SECl न्यूज़ Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/secl-न्यूज़ निर्भीक और निष्पक्ष Tue, 10 Jun 2025 04:41:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png SECl न्यूज़ Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/secl-न्यूज़ 32 32 CG BREAKING:शहीद एएसपी आकाश राव गिरपूंजे की अंतिम यात्रा निकली, वीडियो https://vedantsamachar.in/archives/38766 Tue, 10 Jun 2025 04:41:00 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=38766 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने सुकमा में हुए आईईडी विस्फोट में अपनी जान गंवाने वाले सुकमा एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को श्रद्धांजलि दी। कोंटा में हुए नक्सली आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव गिरपूंजे की अंतिम यात्रा […]

The post CG BREAKING:शहीद एएसपी आकाश राव गिरपूंजे की अंतिम यात्रा निकली, वीडियो appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने सुकमा में हुए आईईडी विस्फोट में अपनी जान गंवाने वाले सुकमा एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को श्रद्धांजलि दी।

कोंटा में हुए नक्सली आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव गिरपूंजे की अंतिम यात्रा रायपुर कुशालपुर स्थित निज निवास से निकली। “जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” के नारों” के साथ उनकी यात्रा में कलेक्टर, निगम आयुक्त, सीईओ जिला पंचायत सहित जिला अधिकारी, परिवारजन तथा बड़ी संख्या में जनसमूह शामिल।

सुकमा में नक्सल IED ब्लास्ट में शहीद आकाश राव गिरिपुंजे रायपुर के रहने वाले थे। वह सुकमा में एडिशनल एसपी के पद पर पदस्थ थे। रायपुर के कुशालपुर इलाके में उनका पूरा परिवार रहता है। उनके माता-पिता पत्नी दो छोटे बच्चे यहीं रहते थे। आज यानी मंगलवार को महादेवघाट स्थित मुक्तिधाम में सुबह 10.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बुधवार को शहीद ASP की 6 साल की बेटी नव्या का जन्मदिन है। पूरा परिवार इस जन्मदिन को सेलिब्रेट करने की तैयारी में लगा हुआ था। आकाश भी सुकमा से बेटी के जन्मदिन में आने वाले थे मगर अब सब कुछ बदल चुका है।

The post CG BREAKING:शहीद एएसपी आकाश राव गिरपूंजे की अंतिम यात्रा निकली, वीडियो appeared first on Vedant Samachar.

]]>
CG ब्रेकिंग: साय मंत्रिमंडल का विस्तार 15 जून को संभावित, 4-5 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ; दो की हो सकती है छुट्टी https://vedantsamachar.in/archives/37899 Fri, 06 Jun 2025 18:23:19 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=37899 रायपुर, 6 जून, 2025: छत्तीसगढ़ की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार अब 15 जून को होने की प्रबल संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस विस्तार में 4 से 5 नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई […]

The post CG ब्रेकिंग: साय मंत्रिमंडल का विस्तार 15 जून को संभावित, 4-5 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ; दो की हो सकती है छुट्टी appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायपुर, 6 जून, 2025: छत्तीसगढ़ की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार अब 15 जून को होने की प्रबल संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस विस्तार में 4 से 5 नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है, जबकि वर्तमान मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर अब विराम लगता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व छत्तीसगढ़ में आगामी रणनीतियों और विभिन्न समीकरणों को साधने के लिए यह निर्णय ले रहा है।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, नए मंत्रियों के चयन में क्षेत्रीय संतुलन, जातीय प्रतिनिधित्व और प्रदर्शन को प्रमुखता दी जाएगी। वहीं, जिन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है, उनके कार्य प्रदर्शन और संगठन में उनकी भूमिका को लेकर गहन मंथन किया गया है।हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय या भाजपा के प्रदेश संगठन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस खबर ने हलचल बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम मुहर लगने के बाद ही तिथि और नामों की घोषणा की जाएगी।यह विस्तार साय सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके माध्यम से न केवल नए चेहरों को अवसर मिलेगा, बल्कि सरकार की कार्यप्रणाली में भी नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है। सभी की निगाहें अब 15 जून पर टिकी हैं, जब छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

The post CG ब्रेकिंग: साय मंत्रिमंडल का विस्तार 15 जून को संभावित, 4-5 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ; दो की हो सकती है छुट्टी appeared first on Vedant Samachar.

