latest news Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/latest-news निर्भीक और निष्पक्ष Sun, 29 Mar 2026 07:02:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png latest news Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/latest-news 32 32 कोयला निकालने के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर, 70% झुलसा – हालत गंभीर https://vedantsamachar.in/archives/130359 Sun, 29 Mar 2026 06:52:13 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=130359 गैस खत्म होने पर खाना बनाने के लिए किया जुगाड़, हादसे ने झोंक दिया मौत के मुंह में लखन गोस्वामी,कोरबा,29 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पताड़ी के पास स्थित एक निजी पावर प्लांट के समीप शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस की किल्लत से जूझ रहे एक मजदूर […]

The post कोयला निकालने के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर, 70% झुलसा – हालत गंभीर appeared first on Vedant Samachar.

]]>
गैस खत्म होने पर खाना बनाने के लिए किया जुगाड़, हादसे ने झोंक दिया मौत के मुंह में

लखन गोस्वामी,कोरबा,29 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पताड़ी के पास स्थित एक निजी पावर प्लांट के समीप शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस की किल्लत से जूझ रहे एक मजदूर की जान पर बन आई। खाना बनाने के लिए ईंधन का जुगाड़ करना मजदूर के लिए भारी पड़ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पावर प्लांट के आसपास बाहरी राज्यों से आए मजदूर स्थायी रूप से रहकर काम करते हैं। इन मजदूरों को अक्सर मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर रसोई गैस की कमी का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि गैस खत्म होने के कारण मजदूरों को खाना बनाने में परेशानी हो रही थी। इसी बीच एक मजदूर ने पास से गुजर रही कोयला मालगाड़ी से कोयला निकालने का जोखिम भरा कदम उठाया।

मजदूर चलती मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर कोयला निकालने लगा। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही लगभग 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। तार छूते ही उसे जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल मजदूर को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज, कोरबा रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार मजदूर लगभग 70 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घायल मजदूर की पहचान ओमप्रकाश (उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष) के रूप में बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इस घटना ने एक बार फिर मजदूरों के सामने मौजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी और असुरक्षित परिस्थितियों को उजागर कर दिया है। यदि समय पर गैस और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होतीं, तो शायद यह हादसा टल सकता था। फिलहाल मजदूर का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है।

The post कोयला निकालने के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर, 70% झुलसा – हालत गंभीर appeared first on Vedant Samachar.

]]>
जिले के 437 जर्जर स्कूल भवनों में से 113 को मंजूरी, 94 में अब तक काम शुरू नहीं https://vedantsamachar.in/archives/129453 Thu, 26 Mar 2026 04:14:49 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129453 कोरबा, 26 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले में स्कूलों की जर्जर स्थिति को सुधारने की प्रशासनिक कवायद अभी भी जमीन पर असर नहीं दिखा पा रही है। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल से होने जा रही है, लेकिन बड़ी संख्या में स्कूल भवन अब भी खस्ताहाल बने हुए हैं, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर […]

The post जिले के 437 जर्जर स्कूल भवनों में से 113 को मंजूरी, 94 में अब तक काम शुरू नहीं appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा, 26 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले में स्कूलों की जर्जर स्थिति को सुधारने की प्रशासनिक कवायद अभी भी जमीन पर असर नहीं दिखा पा रही है। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल से होने जा रही है, लेकिन बड़ी संख्या में स्कूल भवन अब भी खस्ताहाल बने हुए हैं, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।

जिले में कुल 437 स्कूल भवन ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें मरम्मत या पुनर्निर्माण की आवश्यकता है। इनमें से 113 प्राइमरी और मिडिल स्कूल भवनों को गिराकर नए निर्माण की मंजूरी करीब तीन महीने पहले दी गई थी।

हालांकि वर्तमान स्थिति चिंताजनक है—इनमें से केवल 19 स्कूलों में ही तेजी से निर्माण कार्य जारी है, जबकि 94 स्कूलों में अब तक काम शुरू ही नहीं हो सका है। मजबूरी में इन जर्जर भवनों में ही कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जो बच्चों के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।

नए सत्र में छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यह संभव होता नहीं दिख रहा है। 30 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होगा और 16 जून से स्कूल पुनः खुलेंगे। ऐसे में यह समय निर्माण कार्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कटघोरा ब्लॉक के गवर्नमेंट गर्ल्स प्रायमरी स्कूल छुरी और बालक प्रायमरी स्कूल भाठापारा छुरी के भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। नए भवन की मंजूरी के बावजूद अब तक पुराने खंडहरनुमा ढांचे ही खड़े हैं।

