today news रायपुर Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/today-news-रायपुर-3 निर्भीक और निष्पक्ष Mon, 02 Mar 2026 08:17:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png today news रायपुर Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/today-news-रायपुर-3 32 32 जंगल में भालू का हमला: बकरी चराने गए युवक की मौत, वन विभाग ने दी 25 हजार की तात्कालिक सहायता https://vedantsamachar.in/archives/122512 Mon, 02 Mar 2026 08:17:45 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=122512 कोरबा,02मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई रेंज के सखोदा परिसर में भालू के हमले से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

The post जंगल में भालू का हमला: बकरी चराने गए युवक की मौत, वन विभाग ने दी 25 हजार की तात्कालिक सहायता appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा,02मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई रेंज के सखोदा परिसर में भालू के हमले से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सलाईगोट निवासी संतोष कुमार गोंड़ (उम्र लगभग 35 वर्ष) 1 मार्च को सुबह करीब 11 बजे अपनी बकरियां चराने जंगल की ओर गया था। दोपहर लगभग 2 बजे बकरियां तो घर वापस लौट आईं, लेकिन संतोष कुमार के नहीं लौटने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही रेंजर अभिषेक दुबे के निर्देश पर वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ सखोदा परिसर के कक्ष क्रमांक पी-331 में तलाश के लिए रवाना हुई। काफी खोजबीन के बाद रात्रि लगभग डेढ़ बजे जंगल के भीतर संतोष कुमार का शव बरामद किया गया।

शव के पास जंगली जानवर के पैरों के निशान पाए गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि संतोष कुमार का सामना भालू से हो गया था। भालू के हमले में ही उसकी मौके पर मौत हो गई।

वन विभाग द्वारा पंचनामा कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार जंगली जानवर के हमले में जनहानि पर दी जाने वाली तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपये परिजनों को प्रदान कर दी गई है।

घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है तथा वन विभाग ने लोगों से जंगल क्षेत्र में सावधानी बरतने की अपील की है।

The post जंगल में भालू का हमला: बकरी चराने गए युवक की मौत, वन विभाग ने दी 25 हजार की तात्कालिक सहायता appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोयला लेकर रायगढ़ जा रहा ट्रेलर बायपास पर पलटा कई घंटे आवागमन बाधित… https://vedantsamachar.in/archives/122252 Sun, 01 Mar 2026 08:56:24 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=122252 कटघोरा पुलिस ने संभाला मोर्चा, स्थिति सामान्य कराई कोरबा,01मार्च (वेदांत समाचार)। कोरबा जिले में शनिवार को देर रात लगभग 10 बजे एक बड़ा सडक़ हादसा हो गया। कटघोरा-बिलासपुर बायपास मार्ग पर कोयला से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद सडक़ के दोनों ओर वाहनों […]

The post कोयला लेकर रायगढ़ जा रहा ट्रेलर बायपास पर पलटा कई घंटे आवागमन बाधित… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कटघोरा पुलिस ने संभाला मोर्चा, स्थिति सामान्य कराई

कोरबा,01मार्च (वेदांत समाचार)। कोरबा जिले में शनिवार को देर रात लगभग 10 बजे एक बड़ा सडक़ हादसा हो गया। कटघोरा-बिलासपुर बायपास मार्ग पर कोयला से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात घंटों तक ठप रहा।

पुलिस के अनुसार, घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हुंकरा के आश्रित ग्राम मुड़ाभांटा बायपास मार्ग पर हुई। ट्रेलर भैयाथान (सूरजपुर) से रायगढ़ की ओर कोयला लेकर जा रहा था। इसी दौरान चालक का नियंत्रण बिगडऩे से वाहन सडक़ पर पलट गया। हादसे में चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना के बाद पास के गांव मुड़ाभाटा के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

ट्रेलर से गिरे कोयले को उठाने के लिए लोगों में होड़ मच गई और बड़ी मात्रा में कोयला ले जाया गया। इधर, सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मार्ग को खाली कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने घण्टो बाद बायपास मार्ग को सुचारू रूप से बहाल कराया।