]]>
छत्तीसगढ़ को मिली केंद्र से अतिरिक्त सहायता राशि 2,784.72 करोड़ रुपये : ओपी चौधरी ने जताया आभार https://vedantsamachar.in/archives/37137 Wed, 04 Jun 2025 09:47:46 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=37137 रायपुर,04जून 2025(वेदांत समाचार)। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण के रूप में 81 हजार 735 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी दे दी है। इस राशि में से छत्तीसगढ़ को 2,784.72 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता प्राप्त होगी। यह जानकारी छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए […]

The post छत्तीसगढ़ को मिली केंद्र से अतिरिक्त सहायता राशि 2,784.72 करोड़ रुपये : ओपी चौधरी ने जताया आभार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायपुर,04जून 2025(वेदांत समाचार)। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण के रूप में 81 हजार 735 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी दे दी है। इस राशि में से छत्तीसगढ़ को 2,784.72 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता प्राप्त होगी। यह जानकारी छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए दी।

ओपी चौधरी ने कहा कि यह निर्णय सहकारी संघवाद को मजबूत करते हुए राज्यों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे राज्य अपने पूंजीगत व्यय में तेजी ला सकेंगे और अपने विकास तथा कल्याण संबंधी व्यय का वित्तपोषण कर सकेंगे।

ओपी चौधरी ने इस ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल के लिए आदरणीय उन्होंने कहा कि पूर्व में राज्यों को 32% ग्रांट मिलता था, जिसे मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद 42% कर दिया। ओपी चौधरी ने कहा कि यह अतिरिक्त सहायता राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगी। इससे राज्य सरकार विभिन्न विकास कार्यों को गति दे सकेगी और जनता की अपेक्षाओं को पूरा कर सकेगी।

केंद्र-राज्य संबंधों में नई दिशा

ओपी चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय केंद्र-राज्य संबंधों में नई दिशा का संकेत देता है। इससे राज्यों को अपने विकास के लिए अधिक संसाधन मिलेंगे और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे।

The post छत्तीसगढ़ को मिली केंद्र से अतिरिक्त सहायता राशि 2,784.72 करोड़ रुपये : ओपी चौधरी ने जताया आभार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
CG BREAKING:विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू… https://vedantsamachar.in/archives/37091 Wed, 04 Jun 2025 08:12:46 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=37091 रायपुर,04 जून (वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में आगामी खरीफ सत्र की तैयारी, राज्य में खाद और बीज की उपलब्धता और नक्सल विरोधी अभियान पर चर्चा हो सकती है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के […]

The post CG BREAKING:विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायपुर,04 जून (वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में आगामी खरीफ सत्र की तैयारी, राज्य में खाद और बीज की उपलब्धता और नक्सल विरोधी अभियान पर चर्चा हो सकती है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सरकार की तरफ से नीतियां भी बनाई जा सकती है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पारित करने की भी संभावना है। बता दें कि, सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए व्यापक उपाय किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि किसानों के हित में कुछ अहम घोषणाएं की जा सकती हैं। ये भी माना जा रहा है कि तबादला नीति भी जून में लागू होगी और बैन खुलेगा।

The post CG BREAKING:विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
सुशासन तिहार के दौरे पर मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे मांदरी गांव के आँगनबाड़ी केंद्र https://vedantsamachar.in/archives/35194 Wed, 28 May 2025 12:33:23 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=35194 0.बच्चों से आत्मीयता से मिले, आंगनबाड़ी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा,बच्चों ने मुख्यमंत्री को भेंट किया फूलों का गुलदस्ता, सुनाई कविता, बच्चों को उपहार में मिली चाकलेट रायपुर, 28 मई 2025। सुशासन तिहार के तहत् मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हेलीकॉप्टर से आज अचानक कांकेर जिले के मांदरी गांव पहुंचे। हेलीपेड से गांव के रास्ते पर […]

The post सुशासन तिहार के दौरे पर मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे मांदरी गांव के आँगनबाड़ी केंद्र appeared first on Vedant Samachar.

