Raipur news Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/raipur-news निर्भीक और निष्पक्ष Sun, 29 Mar 2026 12:43:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png Raipur news Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/raipur-news 32 32 एक महीने से लापता रहने वाले पटवारी पर प्रशासन का एक्शन, तत्काल प्रभाव से किए गए निलंबित… https://vedantsamachar.in/archives/130515 Sun, 29 Mar 2026 12:43:45 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=130515 बलौदाबाजार,29 मार्च (वेदांत समाचार)। राजस्व विभाग में लापरवाही बरतने वाले एक पटवारी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। लंबे समय से बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने पर संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिमगा राजस्व अनुभाग के अंतर्गत ग्राम धोधा (पटवारी हल्का नंबर 26) […]

The post एक महीने से लापता रहने वाले पटवारी पर प्रशासन का एक्शन, तत्काल प्रभाव से किए गए निलंबित… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
बलौदाबाजार,29 मार्च (वेदांत समाचार)। राजस्व विभाग में लापरवाही बरतने वाले एक पटवारी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। लंबे समय से बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने पर संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिमगा राजस्व अनुभाग के अंतर्गत ग्राम धोधा (पटवारी हल्का नंबर 26) में पदस्थ पटवारी चंद्रप्रकाश 20 फरवरी 2026 से लगातार अपने मुख्यालय से अनुपस्थित थे।

इस दौरान उन्होंने न तो किसी प्रकार की सूचना दी और न ही अवकाश स्वीकृत कराया। उनके इस रवैये के कारण क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे थे, जिससे आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर एसडीएम सिमगा ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया। प्रशासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 का उल्लंघन माना है। जारी आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि के दौरान पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय सिमगा निर्धारित किया गया है। साथ ही इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

The post एक महीने से लापता रहने वाले पटवारी पर प्रशासन का एक्शन, तत्काल प्रभाव से किए गए निलंबित… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं : राज्यपाल डेका… https://vedantsamachar.in/archives/130508 Sun, 29 Mar 2026 12:34:40 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=130508 छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर,29 मार्च (वेदांत समाचार) : राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि लोकतंत्र में व्यवस्थापिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बाद पत्रकारिता को चतुर्थ स्तंभ माना गया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि एक मिशन और साधना है। समाज का […]

The post लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं : राज्यपाल डेका… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल

रायपुर,29 मार्च (वेदांत समाचार) : राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि लोकतंत्र में व्यवस्थापिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बाद पत्रकारिता को चतुर्थ स्तंभ माना गया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि एक मिशन और साधना है। समाज का दर्पण कहलाने वाली पत्रकारिता ने सदैव जनता और सत्ता के बीच संपर्क-सेतु की भूमिका निभाई है और लोगों को जागरूक किया है। इसलिए इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है।

राज्यपाल डेका रविवार को भिलाई सेक्टर 4 स्थित एस.एन.जी. ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन और सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि की आंसदी से सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया, पत्रकारों की भूमिका की सराहना की और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। राज्यपाल डेका ने इस अवसर पर महिला पत्रकारों को उनकी उत्कृष्ट लेखनी के लिए सम्मानित किया, जिसमें शगुफ्ता शीरीन, अनुभूति भाखरे, कोमल धनेसर, साक्षी सोनी शामिल है। इसी प्रकार समाज सेवी महिलाओं साधना चतुर्वेदी, अंजना श्रीवास्तव, लता बौद्ध, दीप्ति सिंग, सुनीता जैन को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राज्यपाल डेका ने वर्तमान चुनौतियों का जिक्र करते हुए अवगत कराया कि आज पत्रकारिता एक कठिन दौर से गुजर रही है। सोशल मीडिया के विस्फोट ने सूचना के प्रवाह को लोकतांत्रिक तो बनाया है, लेकिन साथ ही विश्वास का गंभीर संकट भी खड़ा किया है। फेसबुक, व्हाट्सएप और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हर व्यक्ति ‘पत्रकार‘ बन चुका है और सत्यापन से पहले ही समाचार वायरल हो जाते हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि ‘फेक न्यूज‘ और ‘डीपफेक‘ ने सच और झूठ के बीच की रेखा धुंधली कर दी है। इन सबके बीच आज भी प्रिंट मीडिया ने अपनी विश्वसनीयता को कायम रखा है। राज्यपाल ने कहा कि इन चुनौतियों का सामना करने के लिए पत्रकारिता को अपने मूल आदर्शों की ओर लौटना होगा।