The post कोयला लेकर रायगढ़ जा रहा ट्रेलर बायपास पर पलटा कई घंटे आवागमन बाधित… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
होली पर अलर्ट मोड में दुर्ग पुलिस, एक्शन की तैयारी हुड़दंग-ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ी नजर निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर होगी कार्रवाई https://vedantsamachar.in/archives/122156 Sun, 01 Mar 2026 06:00:25 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=122156 दुर्ग,01मार्च (वेदांत समाचार)। दुर्ग जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी है। 27 फरवरी को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समिति सदस्य शामिल हुए। सभी से सहयोग की अपील की […]

The post होली पर अलर्ट मोड में दुर्ग पुलिस, एक्शन की तैयारी हुड़दंग-ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ी नजर निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर होगी कार्रवाई appeared first on Vedant Samachar.

]]>
दुर्ग,01मार्च (वेदांत समाचार)। दुर्ग जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी है। 27 फरवरी को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समिति सदस्य शामिल हुए। सभी से सहयोग की अपील की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर धमधा, बोरी, लिटिया, जेवरा सिरसा, खुर्सीपार, पाटन, उतई, पुलगांव, अंजोरा, नगपुरा, कुम्हारी, रानीतराई, सुपेला थानों में बैठकें हुईं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई होगी।

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल, लगातार पेट्रोलिंग

सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील स्थानों की पहचान करेंगे। ऐसे स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। जिन चौक-चौराहों पर पहले चाकूबाजी या गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी।

हुड़दंगियों पर सख्ती, बिना अनुमति डीजे पर रोक

हुड़दंग, अवैध शराब, मादक पदार्थों की बिक्री, लापरवाही से वाहन चलाने, साउंड सिस्टम नियम उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बिना अनुमति डीजे या साउंड सिस्टम नहीं चल सकेगा। रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम पूरी तरह बंद रहेगा। ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट, तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर वाहन जब्त किए जाएंगे। बाइक पेट्रोलिंग, चार पहिया वाहनों से गश्त लगातार जारी रहेगी।

मुखौटा, केमिकल रंग, पेंट स्प्रे पर रोक

मुखौटा, वार्निश पेंट स्प्रे, केमिकल वाले रंगों के उपयोग पर रोक रहेगी। होलिका दहन बिजली के तारों के नीचे या नई डामर सड़कों पर नहीं किया जाएगा। गहरे तालाबों के पास गोताखोर तैनात रहेंगे। आवश्यकता होने पर एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड की मदद ली जाएगी। निगरानी सूची में शामिल गुंडा बदमाशों को थाने बुलाकर बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। जरूरत के अनुसार बीएनएसएस की धाराओं में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई होगी। फरार, सक्रिय बदमाशों के खिलाफ बाउंड ओवर की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर

सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रहेगी। अफवाह फैलाने, आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने नागरिकों से अपील की है कि शांति, भाईचारे के साथ होली मनाएं। संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या कंट्रोल रूम को दें।

The post होली पर अलर्ट मोड में दुर्ग पुलिस, एक्शन की तैयारी हुड़दंग-ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ी नजर निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर होगी कार्रवाई appeared first on Vedant Samachar.

]]>
पीजी डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन दीक्षांत समारोह, स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों को दिया प्रमाणपत्र… https://vedantsamachar.in/archives/121728 Fri, 27 Feb 2026 10:09:02 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=121728 रायपुर,27फरवरी (वेदांत समाचार)। राजधानी के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर द्वारा आयोजित पी. जी. डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन के दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने समारोह में सफलतापूर्वक डिप्लोमा पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले सभी डॉक्टरों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने इस अवसर […]

The post पीजी डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन दीक्षांत समारोह, स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों को दिया प्रमाणपत्र… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायपुर,27फरवरी (वेदांत समाचार)। राजधानी के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर द्वारा आयोजित पी. जी. डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन के दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने समारोह में सफलतापूर्वक डिप्लोमा पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले सभी डॉक्टरों को प्रमाणपत्र प्रदान किया।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यह पाठ्यक्रम चिकित्सा पेशेवरों की उत्कृष्ट शिक्षा, समर्पण एवं सेवा भावना को मान्यता प्रदान करता है। फैमिली मेडिसिन की यह विशेष प्रशिक्षण व्यवस्था न केवल चिकित्सकों के कौशल को सुदृढ़ करती है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि संस्थान से प्राप्त ज्ञान और व्यावहारिक कौशल के माध्यम से ये सभी चिकित्सक समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे तथा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान देंगे। समारोह के दौरान डिप्लोमा प्राप्त करने वाले सभी डॉक्टरों को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

