Raigarh Crime Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/raigarh-crime निर्भीक और निष्पक्ष Fri, 27 Mar 2026 08:43:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png Raigarh Crime Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/raigarh-crime 32 32 महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी और लूटपाट मामला : दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 9 आरोपी जेल भेजे गए https://vedantsamachar.in/archives/129857 Fri, 27 Mar 2026 08:43:12 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129857 रायगढ़, 27 मार्च 2026। तमनार थाना क्षेत्र के सीएचपी चौक, लिबरा में धरना-प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के साथ मारपीट, बदसलूकी और लूटपाट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिन्हें न्यायिक रिमांड […]

The post महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी और लूटपाट मामला : दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 9 आरोपी जेल भेजे गए appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायगढ़, 27 मार्च 2026। तमनार थाना क्षेत्र के सीएचपी चौक, लिबरा में धरना-प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के साथ मारपीट, बदसलूकी और लूटपाट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 309/25 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत जांच की जा रही है।

जांच के दौरान पहले ही 7 आरोपियों—मंगल राठिया, चिनेश खमारी, प्रेमसिंह राठिया, कीर्ति श्रीवास, वनमाली राठिया, कन्हैया राठिया और चित्रसेन साहू—को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।

वीडियो बनाने और वायरल करने वाले आरोपी भी गिरफ्तार
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना का वीडियो संजय मेहर (26), निवासी बिजना, ने अपने मोबाइल से बनाया था और इसे अपने साथी माधव गुप्ता उर्फ माधो बीसी (40), निवासी नागरामुडा, को भेजा था। माधव गुप्ता ने उक्त वीडियो को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल कर दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई थी घटना
जानकारी के मुताबिक, गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान के विरोध में 12 दिसंबर 2025 से ग्रामीणों द्वारा सीएचपी चौक, लिबरा में आर्थिक नाकेबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। 27 दिसंबर 2025 को जब पुलिस-प्रशासन मार्ग बहाल कराने पहुंचा, तब भीड़ उग्र हो गई और पुलिस बल पर हमला कर दिया। इस दौरान कई जवान घायल हुए और महिला आरक्षक के साथ गंभीर आपराधिक कृत्य किया गया।

एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में रायगढ़ पुलिस सख्त और त्वरित कार्रवाई कर रही है।

The post महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी और लूटपाट मामला : दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 9 आरोपी जेल भेजे गए appeared first on Vedant Samachar.

]]>
“4 साल की बच्ची को जेल भेजे जाने” की खबर पूर्णत: भ्रामक — किसी भी नाबालिग पर नहीं हुई कोई कार्रवाई https://vedantsamachar.in/archives/129224 Wed, 25 Mar 2026 07:52:06 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129224 रायगढ़, 25 मार्च, (वेदांत समाचार)। जिले के ग्राम गेजामुडा की एक घटना को लेकर कुछ मीडिया समूहों, डिजीटल प्लेटफार्म, वेब पोर्टलों, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पेजों द्वारा “4 साल की बच्ची को भेजा जेल” शीर्षक से भ्रामक एवं तथ्यहीन समाचार प्रसारित किया जा रहा है, जो पूर्णत: असत्य है। वास्तविकता यह है कि दिनांक 05 फरवरी […]

The post “4 साल की बच्ची को जेल भेजे जाने” की खबर पूर्णत: भ्रामक — किसी भी नाबालिग पर नहीं हुई कोई कार्रवाई appeared first on Vedant Samachar.

]]>

रायगढ़, 25 मार्च, (वेदांत समाचार)। जिले के ग्राम गेजामुडा की एक घटना को लेकर कुछ मीडिया समूहों, डिजीटल प्लेटफार्म, वेब पोर्टलों, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पेजों द्वारा “4 साल की बच्ची को भेजा जेल” शीर्षक से भ्रामक एवं तथ्यहीन समाचार प्रसारित किया जा रहा है, जो पूर्णत: असत्य है।

वास्तविकता यह है कि दिनांक 05 फरवरी 2026 को ग्राम गेजामुडा में राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन की कार्यवाही के दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई थी। इस संबंध में थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 132, 221 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान चार आरोपियों की पहचान सुनिश्चित होने पर दिनांक 22 मार्च 2026 को उनकी विधिवत मूल अपराध में गिरफ्तारी की गई।

उक्त गिरफ्तारी के पश्चात स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हुई। स्थिति को नियंत्रित करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु समझाइश दी गई, किन्तु शांति व्यवस्था भंग करने पर कोतरारोड़ पुलिस द्वारा 4 वयस्क महिला एवं 4 पुरुषों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126, 135(3) {पुराने CrPC की धारा 151} के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उर्दना पुलिस लाइन लाया गया, जहां एसडीएम रायगढ़ द्वारा उर्दना से ही महिलाओं को मुचलके पर छोड़ा गया है । इस संपूर्ण घटनाक्रम में किसी भी नाबालिग के विरुद्ध कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।