एक स्वस्थ पत्रकारिता ही एक स्वस्थ लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने इस चौथे स्तंभ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर दुबे, सचिव सतीश बौद्ध एवं अन्य पदाधिकारी और राजाराम त्रिपाठी, प्रो. संजय त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज सहित बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के पत्रकार उपस्थित थे।

The post लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं : राज्यपाल डेका… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
Raipur Crime : खरोरा में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, 120 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार https://vedantsamachar.in/archives/130489 Sun, 29 Mar 2026 12:27:45 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=130489 रायपुर (ग्रामीण)। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खरोरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 120 पौवा अवैध देशी शराब और नगदी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला […]

The post Raipur Crime : खरोरा में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, 120 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायपुर (ग्रामीण)। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खरोरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 120 पौवा अवैध देशी शराब और नगदी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना खरोरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 29 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चिचोली स्थित एक चिकन एवं मछली दुकान में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम ईश्वर उर्फ बिट्टू बताया और अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया। दुकान की तलाशी के दौरान एक बोरी में रखे 120 पौवा देशी मदिरा (मसाला शोले) बरामद किए गए। साथ ही बिक्री की नगदी 3,600 रुपये भी जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत 15,600 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी ईश्वर उर्फ बिट्टू (19 वर्ष), निवासी नवागांव, थाना खरोरा, जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

The post Raipur Crime : खरोरा में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, 120 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रेल यात्रियों को राहत: गोंदिया से गुजरने वाली रद्द एक्सप्रेस ट्रेनें बहाल https://vedantsamachar.in/archives/130485 Sun, 29 Mar 2026 12:19:05 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=130485 रायपुर,29 मार्च (वेदांत समाचार) । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए गोंदिया स्टेशन से गुजरने वाली कुछ रद्द एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। मेंटेनेंस के कारण हुई थी रद्दगोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर वॉशेबल एप्रन हटाकर बैलस्टेड […]

The post रेल यात्रियों को राहत: गोंदिया से गुजरने वाली रद्द एक्सप्रेस ट्रेनें बहाल appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायपुर,29 मार्च (वेदांत समाचार) । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए गोंदिया स्टेशन से गुजरने वाली कुछ रद्द एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू करने का फैसला लिया है।

मेंटेनेंस के कारण हुई थी रद्द
गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर वॉशेबल एप्रन हटाकर बैलस्टेड ट्रैक में बदलने का कार्य किया जा रहा था, जिसके चलते इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था। अब कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों को पुनः चालू किया जा रहा है।

इन ट्रेनों का परिचालन बहाल
रेलवे प्रशासन ने निम्नलिखित ट्रेनों को उनके निर्धारित समय के अनुसार बहाल किया है—

गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस): 4 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक

गाड़ी संख्या 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल–शालीमार एक्सप्रेस): 6 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक

गाड़ी संख्या 12101 (ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस): 4, 5, 7, 8, 11, 12, 14, 15, 18, 19, 21 और 22 अप्रैल को
गाड़ी संख्या 12102 (ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस): 6, 7, 9, 10, 13, 14, 16, 17, 20, 21, 23 और 24 अप्रैल को
यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन 139, आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से जरूर जांच लें।

इस निर्णय से यात्रियों को यात्रा में होने वाली असुविधा से राहत मिलने की उम्मीद है।

The post रेल यात्रियों को राहत: गोंदिया से गुजरने वाली रद्द एक्सप्रेस ट्रेनें बहाल appeared first on Vedant Samachar.

]]>
KORBA : भक्ति और श्रद्धा के संग हुआ सत्संग विहार कोरबा मंदिर का भव्य उद्घाटन… https://vedantsamachar.in/archives/130479 Sun, 29 Mar 2026 11:58:08 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=130479 कोरबा,29 मार्च (वेदांत समाचार)। आध्यात्मिक आस्था और उल्लास के माहौल में आज सत्संग विहार कोरबा मंदिर का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। देवघर से पधारे पूज्य सिपाही दा ने प्रातः 9:10 बजे विधिवत रूप से मंदिर के पट खोलकर इस पावन स्थल का शुभारंभ किया। उद्घाटन के इस पवित्र अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक स्वर […]

The post KORBA : भक्ति और श्रद्धा के संग हुआ सत्संग विहार कोरबा मंदिर का भव्य उद्घाटन… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा,29 मार्च (वेदांत समाचार)। आध्यात्मिक आस्था और उल्लास के माहौल में आज सत्संग विहार कोरबा मंदिर का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। देवघर से पधारे पूज्य सिपाही दा ने प्रातः 9:10 बजे विधिवत रूप से मंदिर के पट खोलकर इस पावन स्थल का शुभारंभ किया। उद्घाटन के इस पवित्र अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक स्वर में 108 “वंदे पुरुषोत्तम” की गूंज के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसी दौरान श्रद्धा और भक्ति के भाव के साथ परम पूज्य श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी के तैलचित्र का विधिवत अनावरण किया गया, जिसने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया।