The post पीजी डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन दीक्षांत समारोह, स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों को दिया प्रमाणपत्र… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायगढ़ पुलिस ने 12.410 किलो गांजा के साथ दो तस्करो को किया गिरफ्तार https://vedantsamachar.in/archives/121713 Fri, 27 Feb 2026 09:17:02 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=121713 रायगढ़,27फरवरी (वेदांत समाचार)। जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर रोक लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तमनार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल में गांजा लेकर जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने […]

The post रायगढ़ पुलिस ने 12.410 किलो गांजा के साथ दो तस्करो को किया गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायगढ़,27फरवरी (वेदांत समाचार)। जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर रोक लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तमनार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल में गांजा लेकर जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.410 किलोग्राम गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 7 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार 26 फरवरी 2026 की सुबह सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल में गांजा लेकर हमीरपुर, धौराभांठा, हुकराडीपा और कुंजेमुरा होते हुए पत्थलगांव की ओर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम के साथ बांधापाली पंडरी डबरी तालाब के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम सुरेन्द्र कुमार राजवाड़े उर्फ पिंटू (33 वर्ष), निवासी रफेली थाना दरिमा जिला सरगुजा तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम नरेश यादव (35 वर्ष), निवासी रतनपुर पाठीपारा थाना सीतापुर जिला सरगुजा बताया। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर तलाशी लेने पर उनके पास प्लास्टिक बोरी में अलग-अलग पैकेटों में रखा कुल 12.410 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 70 हजार रुपये है।

इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत करीब 27 हजार रुपये तथा वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये है, जब्त किया। जब्त किए गए मादक पदार्थ और अन्य सामान को विधिवत जप्त कर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 44/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक सुरूति लाल सिदार, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया तथा आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार और पुष्पेंद्र सिदार की टीम द्वारा की गई।

The post रायगढ़ पुलिस ने 12.410 किलो गांजा के साथ दो तस्करो को किया गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोटवार सम्मान सम्मेलन में शामिल हुए आईजी रामगोपाल गर्ग, 15 दिवसीय प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 कोटवार सम्मानित… https://vedantsamachar.in/archives/121634 Fri, 27 Feb 2026 05:56:53 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=121634 मुंगेली,27फरवरी (वेदांत समाचार)। जिला कलेक्ट्रेट के जनदर्शन सभाकक्ष में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम “पहल” के अंतर्गत कोटवार सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग (आईपीएस) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में […]

The post कोटवार सम्मान सम्मेलन में शामिल हुए आईजी रामगोपाल गर्ग, 15 दिवसीय प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 कोटवार सम्मानित… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
मुंगेली,27फरवरी (वेदांत समाचार)। जिला कलेक्ट्रेट के जनदर्शन सभाकक्ष में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम “पहल” के अंतर्गत कोटवार सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग (आईपीएस) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 ग्राम कोटवारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला कलेक्टर कुंदन कुमार (आईएएस) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (आईपीएस) के मार्गदर्शन में वर्ष 2025-26 के लिए जिले के कोटवारों के प्रशिक्षण की कार्ययोजना तैयार की गई थी। इसके तहत 45 वर्ष से कम आयु के सभी ग्राम कोटवारों को व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने, ग्रामीण कानून-व्यवस्था में उनकी भूमिका सशक्त करने और आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान कोटवारों को गांव में आने-जाने वाले बाहरी व्यक्तियों की मुसाफिरी दर्ज करने, अपराध की सूचना संकलन, साक्ष्य संरक्षण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव के दौरान विशेष पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा रक्षित केंद्र मुंगेली में योग और शारीरिक व्यायाम के माध्यम से उनकी शारीरिक क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। डिजिटल युग को देखते हुए साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी से बचाव और यातायात नियमों के संबंध में विशेष सत्र आयोजित किए गए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि कोटवार गांव की पुलिस और राजस्व व्यवस्था की मूल इकाई हैं। वे गांव के प्रत्येक परिवार, जमीन और बाहरी गतिविधियों की जानकारी रखते हैं, जिससे बेसिक पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है। उन्होंने कोटवारों से साइबर जागरूकता अभियान “साइबर प्रहरी” में सक्रिय भागीदारी निभाने और ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान कोटवारों ने भी प्रशिक्षण से मिले अनुभव साझा किए और बताया कि उन्हें यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों की पहचान तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में उपयोगी जानकारी मिली है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के तहत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में मुनादी कर ग्रामीणों को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