]]>

0.बच्चों से आत्मीयता से मिले, आंगनबाड़ी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा,बच्चों ने मुख्यमंत्री को भेंट किया फूलों का गुलदस्ता, सुनाई कविता, बच्चों को उपहार में मिली चाकलेट

रायपुर, 28 मई 2025। सुशासन तिहार के तहत् मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हेलीकॉप्टर से आज अचानक कांकेर जिले के मांदरी गांव पहुंचे। हेलीपेड से गांव के रास्ते पर आँगनबाड़ी भवन देखकर मुख्यमंत्री केंद्र के बच्चों से मिलने और वहां की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। आँगनबाड़ी केंद्र में बच्चों ने मुख्यमंत्री का स्थानीय फूलों से तैयार किया गया गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने बड़ी आत्मीयता के साथ बच्चों से घुल-मिल कर बातचीत की और उनसे आंगनबाड़ी और उनके अक्षर ज्ञान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के पूछने पर बच्चों ने धारा-प्रवाह कविता सुनाई। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को चाकलेट वितरित कर उन्हें दुलार किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से आँगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं और भोजन व्यवस्था की जानकारी भी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसव राजु एस, कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला, सहित क्षेत्र के जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

The post सुशासन तिहार के दौरे पर मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे मांदरी गांव के आँगनबाड़ी केंद्र appeared first on Vedant Samachar.

]]>
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांकेर जिले के ग्राम मांदरी में की चौपाल https://vedantsamachar.in/archives/35115 Wed, 28 May 2025 10:20:28 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=35115 रायपुर ,28मई 2025(वेदांत समाचार) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांकेर जिले के ग्राम मांदरी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों पर घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री की घोषणाएं मुख्यमंत्री ने मांदरी हाई स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की। इसके अलावा […]

The post मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांकेर जिले के ग्राम मांदरी में की चौपाल appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायपुर ,28मई 2025(वेदांत समाचार) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांकेर जिले के ग्राम मांदरी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों पर घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने मांदरी हाई स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र भवन में बाउंड्रीवाल के लिए 5 लाख रुपये की मंजूरी दी। साथ ही साल्हेभांट में 600 मीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए 15 लाख रुपये और झुरा नाला से सिंचाई के लिए लाइन विस्तार हेतु 3.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई।

चौपाल में उपस्थित रहे अधिकारी

इस दौरान विधायक आशा नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नूरेटी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ बसव राजू एस, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह और कांकेर कलेक्टर निलेश क्षीरसागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने चारपाई में बैठकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।

The post मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांकेर जिले के ग्राम मांदरी में की चौपाल appeared first on Vedant Samachar.

]]>
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात https://vedantsamachar.in/archives/34901 Tue, 27 May 2025 14:33:02 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=34901 93.59 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण..65.19 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पूंजीपथरा से तमनार मिलुपारा मार्ग का लोकार्पण…97.52 करोड़ रुपए की लागत से जिला रायगढ़ में बनने वाले इंटी ग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्पलेक्स भवन का भूमिपूजन रायपुर, 27 मई 2025/ सुशासन तिहार के मौके पर […]

The post मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात appeared first on Vedant Samachar.

]]>
93.59 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण..65.19 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पूंजीपथरा से तमनार मिलुपारा मार्ग का लोकार्पण97.52 करोड़ रुपए की लागत से जिला रायगढ़ में बनने वाले इंटी ग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्पलेक्स भवन का भूमिपूजन

रायपुर, 27 मई 2025/ सुशासन तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिलेवासियों को 330 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से 24 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 220 करोड़ रुपए की लागत के 17 लोकार्पण एवं 110 करोड़ रुपए लागत के 7 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर रायगढ़ जिले में अनेक महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण किया उनमें 93 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग का चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य लंबाई 56 कि.मी., 65 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से पूंजीपथरा से तमनार मिलुपारा मार्ग लंबाई 27.50 कि.मी. (सी.सी.रोड) लंबाई 26 कि.मी., 16 करोड़ 92 लाख 37 हजार रुपए की लागत से जिला रायगढ़ के कसडोल-भैसगढ़ी-बडग़ांव होते हुए बरलिया तक सड़क मरम्मत/ निर्माण लंबाई 14.40 कि.मी., 8 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से कोड़ातराई-पुसौर-सूरजगढ़ मार्ग का उन्नयन लंबाई 8.30 कि.मी., 7 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से बड़े भण्डार-उमरिया-पुसौर-रेंगालपाली मार्ग लंबाई 7.425 कि.मी. तथा 93 लाख 15 हजार रुपए की लागत से जिला रायगढ़ में परिवहन कार्यालय का भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया, उनमें 97 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से जिला रायगढ़ में इंटी ग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्पलेक्स भवन का निर्माण कार्य, 3 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से गोतमा-कोतासुरा मार्ग लंबाई 3.50 कि.मी.का निर्माण कार्य, 2 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से ग्राम-औरदा, शा.पू.मा.वि.से शास.गोदाम तक मार्ग लंबाई 2 कि.मी. का निर्माण कार्य, 1 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से भूतपूर्व सैनिक कल्याण एकीकृत परिसर-सह-मेडिकेयर परिसर रायगढ़ के निर्माण कार्य एवं 75 लाख 23 हजार रुपए की लागत से विकासखण्ड धरमजयगढ़ में शा.हाईस्कूल गेरसा का भवन निर्माण कार्य शामिल है।