इसके पश्चात कार्यक्रम का अगला चरण सरस्वती शिशु मंदिर, स्कूल सीतामणी के प्रांगण में आयोजित हुआ, जहां भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर प्रभु भक्ति का रसपान किया गया। मधुर भजनों और सामूहिक कीर्तन ने श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में सराबोर कर दिया। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया। इस पूरे आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इसे एक ऐतिहासिक और स्मरणीय अवसर बना दिया।

The post KORBA : भक्ति और श्रद्धा के संग हुआ सत्संग विहार कोरबा मंदिर का भव्य उद्घाटन… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा: आदिवासी छात्रावास के रसोइए ने छात्र पर किया टंगिया से हमला, बच्चे को आई गंभीर चोट, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में https://vedantsamachar.in/archives/130465 Sun, 29 Mar 2026 10:41:10 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=130465 कोरबा ,29 मार्च (वेदांत समाचार)। छुरी में प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास के रसोइए ने शराब के नशे में छात्र पर टंगिया से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. गनीमत रही कि छात्र को स्थाई क्षति नहीं पहुंची. छात्र को उपचार के बाद उसके पिता घर ले गए. मामला सामने आने के बाद छुरी नगर […]

The post कोरबा: आदिवासी छात्रावास के रसोइए ने छात्र पर किया टंगिया से हमला, बच्चे को आई गंभीर चोट, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा ,29 मार्च (वेदांत समाचार)। छुरी में प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास के रसोइए ने शराब के नशे में छात्र पर टंगिया से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. गनीमत रही कि छात्र को स्थाई क्षति नहीं पहुंची. छात्र को उपचार के बाद उसके पिता घर ले गए. मामला सामने आने के बाद छुरी नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने ट्राइबल एसी (सहायक आयुक्त) से रसोइए के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

घटना कोरबा के छुरी स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास की है, जहां रसोइए और चपरासी का काम करने वाले केसर दुबे ने छठवीं कक्षा के छात्र पर पुष्पेंद्र कंवर पर टंगिया (कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया, जिसे छात्र की आंख के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोट आई. अस्पताल में इलाज के बाद छात्र को उसके माता-पिता घर ले गए.

बताया जाता है कि छात्रावास अधीक्षक के छुट्टी पर होने का फायदा उठाकर रसोया बच्चों को प्रताड़ित कर रहा था. यही नहीं रसोइए पर मारपीट और अवैध वसूली का भी आरोप है. अधीक्षक की शिकायत पर रसोइया को कटघोरा पुलिस हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है.

The post कोरबा: आदिवासी छात्रावास के रसोइए ने छात्र पर किया टंगिया से हमला, बच्चे को आई गंभीर चोट, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कम जगह में सुंदर दिखेंगे बिजली के हाईटेंशन टावर,CSPTCL ने राजधानी में विशाल टावर की जगह लगाना शुरू किया मोनो पोल https://vedantsamachar.in/archives/130457 Sun, 29 Mar 2026 10:21:51 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=130457 रायपुर,29 मार्च (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने राजधानी में जमीन की कमी को देखते हुए अब नई पारेषण लाइनों के विस्तार का काम मोनो पोल से करना आरंभ कर दिया है। इन मोनो पोल के माध्यम से अतिउच्च दाब लाइनों के केबल लगाए जाते हैं, जिसमें बहुत कम जमीन की आवश्यकता होती […]

The post कम जगह में सुंदर दिखेंगे बिजली के हाईटेंशन टावर,CSPTCL ने राजधानी में विशाल टावर की जगह लगाना शुरू किया मोनो पोल appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायपुर,29 मार्च (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने राजधानी में जमीन की कमी को देखते हुए अब नई पारेषण लाइनों के विस्तार का काम मोनो पोल से करना आरंभ कर दिया है। इन मोनो पोल के माध्यम से अतिउच्च दाब लाइनों के केबल लगाए जाते हैं, जिसमें बहुत कम जमीन की आवश्यकता होती है और यह देखने में भी सुंदर होते हैं। राजधानी से लगे मेटल पार्क में 250 मीटर नई 132/33 केवी लाइन को मोनोपोल से विस्तारित करने का पहला प्रयोग किया गया, जिसे आज ऊर्जीकृत करके विद्युत सप्लाई आरंभ की गई।