करतला ब्लॉक के गवर्नमेंट प्रायमरी एवं मिडिल स्कूल केरवाद्वारी में छत और दीवारों से पानी टपकता है। बारिश में कमरों में पानी भर जाता है, फिर भी यहां कक्षाएं लग रही हैं।

पाली ब्लॉक के कोरबी क्षेत्र के आश्रित मोहल्ले में संचालित प्रायमरी स्कूल में बच्चों को जर्जर भवन में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। छत का प्लास्टर गिर चुका है और सरिया तक नजर आ रही है। बारिश के समय छुट्टी देना मजबूरी बन जाता है।

जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय ने बताया कि जर्जर और मरम्मत योग्य स्कूल भवनों की सूची प्रशासन को सौंप दी गई है। कुछ स्कूलों में कार्य शुरू हो चुका है, जबकि बाकी की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्कूलों की स्थिति सुधारने का प्रयास किया जाएगा, ताकि नए सत्र में बच्चों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिल सके।


The post जिले के 437 जर्जर स्कूल भवनों में से 113 को मंजूरी, 94 में अब तक काम शुरू नहीं appeared first on Vedant Samachar.

]]>
SECL coal output touches 167.7 MT, surpasses last fiscal’s total,Offtake rises to 171.3 MT; registers growth across all key parameters https://vedantsamachar.in/archives/127476 Thu, 19 Mar 2026 13:39:54 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=127476 Korba, March 19: South Eastern Coalfields Limited (SECL) has achieved a significant milestone in the financial year 2025–26, registering consistent growth across all three major performance indicators — coal production, offtake and overburden removal (OBR). Notably, SECL has emerged as the only subsidiary of Coal India Limited (CIL) to record growth in all these parameters […]

The post SECL coal output touches 167.7 MT, surpasses last fiscal’s total,Offtake rises to 171.3 MT; registers growth across all key parameters appeared first on Vedant Samachar.

]]>
Korba, March 19: South Eastern Coalfields Limited (SECL) has achieved a significant milestone in the financial year 2025–26, registering consistent growth across all three major performance indicators — coal production, offtake and overburden removal (OBR). Notably, SECL has emerged as the only subsidiary of Coal India Limited (CIL) to record growth in all these parameters compared to the corresponding period of the previous fiscal.

The company surpassed its total coal production of the previous financial year on March 18, 2026. SECL’s cumulative coal production has reached 167.7 million tonnes (MT), reflecting an increase of around 6 per cent over the same period last year.

The growth has been largely driven by strong output from its mega projects. The Gevra Project led the tally with 51.7 MT, followed by Dipka Project with 36.5 MT and Kusmunda Project contributing 30.7 MT. Among other areas, Central India Coalfields recorded 25.6 MT, Raigarh Area 15.8 MT, and Korba Area 7.2 MT.

In terms of overburden removal, SECL has achieved 350 million cubic metres so far in the current fiscal, marking an improvement over the previous year and paving the way for enhanced mining operations in the coming months.

On the offtake front, the company has also surpassed last year’s total dispatch, achieving 171.3 MT as on March 17, 2026, registering a growth of 4.5 per cent over the corresponding period of the previous fiscal.

Chairman-cum-Managing Director of SECL, Shri Harish Duhan, said that the company continues to play a crucial role in ensuring the country’s energy security. “Our priority is to maintain uninterrupted coal supply to meet the rising energy demand. We are fully committed to achieving our targets and are making all necessary efforts to further enhance production and dispatch in the remaining period,” he stated.

SECL operates across Chhattisgarh and Madhya Pradesh and is the second-largest coal producing company in the country, contributing nearly 17–18 per cent of India’s total coal output. In view of the anticipated surge in power demand during the upcoming summer season, the company is adopting focused strategies to further strengthen production and ensure timely coal supply to power plants.

The post SECL coal output touches 167.7 MT, surpasses last fiscal’s total,Offtake rises to 171.3 MT; registers growth across all key parameters appeared first on Vedant Samachar.

