korba news Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/korba-news निर्भीक और निष्पक्ष Sun, 29 Mar 2026 17:12:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png korba news Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/korba-news 32 32 पोड़ीबहार में श्रद्धा और भक्ति का संगम: नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी भक्तों की भीड़ https://vedantsamachar.in/archives/130551 Sun, 29 Mar 2026 16:57:59 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=130551 कोरबा, 29 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के पोड़ीबहार क्षेत्र में इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जहां वैष्णव परिवार के तत्वावधान में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का […]

The post पोड़ीबहार में श्रद्धा और भक्ति का संगम: नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी भक्तों की भीड़ appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा, 29 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के पोड़ीबहार क्षेत्र में इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जहां वैष्णव परिवार के तत्वावधान में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

कथा वाचन का दायित्व प्रख्यात कथावाचक पंडित श्री देवेंद्र दास वैष्णव जी महाराज द्वारा निभाया जा रहा है, जो मूलमुला बेमेतरा स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से जुड़े हुए हैं। उनके ओजस्वी और भावपूर्ण प्रवचनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है।

कथा के सातवें दिन पंडित वैष्णव जी ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बाल्यकाल की मनमोहक लीलाओं, विशेष रूप से माखन चोरी की कथा के माध्यम से भगवान की निश्छलता और भक्तों के प्रति प्रेम को उजागर किया। इसके साथ ही उन्होंने गिरिराज धारण की लीला का वर्णन करते हुए बताया कि कैसे भगवान ने इंद्र के अभिमान को चूर कर अपने भक्तों की रक्षा की।

इसके अलावा महारास की दिव्य लीला का वर्णन करते हुए उन्होंने भक्ति की पराकाष्ठा और गोपियों के भगवान के प्रति समर्पण को विस्तार से समझाया। वहीं रुक्मिणी विवाह प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि सच्ची भक्ति और प्रेम के सामने सभी बाधाएं स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

कथा स्थल पर भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। वैष्णव परिवार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु भगवान की कथा में लीन होकर आत्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस पावन अवसर का लाभ लेने की अपील की है।

The post पोड़ीबहार में श्रद्धा और भक्ति का संगम: नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी भक्तों की भीड़ appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोयला निकालने के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर, 70% झुलसा – हालत गंभीर https://vedantsamachar.in/archives/130359 Sun, 29 Mar 2026 06:52:13 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=130359 गैस खत्म होने पर खाना बनाने के लिए किया जुगाड़, हादसे ने झोंक दिया मौत के मुंह में लखन गोस्वामी,कोरबा,29 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पताड़ी के पास स्थित एक निजी पावर प्लांट के समीप शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस की किल्लत से जूझ रहे एक मजदूर […]

The post कोयला निकालने के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर, 70% झुलसा – हालत गंभीर appeared first on Vedant Samachar.

]]>
गैस खत्म होने पर खाना बनाने के लिए किया जुगाड़, हादसे ने झोंक दिया मौत के मुंह में

लखन गोस्वामी,कोरबा,29 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पताड़ी के पास स्थित एक निजी पावर प्लांट के समीप शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस की किल्लत से जूझ रहे एक मजदूर की जान पर बन आई। खाना बनाने के लिए ईंधन का जुगाड़ करना मजदूर के लिए भारी पड़ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पावर प्लांट के आसपास बाहरी राज्यों से आए मजदूर स्थायी रूप से रहकर काम करते हैं। इन मजदूरों को अक्सर मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर रसोई गैस की कमी का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि गैस खत्म होने के कारण मजदूरों को खाना बनाने में परेशानी हो रही थी। इसी बीच एक मजदूर ने पास से गुजर रही कोयला मालगाड़ी से कोयला निकालने का जोखिम भरा कदम उठाया।

मजदूर चलती मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर कोयला निकालने लगा। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही लगभग 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। तार छूते ही उसे जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल मजदूर को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज, कोरबा रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार मजदूर लगभग 70 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घायल मजदूर की पहचान ओमप्रकाश (उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष) के रूप में बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इस घटना ने एक बार फिर मजदूरों के सामने मौजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी और असुरक्षित परिस्थितियों को उजागर कर दिया है। यदि समय पर गैस और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होतीं, तो शायद यह हादसा टल सकता था। फिलहाल मजदूर का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है।