इस उपलब्धि के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध कुमार सिंह एवं ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव के निर्देशन में यह कार्य संपादित किया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शहरों में सघन आबादी होने के कारण अतिउच्चदाब की लाइनें बिछाने में समस्या रहती है। लगातार शहर के विस्तार से जमीन की कमी रहती है। पुरानी पद्धति से ईएचटी टावर लगाने पर प्रति टावर एक से दो हजार वर्गफीट जगह जमीन की आवश्यकता होती है, जबकि मोनो पोल के लिए केवल 50 वर्गफीट जमीन की जरूरत पड़ती है। शहरी क्षेत्रों में टावर लगाने के लिए जमीन नहीं मिलती। इसके विकल्प के रूप में मोनोपोल तकनीक से अतिउच्च दाब लाइनों का विस्तार किया जाता है। यह सुंदर दिखने के साथ अधिक सुरक्षित भी होता है। इसमें सामान्य लोग चढ़ भी नहीं सकेंगे, जिससे टावर में चढ़ने जैसी घटनाएं नहीं होंगी।

राजधानी से लगे औद्योगिक क्षेत्र उरला-सिलतरा में मेटलपार्क स्थित 132/33 केवी सब-स्टेशन से नई लाइन खींची गई है, इसमें मोनोपोल का इस्तेमाल किया गया है। लगभग 100 फीट ऊंचे पोल से ईएचटी लाइन खींची गई है। ट्रांसमिशन कंपनी ने कैपिटल इंवेस्टमेंट प्लान के तहत अपने वित्त प्रबंधन से इसे तैयार किया है। इसमें 8 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसे मेटलपार्क सिलतरा में नवनिर्मित 132/33 केवी के उपकेन्द्र से जोड़ दिया गया है, जिससे विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई है।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक निदेशक सर्वश्री केएस मनोठिया, संजय पटेल, एमएस चौहान, वीके दीक्षित, मुख्य अभियंता सर्वश्री अब्राहम वर्गीश, प्रसन्ना गोसावी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में शहरी क्षेत्रों में इसी तरह के मोनो पोल लगाए जाएंगे। ताकि कम जगह में सुंदरता के साथ अतिउच्चदाब लाइनों का विस्तार किया जा सके।

The post कम जगह में सुंदर दिखेंगे बिजली के हाईटेंशन टावर,CSPTCL ने राजधानी में विशाल टावर की जगह लगाना शुरू किया मोनो पोल appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा: चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान प्राकट्य उत्सव की धूम, सर्वमंगलाघाट सहित कई स्थानों पर होंगे आयोजन https://vedantsamachar.in/archives/130442 Sun, 29 Mar 2026 09:47:10 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=130442 कोरबा,29 मार्च (वेदांत समाचार)। चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर 2 अप्रैल को संकट मोचन श्री हनुमान का प्राकट्य उत्सव जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। सर्वमंगलाघाट में नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा विशेष आयोजन किया […]

The post कोरबा: चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान प्राकट्य उत्सव की धूम, सर्वमंगलाघाट सहित कई स्थानों पर होंगे आयोजन appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा,29 मार्च (वेदांत समाचार)। चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर 2 अप्रैल को संकट मोचन श्री हनुमान का प्राकट्य उत्सव जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है।

सर्वमंगलाघाट में नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा विशेष आयोजन किया जा रहा है। समिति के संयोजक के अनुसार, सुबह 11 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसके बाद हनुमान चालीसा का 108 बार सामूहिक पाठ होगा। कार्यक्रम के दौरान शास्त्र सम्मत यज्ञ-हवन भी संपन्न किया जाएगा। वहीं शाम 6 बजे हसदेव नदी की महाआरती आयोजित होगी।

इधर बाकी मोगरा क्षेत्र में पवन अग्रवाल एवं उनके परिवार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बालाजी मेहंदीपुर की कृपा और स्वर्गीय प्रभु दयाल अग्रवाल एवं इमरती देवी अग्रवाल की स्मृति में किया जा रहा है। भंडारा 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

इसके अलावा अंजनीकुंज, कोसाबाड़ी चौक, बालकोनगर सेक्टर-5 स्थित हनुमान मंदिर, कुसमुण्डा-दीपका सहित अन्य क्षेत्रों में भी प्राकट्य उत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने की अपील की है।

The post कोरबा: चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान प्राकट्य उत्सव की धूम, सर्वमंगलाघाट सहित कई स्थानों पर होंगे आयोजन appeared first on Vedant Samachar.