इसके बावजूद दिनांक 23 मार्च 2026 से कुछ वेब पोर्टल एवं इंस्टाग्राम पेज द्वारा न केवल भ्रामक समाचार प्रसारित किया गया, बल्कि नाबालिग बच्चों के फोटो एवं वीडियो बिना ब्लर किए प्रसारित किए गए, जो विधि का उल्लंघन होने के साथ-साथ अत्यंत आपत्तिजनक कृत्य है। इस संबंध में संबंधित डिजीटल प्लेटफार्म, फेसबुक, वेब पोर्टल एवं इंस्टाग्राम पेज संचालकों को नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जा रही है।

जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा सभी सम्मानित मीडिया प्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे तथ्यों की पुष्टि के बिना इस प्रकार की भ्रामक खबरों का प्रसारण न करें तथा जिम्मेदार पत्रकारिता का पालन करें।

जिला पुलिस रायगढ़

The post “4 साल की बच्ची को जेल भेजे जाने” की खबर पूर्णत: भ्रामक — किसी भी नाबालिग पर नहीं हुई कोई कार्रवाई appeared first on Vedant Samachar.

]]>
Raigarh Crime: लोहे के हसिया से महिला पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार https://vedantsamachar.in/archives/125782 Sat, 14 Mar 2026 06:04:31 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=125782 रायगढ़, 14 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला पर लोहे के हसिया से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना आपसी पुराने विवाद के कारण हुई बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष दास महंत […]

The post Raigarh Crime: लोहे के हसिया से महिला पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायगढ़, 14 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला पर लोहे के हसिया से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना आपसी पुराने विवाद के कारण हुई बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष दास महंत (32) निवासी तेंदूभाठा थाना घरघोड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सास संतोषी महंत वर्ष 2011 में तुलेश्वर चौहान निवासी जोंगरा जिला सक्ती से प्रेम विवाह कर उसके साथ रह रही थी। हाल ही में दोनों तेंदूभाठा स्थित उनके घर में मकान निर्माण कार्य में सहयोग करने आए थे।

बताया गया कि 12 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे गांव के एक पड़ोसी ने फोन कर संतोष महंत को सूचना दी कि तुलेश्वर चौहान ने झगड़े के दौरान सब्जी काटने वाले लोहे के हसिया (परसूल) से संतोषी महंत के गर्दन और ठुड्डी पर हमला कर दिया है। परिजनों ने घायल महिला को तुरंत घरघोड़ा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर महिला के गर्दन, ठुड्डी और दोनों हाथों की उंगलियों में गंभीर चोटें पाई गईं और काफी खून बह रहा था।

परिजनों के अनुसार पुरानी बात को लेकर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हसिया से हमला कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर घरघोड़ा थाना में अपराध क्रमांक 89/2026 के तहत धारा 296, 351(3) और 115(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पीड़िता की चिकित्सकीय रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में हत्या के प्रयास की धारा 109(1) बीएनएस भी जोड़ी गई। पूछताछ में आरोपी तुलेश्वर चौहान (39) निवासी जोंगरा पोस्ट मसनियाकला थाना व जिला सक्ती ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का हसिया भी जब्त कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को 13 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक पारसमनी बेहरा और आरक्षक भानु चंद्रा की अहम भूमिका रही।

जिले के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि हिंसक घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी और कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

The post Raigarh Crime: लोहे के हसिया से महिला पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार https://vedantsamachar.in/archives/125125 Thu, 12 Mar 2026 06:55:45 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=125125 रायगढ़, 12 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें अभिषेक ठाकुर, सत्यम महंत और तीन विधि से […]

The post “ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायगढ़, 12 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें अभिषेक ठाकुर, सत्यम महंत और तीन विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 की दोपहर बोईरदादर कृष्णा वाटिका कॉलोनी निवासी मो. जीशान राजा अपने साथी रोशन सिंह के साथ एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल से कोतरारोड़ की ओर गए थे। दीपक किराना दुकान के पास रोशन सिंह मोबाइल पर बात करने के लिए रुके थे, तभी दो अपचारी बालक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। इसी दौरान अभिषेक ठाकुर एक्टिवा से वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मना करने पर उसने ईंट से हमला कर दिया और उसके अन्य साथी भी मारपीट में शामिल हो गए।