]]>
167.7 एमटी पर पहुंचा एसईसीएल का उत्पादन, पिछले वर्ष के कुल आंकड़े को किया पार https://vedantsamachar.in/archives/127470 Thu, 19 Mar 2026 13:33:06 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=127470 0.ऑफटेक में भी 171.3 एमटी के साथ पिछले वित्त वर्ष के आंकड़े को पीछे छोड़ा कोरबा,19 मार्च 2026। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में सतत प्रयासों के बल पर उत्पादन, ऑफटेक एवं ओवरबर्डन रिमूवल (OBR)—तीनों प्रमुख मानकों पर सकारात्मक प्रगति दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि एसईसीएल, कोल इंडिया लिमिटेड की […]

The post 167.7 एमटी पर पहुंचा एसईसीएल का उत्पादन, पिछले वर्ष के कुल आंकड़े को किया पार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
0.ऑफटेक में भी 171.3 एमटी के साथ पिछले वित्त वर्ष के आंकड़े को पीछे छोड़ा

कोरबा,19 मार्च 2026। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में सतत प्रयासों के बल पर उत्पादन, ऑफटेक एवं ओवरबर्डन रिमूवल (OBR)—तीनों प्रमुख मानकों पर सकारात्मक प्रगति दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि एसईसीएल, कोल इंडिया लिमिटेड की सभी अनुषंगी कंपनियों में एकमात्र कंपनी है जिसने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में इन तीनों मानकों में वृद्धि दर्ज की है।

कंपनी ने दिनांक 18 मार्च 2026 को पिछले वित्त वर्ष के कुल कोयला उत्पादन को पार कर लिया है। कुल उत्पादन 167.7 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत अधिक है। इस उपलब्धि में एसईसीएल के मेगाप्रोजेक्ट्स का प्रमुख योगदान रहा है।

मेगाप्रोजेक्ट्स में
• गेवरा परियोजना: 51.7 एमटी
• दीपका परियोजना: 36.5 एमटी
• कुसमुंडा परियोजना: 30.7 एमटी

अन्य क्षेत्रों का योगदान भी उल्लेखनीय रहा है—
• सेंट्रल इंडिया कोलफील्ड्स: 25.6 एमटी
• रायगढ़ क्षेत्र: 15.8 एमटी
• कोरबा क्षेत्र: 7.2 एमटी

ओवरबर्डन रिमूवल (OBR) के क्षेत्र में भी कंपनी ने अब तक 350 मिलियन क्यूबिक मीटर का स्तर हासिल किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि को दर्शाता है जिससे आने वाले समय में कोयला खनन गतिविधियों को गति मिलेगी। ऑफटेक के मोर्चे पर भी एसईसीएल ने प्रगति दर्ज करते हुए दिनांक 17 मार्च 2026 तक 171.3 मिलियन टन का आंकड़ा हासिल कर लिया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.5 प्रतिशत अधिक है।

इस अवसर पर एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने कहा: “एसईसीएल देश की ऊर्जा सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। हमारी प्राथमिकता है कि कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को हर परिस्थिति में पूरा किया जाए। हम अपने निर्धारित लक्ष्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और शेष अवधि में उत्पादन एवं आपूर्ति को और गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।”

छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में फैली, एसईसीएल देश की दूसरी सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है और राष्ट्रीय उत्पादन में लगभग 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती है। गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए, कंपनी द्वारा उत्पादन एवं आपूर्ति को और सुदृढ़ करने के लिए विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है, ताकि विद्युत संयंत्रों को निर्बाध एवं समयबद्ध कोयला उपलब्ध कराया जा सके और देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित हो सके।

The post 167.7 एमटी पर पहुंचा एसईसीएल का उत्पादन, पिछले वर्ष के कुल आंकड़े को किया पार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कथित कोयला घोटाले की CBI जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, देखिए वडियो https://vedantsamachar.in/archives/125378 Fri, 13 Mar 2026 03:16:23 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=125378 कोरबा, 13 मार्च 2026। गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने जिले में कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दो गंभीर मामलों में केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन ने एसईसीएल कुसमुंडा में 70 लाख टन कोयले की कथित हेराफेरी और बलरामपुर जिले में अफीम की अवैध […]

The post SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कथित कोयला घोटाले की CBI जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, देखिए वडियो appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा, 13 मार्च 2026। गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने जिले में कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दो गंभीर मामलों में केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन ने एसईसीएल कुसमुंडा में 70 लाख टन कोयले की कथित हेराफेरी और बलरामपुर जिले में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संगठन ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में करीब 70 लाख टन कोयले की हेराफेरी हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ज्ञापन की प्रति केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को भी भेजी गई है। संगठन ने कहा कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश संगठन मंत्री उमागोपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी और संसाधनों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के खनिज संसाधनों की लूट हो रही है और बलरामपुर में अफीम की अवैध खेती समाज और युवाओं के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि दोनों मामलों की सीबीआई जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

जिला संयोजक अतुल दास महंत ने कहा कि 70 लाख टन कोयले की हेराफेरी छत्तीसगढ़ की संपत्ति की लूट है और अफीम की खेती से आने वाली पीढ़ी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

इस दौरान प्रदेश आरटीआई प्रमुख जितेंद्र साहू, जिला अध्यक्ष एलएक्स टोप्पो, जिला सचिव विनोद सारथी, जिला सह सचिव बसंत महंत, जिला संगठन मंत्री राजेश साहू, जिला मीडिया प्रभारी कन्हैया सुंदर, भू-स्थापित अशोक पटेल और खड़ प्रभारी गोविंद सारथी सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ज्ञापन सौंपने के बाद संगठन ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ के हितों और संसाधनों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

The post SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कथित कोयला घोटाले की CBI जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, देखिए वडियो appeared first on Vedant Samachar.