The post कोयला निकालने के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर, 70% झुलसा – हालत गंभीर appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा: दुकानों में रखे रुपयों को हाथ तक नहीं लगाया, सिलिंडर चोरी कर फरार हुए चोर https://vedantsamachar.in/archives/129851 Fri, 27 Mar 2026 08:40:19 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129851 कोरबा, 27 मार्च (वेदांत समाचार)। कोरबा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत घंटाघर स्थित गढ़कलेवा चौपाटी में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर दो दुकानों से गैस सिलिंडर चुरा लिए। शुक्रवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो इस घटना की जानकारी हुई। चोरों ने दुकानों में रखे पैसे और अन्य […]

The post कोरबा: दुकानों में रखे रुपयों को हाथ तक नहीं लगाया, सिलिंडर चोरी कर फरार हुए चोर appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा, 27 मार्च (वेदांत समाचार)। कोरबा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत घंटाघर स्थित गढ़कलेवा चौपाटी में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर दो दुकानों से गैस सिलिंडर चुरा लिए। शुक्रवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो इस घटना की जानकारी हुई। चोरों ने दुकानों में रखे पैसे और अन्य कीमती सामान को छुआ तक नहीं, केवल गैस सिलिंडर पर हाथ साफ किया। इस घटना ने चौपाटी में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि चौपाटी में लगभग 60 से अधिक दुकानें हैं, इसमें कई लोगों का परिवार चलता है। जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने मनोज फास्टफूड और जगदीश की दुकान पर चोरी की घटना का अंजाम दिया है। जहां से नगदी रकम न ले जाकर चोर केवल गैस सिलिंडर की चोरी कर ले गए हैं, इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में गैस सिलिंडर को लेकर काफी किल्लत है। सिलिंडर आसानी से नहीं मिल पा रहा है। मिल भी रहा है तो अवैध तरीके से अधिक दामों पर उपलब्ध हो रहे हैं। ऐसे में कई दुकान बंद होने की कगार पर है और नहीं खुल रहे हैं। निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गढ़कलेवा चौपाटी में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं और न ही कोई सिक्योरिटी गार्ड की नियुक्ति की गई है।

The post कोरबा: दुकानों में रखे रुपयों को हाथ तक नहीं लगाया, सिलिंडर चोरी कर फरार हुए चोर appeared first on Vedant Samachar.

]]>
जिले के 437 जर्जर स्कूल भवनों में से 113 को मंजूरी, 94 में अब तक काम शुरू नहीं https://vedantsamachar.in/archives/129453 Thu, 26 Mar 2026 04:14:49 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129453 कोरबा, 26 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले में स्कूलों की जर्जर स्थिति को सुधारने की प्रशासनिक कवायद अभी भी जमीन पर असर नहीं दिखा पा रही है। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल से होने जा रही है, लेकिन बड़ी संख्या में स्कूल भवन अब भी खस्ताहाल बने हुए हैं, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर […]

The post जिले के 437 जर्जर स्कूल भवनों में से 113 को मंजूरी, 94 में अब तक काम शुरू नहीं appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा, 26 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले में स्कूलों की जर्जर स्थिति को सुधारने की प्रशासनिक कवायद अभी भी जमीन पर असर नहीं दिखा पा रही है। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल से होने जा रही है, लेकिन बड़ी संख्या में स्कूल भवन अब भी खस्ताहाल बने हुए हैं, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।

जिले में कुल 437 स्कूल भवन ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें मरम्मत या पुनर्निर्माण की आवश्यकता है। इनमें से 113 प्राइमरी और मिडिल स्कूल भवनों को गिराकर नए निर्माण की मंजूरी करीब तीन महीने पहले दी गई थी।

हालांकि वर्तमान स्थिति चिंताजनक है—इनमें से केवल 19 स्कूलों में ही तेजी से निर्माण कार्य जारी है, जबकि 94 स्कूलों में अब तक काम शुरू ही नहीं हो सका है। मजबूरी में इन जर्जर भवनों में ही कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जो बच्चों के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।

नए सत्र में छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यह संभव होता नहीं दिख रहा है। 30 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होगा और 16 जून से स्कूल पुनः खुलेंगे। ऐसे में यह समय निर्माण कार्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कटघोरा ब्लॉक के गवर्नमेंट गर्ल्स प्रायमरी स्कूल छुरी और बालक प्रायमरी स्कूल भाठापारा छुरी के भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। नए भवन की मंजूरी के बावजूद अब तक पुराने खंडहरनुमा ढांचे ही खड़े हैं।