हमले में रोशन सिंह को सिर के पीछे, सीने और पेट में धारदार हथियार से गंभीर चोटें आईं। घायल को पहले मेडिकल कॉलेज रायगढ़ और बाद में मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 104/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान आरोपी फरार हो गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभिषेक ठाकुर, सत्यम महंत और तीन अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया। एक बालक के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त किया गया। मामले में साक्ष्यों के आधार पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक ठाकुर (24) निवासी सोनिया नगर कोतरारोड़ तथा सत्यम महंत (21) निवासी तेंदुडीपा दरोगामुड़ा शामिल हैं। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक अभिषेक ठाकुर आदतन बदमाश है और उसके खिलाफ कोतवाली थाना में लूट, बलवा, आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ चार बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है तथा उसका नाम गुंडा बदमाश सूची में शामिल करने की प्रक्रिया जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में गंभीर अपराध करने वाले आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। हत्या के प्रयास जैसे मामलों में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा रहा है और आदतन बदमाशों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

The post “ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
इंस्टाग्राम से हुई पहचान के बाद महिला के घर घुसकर छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार https://vedantsamachar.in/archives/124145 Sun, 08 Mar 2026 15:19:46 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=124145 रायगढ़, 08 मार्च (वेदांत समाचार)। जूटमिल थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी […]

The post इंस्टाग्राम से हुई पहचान के बाद महिला के घर घुसकर छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायगढ़, 08 मार्च (वेदांत समाचार)। जूटमिल थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान शुभम यादव (27) पिता संतोष कुमार यादव, निवासी वार्ड नंबर 10 सोसायटी रोड बाराद्वार, थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। पीड़िता (29 वर्ष) ने 7 मार्च 2026 को महिला थाना रायगढ़ में आवेदन देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक करीब तीन वर्ष पहले पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से शुभम यादव से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच कुछ समय तक बातचीत होती रही। बाद में आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजने और गाली-गलौज करने के कारण महिला ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसके बावजूद आरोपी लगातार महिला और उसके घर के मोबाइल नंबर पर फोन कर उसे परेशान करता रहा।

घटना के दिन 7 मार्च को सुबह लगभग 11:30 बजे महिला का पति बच्चों को लेने स्कूल गया हुआ था और वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर जब वह बाहर आई तो देखा कि शुभम यादव घर के हाल में घुस आया था। महिला ने उसे डांटकर बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने गंदी नीयत से उसे धक्का देकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला ने शोर मचाया और अपने पति को फोन करने लगी, जिस पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और वहां से फरार हो गया।

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 16/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(1), 74, 75(1) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जूटमिल और पुलिस लाइन स्टाफ के साथ बाराद्वार क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अपराध की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मामले की जांच और गिरफ्तारी में महिला थाना की सहायक उपनिरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, आरक्षक शशिभूषण साहू (जूटमिल) और नव आरक्षक राज सोनी (पुलिस लाइन) की अहम भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी स्थिति में महिलाएं बिना संकोच डायल-112 या ‘हेलो सिस्टर’ महिला हेल्पलाइन नंबर 94792-70533 पर संपर्क कर सकती हैं।

The post इंस्टाग्राम से हुई पहचान के बाद महिला के घर घुसकर छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड — दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और ताश जब्त https://vedantsamachar.in/archives/119573 Thu, 19 Feb 2026 13:00:20 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=119573 रायगढ़, 19 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा जैसे अवैध कृत्यों पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 18 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चांदमारी स्थित ईदगाह के पास जुआ […]

The post चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड — दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और ताश जब्त appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायगढ़, 19 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा जैसे अवैध कृत्यों पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 18 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चांदमारी स्थित ईदगाह के पास जुआ खेलने की सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को मौके पर पहुंचता देख कुछ जुआरी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए, वहीं पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में तिलक विश्वकर्मा पिता महदिल विश्वकर्मा, उम्र 48 वर्ष, निवासी तुर्रीपारा रायगढ़ तथा उसत राम यादव पिता ननकी राम यादव, उम्र 51 वर्ष, निवासी टिकरापारा रायगढ़ शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगदी रकम 8,200 रुपये तथा ताश के 52 पत्ते जप्त किए गए हैं, जिनका उपयोग जुआ खेलने में किया जा रहा था। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में जुआ एक्ट की कार्रवाई के साथ पृथक से धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।



इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक गणेश पैंकरा, आरक्षक हरेन्द्र पाल सिंह जगत तथा महिला आरक्षक राधा टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध सतत निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

The post चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड — दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और ताश जब्त appeared first on Vedant Samachar.