The post मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात appeared first on Vedant Samachar.

]]>
सीएम साय पहुंचे कनकबीरा, मंगल भवन और कन्या छात्रावास की घोषणा https://vedantsamachar.in/archives/34808 Tue, 27 May 2025 11:02:13 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=34808 सारंगढ़- बिलाईगढ़ । जिले के कनकबीरा गांव में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जन चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन हुआ। सीएम का उड़न खटोला मंगलवार दोपहर कनकबीरा पहुंचा, जहां उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित जन चौपाल में आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं भी कीं। […]

The post सीएम साय पहुंचे कनकबीरा, मंगल भवन और कन्या छात्रावास की घोषणा appeared first on Vedant Samachar.

]]>
सारंगढ़- बिलाईगढ़ । जिले के कनकबीरा गांव में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जन चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन हुआ। सीएम का उड़न खटोला मंगलवार दोपहर कनकबीरा पहुंचा, जहां उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित जन चौपाल में आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं भी कीं।

जन चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभिन्न विकास योजनाओं की लोगों को जानकारी देते हुए समीक्षा भी की गई।

मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान नरगीखोल (कनकबीरा) में लात नाला पर पुलिया निर्माण, कनकबीरा में मंगल भवन, कन्या छात्रावास तथा गोड़म में पंचायत भवन निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व कलेक्टर और एसपी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। कार्यक्रम स्थल पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। जन चौपाल के उपरांत मुख्यमंत्री कनकबीरा स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल विंध्यवासिनी माता मंदिर पहुंचे और माता का दर्शन किया।  उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय लोगों में सीएम के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।

The post सीएम साय पहुंचे कनकबीरा, मंगल भवन और कन्या छात्रावास की घोषणा appeared first on Vedant Samachar.

]]>
Chhattisgarh’s Bastar Model Praised at Chief Ministers Conclave https://vedantsamachar.in/archives/34218 Sun, 25 May 2025 09:28:27 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=34218 Bastar emerges as a model of cultural revival and inclusive development: CM Vishnu Deo Sai Raipur, May 25, 2025/The Chhattisgarh government today received special appreciation for its development model and innovative initiatives at the Chief minister’s conclave chaired by Prime Minister Narendra Modi. The presentation made by Chief Minister Vishnu Deo Sai on the Bastar […]

The post Chhattisgarh’s Bastar Model Praised at Chief Ministers Conclave appeared first on Vedant Samachar.

]]>
Bastar emerges as a model of cultural revival and inclusive development: CM Vishnu Deo Sai

Raipur, May 25, 2025/The Chhattisgarh government today received special appreciation for its development model and innovative initiatives at the Chief minister’s conclave chaired by Prime Minister Narendra Modi.

The presentation made by Chief Minister Vishnu Deo Sai on the Bastar Olympics and Bastar Pandum captivated the attention of the Prime Minister and other participating Chief Ministers. Chhattisgarh Deputy Chief Ministers Vijay Sharma and Arun Sao also attended the conclave.

Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai highlighted the state’s efforts toward good governance and informed that Chhattisgarh has institutionalized transparency and efficiency by creating a dedicated Department of Good Governance and Convergence. Schemes in the state are being closely monitored through digital tools like the Atal Monitoring Portal, ensuring timely grievance redressal and real-time performance tracking, he added.

“Our goal is not just to launch schemes but to ensure they are implemented honestly and effectively on the ground,” the Chief Minister said while addressing the conclave at the Ashok Hotel in New Delhi.

A key focus of the meeting was the effective implementation of Central government’s flagship schemes. CM Sai shared that programme such as the Pradhan Mantri Awas Yojana, Ujjwala Yojana, Ayushman Bharat, and Jal Jeevan Mission have been successfully delivered to the grassroots in Chhattisgarh through Gram Sabhas, public outreach, and technology-led interventions.