]]>
BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत https://vedantsamachar.in/archives/123030 Thu, 05 Mar 2026 02:10:09 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=123030 कोरबा,05 म। जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार राजेश कुमार सिंह मूल रूप […]

The post BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत appeared first on Vedant Samachar.

]]>

कोरबा,05 म। जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार राजेश कुमार सिंह मूल रूप से रजगामार के रहने वाले थे और आवासी सेवा समिति के सदस्य भी थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं। हालांकि हाथी के हमले में उनकी पत्नी की जान बच गई।

बताया जा रहा है कि देर रात इलाके में पहुंचे जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया, जिससे राजेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इलाके में हाथी की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

The post BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत appeared first on Vedant Samachar.

]]>
LIVE: रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय https://vedantsamachar.in/archives/122602 Mon, 02 Mar 2026 11:55:32 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=122602 रायपुर, 2 मार्च 2026। राजधानी स्थित रायपुर प्रेस क्लब, मोतीबाग में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली आपसी सौहार्द, भाईचारे और […]

The post LIVE: रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायपुर, 2 मार्च 2026। राजधानी स्थित रायपुर प्रेस क्लब, मोतीबाग में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है। रंगों का यह उत्सव समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का संदेश देता है। उन्होंने मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है और प्रेस समाज व शासन के बीच सेतु का कार्य करता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी मिलन के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। होली मिलन समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

The post LIVE: रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय appeared first on Vedant Samachar.

]]>
जंगल में भालू का हमला: बकरी चराने गए युवक की मौत, वन विभाग ने दी 25 हजार की तात्कालिक सहायता https://vedantsamachar.in/archives/122512 Mon, 02 Mar 2026 08:17:45 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=122512 कोरबा,02मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई रेंज के सखोदा परिसर में भालू के हमले से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

The post जंगल में भालू का हमला: बकरी चराने गए युवक की मौत, वन विभाग ने दी 25 हजार की तात्कालिक सहायता appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा,02मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई रेंज के सखोदा परिसर में भालू के हमले से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सलाईगोट निवासी संतोष कुमार गोंड़ (उम्र लगभग 35 वर्ष) 1 मार्च को सुबह करीब 11 बजे अपनी बकरियां चराने जंगल की ओर गया था। दोपहर लगभग 2 बजे बकरियां तो घर वापस लौट आईं, लेकिन संतोष कुमार के नहीं लौटने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही रेंजर अभिषेक दुबे के निर्देश पर वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ सखोदा परिसर के कक्ष क्रमांक पी-331 में तलाश के लिए रवाना हुई। काफी खोजबीन के बाद रात्रि लगभग डेढ़ बजे जंगल के भीतर संतोष कुमार का शव बरामद किया गया।

शव के पास जंगली जानवर के पैरों के निशान पाए गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि संतोष कुमार का सामना भालू से हो गया था। भालू के हमले में ही उसकी मौके पर मौत हो गई।

वन विभाग द्वारा पंचनामा कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार जंगली जानवर के हमले में जनहानि पर दी जाने वाली तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपये परिजनों को प्रदान कर दी गई है।

घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है तथा वन विभाग ने लोगों से जंगल क्षेत्र में सावधानी बरतने की अपील की है।

The post जंगल में भालू का हमला: बकरी चराने गए युवक की मौत, वन विभाग ने दी 25 हजार की तात्कालिक सहायता appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोयला लेकर रायगढ़ जा रहा ट्रेलर बायपास पर पलटा कई घंटे आवागमन बाधित… https://vedantsamachar.in/archives/122252 Sun, 01 Mar 2026 08:56:24 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=122252 कटघोरा पुलिस ने संभाला मोर्चा, स्थिति सामान्य कराई कोरबा,01मार्च (वेदांत समाचार)। कोरबा जिले में शनिवार को देर रात लगभग 10 बजे एक बड़ा सडक़ हादसा हो गया। कटघोरा-बिलासपुर बायपास मार्ग पर कोयला से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद सडक़ के दोनों ओर वाहनों […]