]]>
Raigarh Crime: चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल https://vedantsamachar.in/archives/105621 Fri, 02 Jan 2026 15:10:54 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=105621 रायगढ़, 02 जनवरी 2026 (वेदांत समाचार)। जूटमिल पुलिस ने चरित्र संदेह के चलते पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कल रात्रि पुलिस को सांगीतराई नहरपार क्षेत्र में एक महिला की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई। प्राप्त […]

The post Raigarh Crime: चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायगढ़, 02 जनवरी 2026 (वेदांत समाचार)। जूटमिल पुलिस ने चरित्र संदेह के चलते पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कल रात्रि पुलिस को सांगीतराई नहरपार क्षेत्र में एक महिला की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका निशा चौहान (30 वर्ष) की हत्या उसके पति सेतुलाल चौहान (34 वर्ष) द्वारा किए जाने की सूचना पर जूटमिल पुलिस एवं एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा आरोपी सेतुलाल चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने लोहे के धारदार कत्ता से पत्नी की हत्या कर शव को सांगीतराई नहरपार नीचे झाड़ियों में छुपा दिया था। पुलिस ने मौके पर शव पंचनामा कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 01 जनवरी 2026 को आरोपी अपनी पत्नी को स्कूटी में बैठाकर सांगीतराई नहरपार ले गया था, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी स्कूटी से पत्नी के एक परिचित युवक के घर पहुंचा, जिस पर उसे पत्नी से मित्रता होने का संदेह था, और वहां भी उसने धारदार कत्ता से युवक पर जानलेवा हमला किया। युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से फरार हो गया।


मामले में थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 103 + 109(1) भारतीय न्याय संहिता तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार कत्ता और स्कुटी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The post Raigarh Crime: चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अंतरजिला बाइक चोरी रैकेट का भंडाफोड़, 16 बाइक जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार https://vedantsamachar.in/archives/17705 Fri, 04 Apr 2025 12:14:37 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=17705 ● बाइक चोर और खरीददार के खिलाफ कार्रवाई में आरोपियों से चोरी गये 10 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त ● बाइक चोरी में मास्टर चाबी का था खेल, बाइक चोर गैंग पर लगाया गया संगठित अपराध का केस रायगढ़, 4 अप्रैल, (वेदांत समाचार)। शहर और आसपास के क्षेत्रों में हो रही दोपहिया वाहन चोरी […]

The post रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अंतरजिला बाइक चोरी रैकेट का भंडाफोड़, 16 बाइक जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.

]]>

बाइक चोर और खरीददार के खिलाफ कार्रवाई में आरोपियों से चोरी गये 10 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

बाइक चोरी में मास्टर चाबी का था खेल, बाइक चोर गैंग पर लगाया गया संगठित अपराध का केस

रायगढ़, 4 अप्रैल, (वेदांत समाचार)। शहर और आसपास के क्षेत्रों में हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में की गई इस संयुक्त कार्रवाई में 16 चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो वाहन चोर और दो चोरी की संपत्ति के खरीदार शामिल हैं।

गिरोह के खुलासे की शुरुआत उस समय हुई जब मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि अजय कुमार कोसले नामक युवक अपने साथी विष्णु कोसले के साथ मिलकर रायगढ़ शहर और आसपास के क्षेत्रों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही अजय से पूछताछ किया गया, जिसने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी ने बताया कि वह और विष्णु मिलकर पुसौर, खरसिया, जूटमिल, कोतवाली, चक्रधरनगर थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चुरा रहे थे और इन्हें सारंगढ़ के मनोज देवांगन तथा महासमुंद के हृदय देवांगन को 10 से 12 हजार रुपये में बेच देते थे। पुलिस टीम ने आरोपी आजय कोसले से 04, विष्णु कोसले से 03, मनोज देवांगन से 04 तथा हृदय देवांगन से 05 कुल 16 बाइक बरामद की गई है ।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम के जरिए विष्णु कोसले, मनोज देवांगन और हृदय देवांगन को दबिश देकर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मास्टर चाबी बनाकर रात के अंधेरे में सुनसान जगह खड़ी बाइकों को निशाना बनाते थे और चोरी की गई बाइक को एक दिन अपने किराए के मकान में छिपाकर अगले दिन खरीदारों को बेच देते थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इन चोरी की घटनाओं को योजनाबद्ध गिरोह बनाकर अंजाम दिया जा रहा था। इसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगठित अपराध संबंधी धारा 112(2), चोरी संपत्ति की खरीदी-बिक्री से संबंधित धारा 317(2) और 317(4) के तहत धारा विस्तार किया गया है।