सम्मान समारोह में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर कुंदन कुमार, एसएसपी भोजराम पटेल, डीएफओ अभिनव कुमार और जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय ने कोटवारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर अपर जिला दंडाधिकारी निष्ठा पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह सहित जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी और बड़ी संख्या में ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।

The post कोटवार सम्मान सम्मेलन में शामिल हुए आईजी रामगोपाल गर्ग, 15 दिवसीय प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 कोटवार सम्मानित… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
Accident News : ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर 4 की मौत हादसा, रॉन्ग साइड आ रहा था ट्रेलर, गैस कटर से निकाले गए शव… https://vedantsamachar.in/archives/121631 Fri, 27 Feb 2026 05:53:53 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=121631 बिलासपुर,27फरवरी (वेदांत समाचार)। बिलासपुर में रायपुर–रतनपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार […]

The post Accident News : ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर 4 की मौत हादसा, रॉन्ग साइड आ रहा था ट्रेलर, गैस कटर से निकाले गए शव… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
बिलासपुर,27फरवरी (वेदांत समाचार)। बिलासपुर में रायपुर–रतनपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे ट्रेलर (CG 11 BD 9044) सकरी-रतनपुर की ओर से रायपुर जा रहा था।

इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में पहुंच गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो (CG 04 MQ 4220) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर को भी अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया। स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। वाहन में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लिया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया, तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी।

पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में पांच लोग सवार थे, जो यादव ढाबा में आयोजित एक पारिवारिक शादी की 25वीं सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम से लौटते ही कुछ ही दूरी पर यह दर्दनाक हादसा हो गया।

ट्रेलर चालक गिरफ्तार

सकरी पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

मृतकों और घायल की पहचान

हादसे में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

छत्रपाल रात्रे (37 वर्ष), पिता बालाराम रात्रे, निवासी ग्राम कुवागांव, थाना तखतपुर

विशाल लहरें (25 वर्ष), पिता राजकुमार लहरें, निवासी बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली

अनमोल लहरें (14 वर्ष), पिता संजय लहरें, निवासी बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली

सोनू मिरी (28 वर्ष), निवासी कोटा

घायल की पहचान प्रकाश रात्रे, पिता मंशाराम रात्रे, निवासी ग्राम कुवागांव, थाना तखतपुर के रूप में हुई है। उनका सिम्स अस्पताल में इलाज जारी है।

The post Accident News : ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर 4 की मौत हादसा, रॉन्ग साइड आ रहा था ट्रेलर, गैस कटर से निकाले गए शव… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा में दो आदतन अपराधी एक वर्ष के लिए जिला बदर,कलेक्टर कुणाल दुदावत की कार्रवाई, नौ सीमावर्ती जिलों में भी प्रवेश प्रतिबंधित… https://vedantsamachar.in/archives/121597 Fri, 27 Feb 2026 05:02:55 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=121597 कोरबा,27फरवरी (वेदांत समाचार)। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने दो आदतन अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर कुणाल दुदावत ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत आदेश जारी कर अंचल अग्रवाल और संजय पावले को एक वर्ष […]

