#PublicSafety Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/publicsafety निर्भीक और निष्पक्ष Fri, 27 Mar 2026 09:10:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png #PublicSafety Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/publicsafety 32 32 Korba Crime: डीजे विवाद में चाकूबाजी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार https://vedantsamachar.in/archives/129866 Fri, 27 Mar 2026 09:10:17 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129866 कोरबा, 27 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले में अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजे विवाद में हुई चाकूबाजी की घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार 25 मार्च 2026 को थाना […]

The post Korba Crime: डीजे विवाद में चाकूबाजी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा, 27 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले में अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजे विवाद में हुई चाकूबाजी की घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार 25 मार्च 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र में डीजे को लेकर हुए विवाद के दौरान संदीप भास्कर पर हमला किया गया था, जिसमें उसके कूल्हे पर चाकू मार दिया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने संतोष बाबा (18 वर्ष), शिव यादव (20 वर्ष) और पुरुषोत्तम सोनी उर्फ पांडू (21 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उनके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ ही आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 भी जोड़ी है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

The post Korba Crime: डीजे विवाद में चाकूबाजी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
870 उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण पूर्ण, मंत्री लखनलाल देवांगन ने वर्चुअल जुड़कर दी शुभकामनाएं https://vedantsamachar.in/archives/129685 Thu, 26 Mar 2026 11:32:49 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129685 रायपुर, 26 मार्च (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी चंदखुरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 870 उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए और सभी नवप्रशिक्षित अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्रम, उद्योग और आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन […]

The post 870 उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण पूर्ण, मंत्री लखनलाल देवांगन ने वर्चुअल जुड़कर दी शुभकामनाएं appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायपुर, 26 मार्च (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी चंदखुरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 870 उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए और सभी नवप्रशिक्षित अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

श्रम, उद्योग और आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपने अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जानी जाती है और भविष्य में भी इसी भावना के साथ प्रदेश में शांति एवं सुशासन को मजबूत करती रहेगी।

उन्होंने नवप्रशिक्षित उप निरीक्षकों से अपेक्षा जताई कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करें। आम नागरिकों के साथ बेहतर संवाद और कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मंत्री ने कहा कि यह नई जिम्मेदारी उनके जीवन का महत्वपूर्ण चरण है, जिसे वे पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ निभाएं।

पुलिस अकादमी चंदखुरी में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने भी सभी उप निरीक्षकों को उनके सफल प्रशिक्षण के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया।

The post 870 उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण पूर्ण, मंत्री लखनलाल देवांगन ने वर्चुअल जुड़कर दी शुभकामनाएं appeared first on Vedant Samachar.

]]>