]]>
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 महिला 86+ किग्रा वेटलिफ्टिंग में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने जीता स्वर्ण https://vedantsamachar.in/archives/130438 Sun, 29 Mar 2026 09:42:35 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=130438 असम की पिंकी बोरो को रजत और मध्यप्रदेश की गुंजन उइके को कांस्य रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम रायपुर,29 मार्च (वेदांत समाचार)/ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत महिला 86$ किलोग्राम वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस स्पर्धा में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने […]

The post खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 महिला 86+ किग्रा वेटलिफ्टिंग में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने जीता स्वर्ण appeared first on Vedant Samachar.

]]>

असम की पिंकी बोरो को रजत और मध्यप्रदेश की गुंजन उइके को कांस्य रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

रायपुर,29 मार्च (वेदांत समाचार)/ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत महिला 86$ किलोग्राम वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस स्पर्धा में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ज़ोसांगज़ुआली ने स्नैच में 70 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 83 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 140 किलोग्राम के साथ पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने मिजोरम को गौरवान्वित किया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल परिसर में किया जा रहा है।

असम की पिंकी बोरो सिल्वर



असम की पिंकी बोरो ने शानदार प्रयास करते हुए कुल 125 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने स्नैच में 55 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 70 किलोग्राम का प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश की गुंजन उइके ने भी दमदार खेल दिखाते हुए कुल 86 किलोग्राम के साथ कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 39 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 47 किलोग्राम वजन उठाया। प्रतियोगिता में त्रिपुरा की ट्विस्मु जमातिया चौथे स्थान पर रहीं, जिन्होंने कुल 77 किलोग्राम वजन उठाया।

प्रतियोगिता की खास बात यह रही की सभी खिलाड़ियों ने युवा आयु में बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहा, जहां हर खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। आयोजन स्थल पर दर्शकों का उत्साह खिलाड़ियों के प्रदर्शन को और ऊर्जा दे रहा था।

The post खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 महिला 86+ किग्रा वेटलिफ्टिंग में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने जीता स्वर्ण appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कम उम्र में अनाथ हुए मिजोरम के इसाक ने जीता स्वर्ण, मुश्किलों को दी मात https://vedantsamachar.in/archives/130435 Sun, 29 Mar 2026 09:34:29 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=130435 रायपुर,29 मार्च (वेदांत समाचार)। मिजोरम के युवा वेटलिफ्टर इसाक मालसावमटलुआंगा ने कठिन परिस्थितियों से उबरते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 18 वर्षीय इसाक ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में कुल 235 किलोग्राम वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की। इसाक के जीवन की कहानी संघर्ष […]

The post कम उम्र में अनाथ हुए मिजोरम के इसाक ने जीता स्वर्ण, मुश्किलों को दी मात appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायपुर,29 मार्च (वेदांत समाचार)। मिजोरम के युवा वेटलिफ्टर इसाक मालसावमटलुआंगा ने कठिन परिस्थितियों से उबरते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 18 वर्षीय इसाक ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में कुल 235 किलोग्राम वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की।

इसाक के जीवन की कहानी संघर्ष और हौसले की मिसाल है। उन्होंने 2018 में सड़क हादसे में अपने पिता को खो दिया था और 2024 में कैंसर से मां का निधन हो गया। कम उम्र में माता-पिता दोनों को खोने के बाद वह मानसिक रूप से टूट गए थे और खेल छोड़ने का मन बना चुके थे।

हालांकि, उनके बचपन के कोच और चाचा-चाची ने उन्हें संभाला और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पारिवारिक मुश्किलों के बावजूद इसाक ने वेटलिफ्टिंग जारी रखी और धीरे-धीरे खुद को फिर से स्थापित किया।

रायपुर में आयोजित प्रतियोगिता से पहले भी वह पीठ की चोट से जूझ रहे थे। कोच ने उन्हें आराम की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। स्नैच में दूसरे स्थान पर रहने के बाद क्लीन एंड जर्क में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने स्वर्ण पदक जीत लिया।

इस जीत के बाद उनके चाचा ने उन्हें गले लगाकर खुशी जाहिर की। इसाक ने बताया कि माता-पिता को खोने के बाद वह पूरी तरह टूट चुके थे, लेकिन परिवार और कोच के समर्थन ने उन्हें फिर से खड़ा किया।

वर्तमान में इसाक भारतीय खेल प्राधिकरण के इम्फाल स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं और साथ ही पढ़ाई भी जारी रखे हुए हैं।

इस उपलब्धि के साथ इसाक ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे मिजोरम और देश को गौरवान्वित किया है।

The post कम उम्र में अनाथ हुए मिजोरम के इसाक ने जीता स्वर्ण, मुश्किलों को दी मात appeared first on Vedant Samachar.

]]>