह में चाकू से हमला कर दो को गंभीर रूप से घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटनास्थल से चाकू व मोटरसाइकिल बरामद… appeared first on Vedant Samachar.
]]>घटना 3 दिसंबर दोपहर लगभग 1:20 बजे की है। प्रार्थी नीरज सोनी अपने दो साथियों के साथ सतबहिनिया मंदिर घूमने गया था। इसी दौरान ग्राम रोहदा निवासी जागेश्वर दास महंत उर्फ राजा वहां पहुँचकर शराब भट्ठी की ओर से आया और गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए शिवा सोनी पर धारदार चाकू से हमला किया, जिसमें उसके पेट में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने आए शिवम सोनी को भी आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी ने प्रार्थी को भी दौड़ाया, लेकिन वह भागकर बच गया।
शिकायत पर बम्हनीडीह थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 113/2025 दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा यदुमणी सिदार के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पतासाजी के बाद आरोपी जागेश्वर दास महंत को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने पुरानी पैसों की लेन-देन की रंजिश के चलते घटना को अंजाम देना कबूल किया। उसके बयान के आधार पर वारदात में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई में उप निरीक्षक के.पी. सिंह, प्रधान आरक्षक मिलन राठौर, राकेश चतुर्थी, आरक्षक शैलेन्द्र राठौर, जयराम बिंझवार, सचेन्द्र साहू, उमेश कश्यप, अमीर सिंह पैकरा सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
The post बम्हनीडीह में चाकू से हमला कर दो को गंभीर रूप से घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटनास्थल से चाकू व मोटरसाइकिल बरामद… appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post छत्तीसगढ़ : सरकारी कर्मचारियों को झटका, अब शनिवार और रविवार को भी खुलेंगे सरकारी दफ्तर appeared first on Vedant Samachar.
]]>इसके साथ ही विधानसभा के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर शनिवार और रविवार की छुट्टी रद्द कर दी गई है। इसके साथ विधानसभा में विधायकों द्वारा रखे गए सवालों का जवाब निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से तमाम संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। इसमें विधानसभा के प्रश्नों का उत्तर निर्धारित समय पर तैयार करने के लिए कार्यालयों को शनिवार और रविवार को भी खोलने का निर्देश दिया गया है।
The post छत्तीसगढ़ : सरकारी कर्मचारियों को झटका, अब शनिवार और रविवार को भी खुलेंगे सरकारी दफ्तर appeared first on Vedant Samachar.
]]>