आरोपियों के कब्जे से थाना चक्रधरनगर क्षेत्र से टीवी टावर रोड, अंकुर अस्पताल, केलो बिहार, थाना कोतवाली क्षेत्र से बैकुंठपुर, ढिमरापुर चौक, शनि मंदिर, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, गांधीगंज, बीडपारा, मालधक्का रोड, थाना जूटमिल क्षेत्र से प्रगति नगर, थाना पुसौर के तेतला से चोरी की गई । संबंधित *10 एफआईआर*- थाना चक्रधरनगर में 32/2025, 61/205, और 138/2025 थाना कोतवाली में 27/2025 109/2025, 117/2025, 746/2025 थाना जूटमिल में 104/2025, 108/2025 थाना पुसौर में 84/2025 धारा 303(2) बीएनएस में बरामद बाइकों की जब्ती को शामिल करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बरामद 16 बाइकों की अनुमानित कीमत लगभग 10.10 लाख रुपये है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला तथा डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, चक्रधरनगर थाना प्रभारी अमित शुक्ला, जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी, श्याम देव साहू और साइबर सेल प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, रेनू सिंह, आरक्षक महेश पंडा, प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जटवार, विकास प्रधान, विक्रम सिंह, रविंद्र गुप्ता, सुरेश सिदार, प्रताप बेहरा, तथा थाना कोतवाली के आरक्षक मनोज पटनायक कमलेश यादव की सक्रिय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी
1- अजय कुमार कोसले पिता धनीराम कोसले 24 साल, निवासी ग्राम नाचनपाल, थाना कोसीर जिला सारंगढ-बिलाईगढ़, वर्तमान पता नवापारा किराया मकान जूटमिल, रायगढ़
2- विष्णु कोसले पिता पान बेचा कोसले 29 साल, निवासी ग्राम नाचनपाल, थाना कोसीर जिला सारंगढ-बिलाईगढ़, वर्तमान पता नवापारा किराया मकान जूटमिल, रायगढ़
3- मनोज कुमार देवांगन पिता स्व0 छैभईया देवांगन 30 साल निवासी मौहारभांठा, सारंगढ़, जिला सारंगढ-बिलाईगढ़ (चोरी संपत्ति खरीददार)
4- हृदय देवांगन पिता कार्तिक देवांगन 50 साल ग्राम भरतपुर थाना बसना, जिला महासमुंद (चोरी संपत्ति खरीददार)

जप्त संपत्ति
16 मोटर सायकल कीमती करीब 10.10 लाख रूपये (सूची संलग्न) ।

The post रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अंतरजिला बाइक चोरी रैकेट का भंडाफोड़, 16 बाइक जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
Raigarh Crime: आपसी विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, पुलिस ने आरोपी को भेजा रिमांड पर https://vedantsamachar.in/archives/11156 Sun, 16 Mar 2025 11:45:05 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=11156 रायगढ़, 16 मार्च। ग्राम तरकेला में पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना 15 मार्च 2025 की है, जब ग्राम तरकेला निवासी पंचराम महंत ने जूटमिल थाना पहुंचकर अपने छोटे बेटे […]

The post Raigarh Crime: आपसी विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, पुलिस ने आरोपी को भेजा रिमांड पर appeared first on Vedant Samachar.

]]>

रायगढ़, 16 मार्च। ग्राम तरकेला में पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना 15 मार्च 2025 की है, जब ग्राम तरकेला निवासी पंचराम महंत ने जूटमिल थाना पहुंचकर अपने छोटे बेटे निर्मल दास महंत (24 वर्ष) की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, पंचराम के तीन बेटे निमाई (32 वर्ष), सुशील (28 वर्ष) और निर्मल (24 वर्ष) हैं। निमाई शादीशुदा है और सीतापुर में रहता है, जबकि सुशील और निर्मल अविवाहित थे और पिता के साथ गांव में रहते थे।

पंचराम ने बताया कि होली के दिन दोनों बेटे सुशील और निर्मल रंग खेलकर घर आए और किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सुशील ने घर में रखा लकड़ी का डंडा उठाकर निर्मल के सिर पर वार कर दिया। निर्मल जमीन पर गिर गया, लेकिन इसके बाद भी सुशील ने बेरहमी से डंडे से उस पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पंचराम के अनुसार, सुशील और निर्मल के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुके थे, लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि यह निर्मल की जान ले बैठा।
हत्या की सूचना मिलते ही जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी सुशील दास महंत को पतासाजी कर हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 75/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, उपनिरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक और आरक्षक सुशील यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस ने घटना के संबंध में आगे की जांच जारी रखी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

The post Raigarh Crime: आपसी विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, पुलिस ने आरोपी को भेजा रिमांड पर appeared first on Vedant Samachar.

]]>