Tag: Sports News Chhattisgarh

  • BREAKING NEWS:सूरजपुर में वोटिंग के बीच सरपंच प्रत्याशी पर जानलेवा हमला

    BREAKING NEWS:सूरजपुर में वोटिंग के बीच सरपंच प्रत्याशी पर जानलेवा हमला

    सूरजपुर,17फरवरी 2025 (वेदांत समाचार ) । छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में प्रदेश के सभी जिलों के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में वोटिंग है। सुबह 6 बजकर 45 मिनट से मतदान जारी है। इसी बीच सूरजपुर के जयनगर के महाबीरपुर में मारपीट हुई है। बूथ क्रमांक 7 के प्रत्याशी ने अपने विपक्षी प्रत्याशी का सिर फोड़ दिया है। बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में बैलेट पेपर से वोटिंग की जा रही है। सरगुजा के अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर ब्लॉक के मतदान केंद्रों में सुबह कतार लगी है। बस्तर संभाग में दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं बाकी जगह दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग का समय खत्म होने के बाद उसी दिन ही मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। सेंसेटिव इलाकों में या विवाद की स्थिति में अगले दिन ब्लॉक में काउंटिंग होगी।

  • RAIPUR:हाईटेक बनेगा रायपुर रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट की तर्ज पर होगी एंट्री- एग्जिट, मल्टीलेवल पार्किंग की भी होगी सुविधा

    RAIPUR:हाईटेक बनेगा रायपुर रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट की तर्ज पर होगी एंट्री- एग्जिट, मल्टीलेवल पार्किंग की भी होगी सुविधा

    रायपुर,17फरवरी 2025 (वेदांत समाचार )।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाने का काम शुरू हो गया है। स्टेशन पर एयरपोर्ट की तरह प्रवेश और निकाय द्वार बनेगा। इसके लिए 42 लिफ्ट और 21 एक्सीलेटर बनाए जाएंगे। स्टेशन में बड़ी बिल्डिंग फूड कोर्ट बड़ी छत और चार बड़ी पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। स्टेशन के दोनों तरफ मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।

  • BREAKING; कोरबा को जल्द मिलेगा एल्यूमीनियम पार्क, रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित

    BREAKING; कोरबा को जल्द मिलेगा एल्यूमीनियम पार्क, रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित

    कोरबा,17 फ़रवरी 2025 (वेदांत समाचार)/ जिले के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए जल्द ही बहुप्रतीक्षित एल्यूमीनियम पार्क की नींव रखी जाएगी। यह पार्क भारत एल्यूमीनियम कंपनी (BALCO) के समीप स्थापित किया जाएगा।

    सूत्रों के अनुसार, सरकार ने एल्यूमीनियम पार्क के लिए जमीन आवंटन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी द्वारा वर्ष 2024 के आम बजट में 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की सरकार एल्यूमीनियम पार्क की स्थापना के लिए तेजी से कार्य कर रही है और जमीन आबंटन के लिए पत्र भी लिखा गया है।

    यह एल्यूमीनियम पार्क कोरबा जिले के औद्योगिक परिदृश्य को मजबूती प्रदान करेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। इस पहल से जिले में छोटे और मध्यम स्तर के औद्योगिक इकाइयों को भी बढ़ावा मिलेगा।

    शासन प्रशासन की प्राथमिकता के तहत, परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यह एल्यूमीनियम पार्क क्षेत्रीय विकास और आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मजबूती प्रदान करेगा।

  • भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को दुबई में टीम के अभ्यास सत्र के दौरान घुटने में लगी चोट…, दर्द से कराहते दिखे, वीडियो

    भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को दुबई में टीम के अभ्यास सत्र के दौरान घुटने में लगी चोट…, दर्द से कराहते दिखे, वीडियो

    नईदिल्ली,17फरवरी 2025 : भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को दुबई में टीम के अभ्यास सत्र के दौरान घुटने में चोट लगी। भारत को 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना है और उससे ठीक तीन दिन पहले पंत को उसी घुटने (बाएं) में चोट लगी, जो एक्सीडेंट के दौरान चोटिल हुआ था। हार्दिक पांड्या के एक दमदार शॉट पर गेंद पंत के बाएं घुटने पर जा लगी। वह दर्द से कराह उठे, लेकिन फिजियो कमलेश जैन ने उनका उपचार तुरंत किया।

    इसके बाद हार्दिक नेट्स से निकलकर उनका हाल जानने पहुंचे। पंत शुरू में तो दर्द से कराहते हुए और लंगड़ाकर चलते हुए दिखे। हालांकि, चोट गंभीर नहीं थी और फीजियो के उपचार करने के बाद पंत तुरंत पैड पहनकर बल्लेबाजी अभ्यास के लिए आए। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने ड्रेसिंग रूम से लौटने के बाद अक्षर पटेल के साथ हंसी मजाक भी किया। पंत पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेलते दिखेंगे। वह लंबे समय से टीम के लिए मैच विनर रहे हैं। भारत अपने सभी मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगा।

    भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम 23 फरवरी को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। फिर टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। ग्रुप-ए और ग्रुप-बी दोनों से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। भारत ने दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीता है। 2002 में उन्होंने मेजबान श्रीलंका के साथ ट्रॉफी साझा की थी। वहीं, 2013 में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को पांच रन से करीबी मुकाबले में हराया था।

    कोहली अभ्यास के दौरान एकाग्रता पर ध्यान दिया। रोहित कटक में पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ शतक के बाद अच्छे मूड में दिख रहे थे। मुख्य बल्लेबाजों के नेट अभ्यास के दौरान हर्षित राणा, वरूण चक्रवर्ती और पंत ने फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ अभ्यास किया। कोहली को ‘फन एक्टिविटी’ के दौरान मजाक करते देखा गया।

    मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के साथ काफी समय बिताया। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले शमी ने घुटने पर स्ट्रेचेबल कैप पहन रखे थे। उन्होंने शुरूआत छोटे रनअप के साथ की। बल्लेबाजों के नेट पर आने से पहले शमी अपनी लैंग्थ एडजस्ट करते दिखे और गेंदबाजी कोच मोर्कल के साथ बल्लेबाजों के छोर तक गए। ऐसा लगा कि वह आदर्श लैंग्थ क्या होनी चाहिए, इस पर बात कर रहे थे। हार्दिक और श्रेयस अय्यर ने कुलदीप यादव और बाकी स्पिनरों को खेला।

  • जांजगीर चांपा :  बारात में दो दोस्तो पर बदमाशो ने चाकू से किया हमला

    जांजगीर चांपा : बारात में दो दोस्तो पर बदमाशो ने चाकू से किया हमला

    जांजगीर चांपा, 17 फरवरी (वेदांत समाचार) I जिले के चांपा के बंधवा तालाब के पास दो बदमाशो ने मिलकर विवाद करते हुए डीजे पर नाच रहे दो युवकों को कई तीन से चार बार चाकू से हमला किया गया। घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

    दअरसल, घायल युवक साहिल पटेल 25 वर्ष ने बताया कि ग्राम गोविंदा से चांपा के बंधवा तालाब के पास शादी हो रही थी जिसमें बरात आए हुए थे। इस दौरान डीजे में नाच रहे थे, दो युवक एक बच्चे के साथ आकर कहने लगे कि इस बच्चे को किसने मारा है और जबरजस्ती बच्चे से पहचान करा रहा था की किसने मारा है। जिसके बाद कुछ समय बाद फिर आकर मेरे दोस्त राम धान पटेल 22 वर्ष से मारपीट करते हुए एक चाकू नुमा हथियार से पीट पर हमला किया वही बीच बचाव में आने पर मेरे पीट में चाकू लगी है।

    घटना के बाद अन्य बरात में शामिल युवकों ने दोनों घायलों को किसी तरह से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया है। चांपा थाने में मामले की सूचना दी गई है।डॉक्टर का कहना है रामधान पटेल के पीट के अंदर लगभग ऊपर 3 इंच चौड़ा और 4 इंच का गड्ढा हुआ है उसके सीने के नीचे का शरीर का पार्ट डेमेज हुआ है। वही साहिल पटेल को ज्यादा गहरी चोट नहीं आई है। दोनों को बिलासपुर भेजा गया है।

  • कुम्भ सड़क हादसे के मृतकों के निवास पहुंच कर उद्योग मंत्री ने दी श्रद्धांजलि, सभी 10 परिवार जनों को 1–1 लाख सहायता राशि देने का किया ऐलान

    कुम्भ सड़क हादसे के मृतकों के निवास पहुंच कर उद्योग मंत्री ने दी श्रद्धांजलि, सभी 10 परिवार जनों को 1–1 लाख सहायता राशि देने का किया ऐलान

    कोरबा,17 फरवरी (वेदांत समाचार)। दर्री क्षेत्र के कलमीडुग्गु, प्रगतिनगर के 10 लोगों की कुम्भ यात्रा के दौरान सड़क हादसे में दुखद निधन के पश्चात रविवार की देर रात सभी के शव कोरबा लाये गए। सोमवार की सुबह नगर विधायक, वाणिज्य, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सभी शोकाकुल परिवार के निवास पर पहुंच कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतृप्त परिवार जनों से भेंट कर अपनी सवेंदना प्रकट की। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने अपने सवेक्छानुदान मद से सभी 10 मृतकों के परिवार जनों को 1—1 लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। मिडिया से चर्चा करते हुए श्री देवांगन ने कहा की यह हृदयविदारक घटना थीं। मृतकों में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता भी थे। श्री देवांगन ने कहा की सभी शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद के लिए प्रयास किए जायेंगे।