The post कोयला लेकर रायगढ़ जा रहा ट्रेलर बायपास पर पलटा कई घंटे आवागमन बाधित… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कटघोरा पुलिस ने संभाला मोर्चा, स्थिति सामान्य कराई

कोरबा,01मार्च (वेदांत समाचार)। कोरबा जिले में शनिवार को देर रात लगभग 10 बजे एक बड़ा सडक़ हादसा हो गया। कटघोरा-बिलासपुर बायपास मार्ग पर कोयला से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात घंटों तक ठप रहा।

पुलिस के अनुसार, घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हुंकरा के आश्रित ग्राम मुड़ाभांटा बायपास मार्ग पर हुई। ट्रेलर भैयाथान (सूरजपुर) से रायगढ़ की ओर कोयला लेकर जा रहा था। इसी दौरान चालक का नियंत्रण बिगडऩे से वाहन सडक़ पर पलट गया। हादसे में चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना के बाद पास के गांव मुड़ाभाटा के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

ट्रेलर से गिरे कोयले को उठाने के लिए लोगों में होड़ मच गई और बड़ी मात्रा में कोयला ले जाया गया। इधर, सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मार्ग को खाली कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने घण्टो बाद बायपास मार्ग को सुचारू रूप से बहाल कराया।

The post कोयला लेकर रायगढ़ जा रहा ट्रेलर बायपास पर पलटा कई घंटे आवागमन बाधित… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
होली पर अलर्ट मोड में दुर्ग पुलिस, एक्शन की तैयारी हुड़दंग-ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ी नजर निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर होगी कार्रवाई https://vedantsamachar.in/archives/122156 Sun, 01 Mar 2026 06:00:25 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=122156 दुर्ग,01मार्च (वेदांत समाचार)। दुर्ग जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी है। 27 फरवरी को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समिति सदस्य शामिल हुए। सभी से सहयोग की अपील की […]

The post होली पर अलर्ट मोड में दुर्ग पुलिस, एक्शन की तैयारी हुड़दंग-ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ी नजर निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर होगी कार्रवाई appeared first on Vedant Samachar.

]]>
दुर्ग,01मार्च (वेदांत समाचार)। दुर्ग जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी है। 27 फरवरी को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समिति सदस्य शामिल हुए। सभी से सहयोग की अपील की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर धमधा, बोरी, लिटिया, जेवरा सिरसा, खुर्सीपार, पाटन, उतई, पुलगांव, अंजोरा, नगपुरा, कुम्हारी, रानीतराई, सुपेला थानों में बैठकें हुईं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई होगी।

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल, लगातार पेट्रोलिंग

सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील स्थानों की पहचान करेंगे। ऐसे स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। जिन चौक-चौराहों पर पहले चाकूबाजी या गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी।

हुड़दंगियों पर सख्ती, बिना अनुमति डीजे पर रोक

हुड़दंग, अवैध शराब, मादक पदार्थों की बिक्री, लापरवाही से वाहन चलाने, साउंड सिस्टम नियम उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बिना अनुमति डीजे या साउंड सिस्टम नहीं चल सकेगा। रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम पूरी तरह बंद रहेगा। ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट, तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर वाहन जब्त किए जाएंगे। बाइक पेट्रोलिंग, चार पहिया वाहनों से गश्त लगातार जारी रहेगी।

मुखौटा, केमिकल रंग, पेंट स्प्रे पर रोक

मुखौटा, वार्निश पेंट स्प्रे, केमिकल वाले रंगों के उपयोग पर रोक रहेगी। होलिका दहन बिजली के तारों के नीचे या नई डामर सड़कों पर नहीं किया जाएगा। गहरे तालाबों के पास गोताखोर तैनात रहेंगे। आवश्यकता होने पर एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड की मदद ली जाएगी। निगरानी सूची में शामिल गुंडा बदमाशों को थाने बुलाकर बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। जरूरत के अनुसार बीएनएसएस की धाराओं में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई होगी। फरार, सक्रिय बदमाशों के खिलाफ बाउंड ओवर की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर

सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रहेगी। अफवाह फैलाने, आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने नागरिकों से अपील की है कि शांति, भाईचारे के साथ होली मनाएं। संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या कंट्रोल रूम को दें।

The post होली पर अलर्ट मोड में दुर्ग पुलिस, एक्शन की तैयारी हुड़दंग-ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ी नजर निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर होगी कार्रवाई appeared first on Vedant Samachar.

]]>