The post कोरबा में दो आदतन अपराधी एक वर्ष के लिए जिला बदर,कलेक्टर कुणाल दुदावत की कार्रवाई, नौ सीमावर्ती जिलों में भी प्रवेश प्रतिबंधित… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा,27फरवरी (वेदांत समाचार)। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने दो आदतन अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर कुणाल दुदावत ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत आदेश जारी कर अंचल अग्रवाल और संजय पावले को एक वर्ष की अवधि के लिए कोरबा सहित नौ सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से जिला बदर कर दिया है।

अंचल अग्रवाल पर कई गंभीर मामले दर्ज

पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार अंचल अग्रवाल उर्फ ‘जिनी’ (30 वर्ष), निवासी आर.एस.एस. नगर, मानिकपुर, थाना कोतवाली, कोरबा, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ा है। उसके विरुद्ध मारपीट, लूट, भयादोहन, अवैध शराब तस्करी एवं बलवा जैसे गंभीर प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 7 आपराधिक तथा 3 प्रतिबंधात्मक प्रकरण दर्ज हैं। आरोप है कि वह आम नागरिकों को डराकर अपना वर्चस्व स्थापित करता था, जिसके कारण कई लोग शिकायत दर्ज कराने से भी कतराते थे। पूर्व में की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों का भी उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

न्यायालयीन परीक्षण के बाद प्रशासन ने माना कि उसके आचरण में सुधार की संभावना न होने तथा सार्वजनिक शांति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के कारण जिला बदर की कार्रवाई आवश्यक है।

संजय पावले के विरुद्ध 10 आपराधिक प्रकरण

संजय पावले (43 वर्ष), निवासी शंकर नगर खरमोरा, थाना सिविल लाइन रामपुर, के विरुद्ध मारपीट, डराना-धमकाना, हथियार लहराकर भय उत्पन्न करना तथा अवैध शराब बिक्री जैसे मामलों में संलिप्तता पाई गई है।

थाना सिविल लाइन रामपुर एवं बालको नगर में उसके खिलाफ कुल 10 आपराधिक प्रकरण एवं 5 प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयाँ दर्ज हैं। पुलिस रिपोर्ट में उल्लेख है कि उसके भय के कारण स्थानीय लोग शिकायत दर्ज कराने अथवा गवाही देने से हिचकते थे।

अदालत ने केस डायरी, गवाहों के बयान और अन्य अभिलेखों के परीक्षण के बाद उसे जनहित एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा माना।

नौ जिलों की सीमाओं से बाहर रहने का आदेश

जारी आदेश के अनुसार दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर कोरबा के साथ-साथ बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलों की सीमाओं से बाहर जाना होगा।

आदेश की अवधि एक वर्ष रहेगी। इस दौरान संबंधित व्यक्तियों को न्यायालय की पूर्व अनुमति के बिना इन जिलों की राजस्व सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उल्लंघन की स्थिति में बलपूर्वक निष्कासन एवं अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सर्वोपरि है। समाज में भय, असुरक्षा अथवा अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

The post कोरबा में दो आदतन अपराधी एक वर्ष के लिए जिला बदर,कलेक्टर कुणाल दुदावत की कार्रवाई, नौ सीमावर्ती जिलों में भी प्रवेश प्रतिबंधित… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा : क्रासिंग पर जाम, पूरी गर्मी भर परेशान होंगे लोग… https://vedantsamachar.in/archives/121519 Thu, 26 Feb 2026 10:32:43 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=121519 कोरबा,26फरवरी (वेदांत समाचार)। कोरबा में रेलवे क्रॉसिंग पर कोयला लोड मालगाडिय़ों के बारंबार आवागमन और इस वजह से यहां पर जाम लगने की समस्या के कारण लोगों की परेशानी पहले से ही कायम है। गर्मी के मौसम में यह लोगों के लिए और ज्यादा तकलीफदेह हो रही है। किसी प्रकार के विकल्प नहीं अपने से […]