The highlight of the session was a special presentation on Bastar Olympics and Bastar Pandum, two major socio-cultural initiatives. Referring to PM Modi’s inspiring call of “Kheloge India, Jeetoge India,” the Chief Minister said that Chhattisgarh has turned this vision into a grassroots reality through these two initiatives.

He explained that Bastar Olympics is not merely a sporting event, but a social movement that has replaced guns with javelins, arrows, and balls in the hands of the youth. The event saw participation from 1.65 lakh athletes across 32 development blocks in 7 districts, conducted over 40 days in three levels – block, district, and division.

The competition featured 11 traditional tribal games, including archery, running, kho-kho, kabaddi, and tug-of-war. Participants were divided into four categories – junior, senior, surrendered Naxals, and differently-abled. What stood out was the enthusiastic participation from remote villages, especially by women and people with disabilities.

During his presentation, CM Sai shared the inspiring story of Punem Sanna, a wheelchair athlete from Dornapal – once a region affected by Naxal violence. Today, Sanna is a medalist and a role model for youth across the region. It is noteworthy that PM Modi had earlier appreciated Bastar Olympics during his ‘Mann Ki Baat’ broadcast, calling it “a celebration of Bastar’s soul.”

The Chief Minister also presented the success of the Bastar Pandum festival, which has not only preserved the tribal heritage, traditions, and folk arts of the region but has also brought national recognition to them.

The cultural event witnessed participation from 47,000 performers, 1,885 village panchayats, and 1,743 cultural troupes across 32 blocks in 7 districts. Held in three phases, the festival featured folk dance, music, local markets, and traditional food competitions. The government awarded Rs 2.4 crore in incentives to participants, reinforcing community engagement and pride. The initiative has strengthened unity across generations — youth, women, and elders — becoming a symbol of peace, celebration, and progress in previously conflict-ridden areas.

The Chief Ministers’ Conclave had shortlisted select states to showcase their best practices. Chhattisgarh’s Bastar model stood out as a remarkable example of public participation, cultural integration, and development-driven transformation, which could be emulated in other states as well.

The post Chhattisgarh’s Bastar Model Praised at Chief Ministers Conclave appeared first on Vedant Samachar.

]]>
दंतेवाड़ा में शिक्षा का परचम लहरा रहा है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,प्रधानमंत्री ने मन की बात में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की उपलब्धियों का किया जिक्र https://vedantsamachar.in/archives/34123 Sun, 25 May 2025 06:47:04 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=34123 रायपुर,25 मई 2025 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ की 122 वीं कड़ी में आज फिर दंतेवाड़ा जिले की उपलब्धियों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मन की बात में हम बस्तर ओलंपिक और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में साइंस लैब की चर्चा कर चुके हैं। यहां के बच्चों में साइंस […]

The post दंतेवाड़ा में शिक्षा का परचम लहरा रहा है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,प्रधानमंत्री ने मन की बात में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की उपलब्धियों का किया जिक्र appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायपुर,25 मई 2025 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ की 122 वीं कड़ी में आज फिर दंतेवाड़ा जिले की उपलब्धियों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मन की बात में हम बस्तर ओलंपिक और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में साइंस लैब की चर्चा कर चुके हैं। यहां के बच्चों में साइंस का पेशन है। स्पोर्ट्स में भी कमाल कर रहे हैं। ऐसे प्रयासों से पता चलता है कि इन इलाकों में रहने वाले लोग कितने साहसी होते हैं। इन्होंने तमाम चुनौतियों के बीच अपने जीवन को बेहतर बनाने की राह चुनी है। मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा में दंतेवाड़ा जिले के नतीजे बहुत शानदार रहे। करीब 95 प्रतिशत के साथ यह जिला दसवीं के नतीजों में टॉप पर रहा। वहीं 12वीं की परीक्षा में छत्तीसगढ़ में छठा स्थान हासिल किया। सोचिए जिस दंतेवाड़ा जिले में कभी माओवाद चरम पर था, वहां आज शिक्षा का परचम लहरा रहा है। ऐसे बदलाव हम सभी को गर्व से भर देते हैं।

The post दंतेवाड़ा में शिक्षा का परचम लहरा रहा है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,प्रधानमंत्री ने मन की बात में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की उपलब्धियों का किया जिक्र appeared first on Vedant Samachar.

]]>