The post कोरबा : क्रासिंग पर जाम, पूरी गर्मी भर परेशान होंगे लोग… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा,26फरवरी (वेदांत समाचार)। कोरबा में रेलवे क्रॉसिंग पर कोयला लोड मालगाडिय़ों के बारंबार आवागमन और इस वजह से यहां पर जाम लगने की समस्या के कारण लोगों की परेशानी पहले से ही कायम है। गर्मी के मौसम में यह लोगों के लिए और ज्यादा तकलीफदेह हो रही है। किसी प्रकार के विकल्प नहीं अपने से इस पूरी गर्मी भर लोगों को फिर मुश्किलों से 2-4 होना पड़ेगा। बीते वर्षों में इस समस्या से लोगों को उबारने के लिए लगातार पहल की गई हर बार आश्वासन मिले लेकिन हुआ कुछ नहीं।

यह बात और है कि एक बार फिर राज्य सरकार ने 16 करोड रुपए अकेले चार स्थान पर ओवरब्रिज बनाने के सर्वेक्षण के लिए मंजूर किया है। इससे पहले भी इस प्रकार के सर्वे के नाम पर बड़ी राशि खर्च हो चुकी है और एक बार फिर ऐसा ही कुछ होने वाला है। जनता भी जानती है कि ऐसा करने से कुछ नहीं होता है। इधर गर्मी का सीजन शुरू होने के साथ रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगने और काफी समय तक खड़े रहने से लोगों को कुल मिलाकर मुश्किलें झेलने के लिए अभ्यस्त होना पड़ रहा है।

ऊपर से व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक की टीम को मशक्कत करनी पड़ती है, सो अलग। गाडिय़ों के पार होने के साथ आगे जल्दी निकलने की होड़ में पूरी व्यवस्था गड़बड़ हो जाती है। इधर बाकी जा रही है कि गर्मी और बरसात के दिनों में लोगों को राहत देने के क्रॉसिंग के दोनों तरफ शेड की व्यवस्था कराई जाए ताकि लोगों को कुछ तो राहत हो।

The post कोरबा : क्रासिंग पर जाम, पूरी गर्मी भर परेशान होंगे लोग… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
Accident News: ट्रेलर ने मोपेड को मारी टक्कर, महिला की मौत नेशनल हाईवे पर हादसा ट्रेलर की चपेट में आकर मोपेड सवार पति गंभीर पत्नी ने तोड़ा दम… https://vedantsamachar.in/archives/121509 Thu, 26 Feb 2026 09:58:14 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=121509 बिलासपुर ,26फरवरी (वेदांत समाचार)। बिलासपुर – कोरबा नेशनल हाईवे में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे मोपेड सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पत्नी की मौत हो गई। पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। ग्राम […]

The post Accident News: ट्रेलर ने मोपेड को मारी टक्कर, महिला की मौत नेशनल हाईवे पर हादसा ट्रेलर की चपेट में आकर मोपेड सवार पति गंभीर पत्नी ने तोड़ा दम… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
बिलासपुर ,26फरवरी (वेदांत समाचार)। बिलासपुर – कोरबा नेशनल हाईवे में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे मोपेड सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पत्नी की मौत हो गई। पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

ग्राम सलखा (बेलतरा) निवासी रामायण कश्यप (55) गुरुवार को अपनी पत्नी गीता कश्यप को लेकर अपने मोपेड बाइक क्र. CG 12 BU 9771 में सवार होकर बेलतरा जाने के लिए निकला था। अभी मोपेड सवार पति-पत्नी थे सर्विस रोड से नेशनल हाईवे 130 पर पहुंचे थे। उसी समय बिलासपुर की ओर से कोरबा तरफ जा रही ट्रेलर क्र. CG 12 AU 2454 ने पीछे से टक्कर मार दी।

मोपेड से गिरकर दूर जा गिरा पति, पत्नी की मौत

इस हादसे के दौरान रामायण कश्यप मोपेड से गिर कर सड़क से दूर जा गिरा जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पीछे बैठी पत्नी गीता कश्यप ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पति की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर

इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने घटना की जानकारी संजीवनी 108 और डायल 112 को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रामायण को रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने महिला की शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है। वहीं, फरार ट्रेलर चालक की पता तलाश में जुट गई है।

The post Accident News: ट्रेलर ने मोपेड को मारी टक्कर, महिला की मौत नेशनल हाईवे पर हादसा ट्रेलर की चपेट में आकर मोपेड सवार पति गंभीर पत्नी ने तोड़ा दम… appeared first on Vedant Samachar.

]]>