करतला ब्लॉक के गवर्नमेंट प्रायमरी एवं मिडिल स्कूल केरवाद्वारी में छत और दीवारों से पानी टपकता है। बारिश में कमरों में पानी भर जाता है, फिर भी यहां कक्षाएं लग रही हैं।

पाली ब्लॉक के कोरबी क्षेत्र के आश्रित मोहल्ले में संचालित प्रायमरी स्कूल में बच्चों को जर्जर भवन में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। छत का प्लास्टर गिर चुका है और सरिया तक नजर आ रही है। बारिश के समय छुट्टी देना मजबूरी बन जाता है।

जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय ने बताया कि जर्जर और मरम्मत योग्य स्कूल भवनों की सूची प्रशासन को सौंप दी गई है। कुछ स्कूलों में कार्य शुरू हो चुका है, जबकि बाकी की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्कूलों की स्थिति सुधारने का प्रयास किया जाएगा, ताकि नए सत्र में बच्चों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिल सके।


The post जिले के 437 जर्जर स्कूल भवनों में से 113 को मंजूरी, 94 में अब तक काम शुरू नहीं appeared first on Vedant Samachar.

]]>
राज्यस्तरीय टीचिंग प्लान स्पर्धा में कमला नेहरू कॉलेज की छात्रा आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर किया जिले को गौरवान्वित https://vedantsamachar.in/archives/129342 Wed, 25 Mar 2026 13:01:34 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129342 कोरबा, 25 मार्च (वेदांत समाचार)। बीते दिनों रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय टीचिंग प्लान स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभावान छात्रा आंचल राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कोरबा को गौरवान्वित किया है। कमला नेहरू कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा आंचल ने सामाजिक विज्ञान व भाषा श्रेणी से आयोजन में अपनी […]

The post राज्यस्तरीय टीचिंग प्लान स्पर्धा में कमला नेहरू कॉलेज की छात्रा आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर किया जिले को गौरवान्वित appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा, 25 मार्च (वेदांत समाचार)। बीते दिनों रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय टीचिंग प्लान स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभावान छात्रा आंचल राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कोरबा को गौरवान्वित किया है। कमला नेहरू कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा आंचल ने सामाजिक विज्ञान व भाषा श्रेणी से आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। साथ ही स्वाति निर्मलकर ने भी इस स्पर्धा में भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया है।इस

उपलब्धि पर उत्साहवर्धन करते हुए बुधवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने इन छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षा संकाय की विभागाध्याक्ष डाॅ भारती कुलदीप, डाॅ रश्मि शुक्ला, श्रीमती प्रीति द्विवेदी, डाॅ अंजू खेस्स, नितेश यादव एवं शंकरलाल यादव उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय होगा कि कक्षा शिक्षण को सशक्त बनाने व उद्देश्य परक ज्ञान उपलब्ध कराने यह प्रदेशस्तरीय अंतर-महाविद्यालय टीचिंग प्लान प्रतियोगिता रायपुर में हुई। स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन ने कोलंबिया कॉलेज, रायपुर के सहयोग से स्पर्धा में भावी शिक्षकों ने कक्षा तैयारी का प्रदर्शन किया। इसमें प्रदेशभर से आए प्री-सर्विस शिक्षकों ने भाग लिया। उत्कृष्ट भागीदारी पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए तथा विजेताओं को नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर जिलों में दो चरणों में स्पर्धा हुई, जिसमें 11 कॉलेजों के छात्र-शिक्षकों ने भाग लिया। कुल 21 का चयन अंतिम चरण में हुआ, जिन्होंने अपने टीचिंग प्लान प्रस्तुत किए। अंतिम चरण में माइक्रो-टीचिंग के माध्यम से अपने टीचिंग प्लान का वास्तविक कक्षा जैसी परिस्थितियों में प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों में अवधारणाओं की स्पष्टता, प्रभावी शिक्षण पद्धति और विद्यार्थियों को जोड़ने की क्षमता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथियों के रूप में किशोर जाधवानी, चांसलर, कोलंबिया प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, हरजीत सिंह होरा, प्रो-चांसलर, प्रो. रमन कुमार झा तथा डॉ. अरुण कुमार दुबे, प्राचार्य, कोलंबिया कॉलेज उपस्थित रहे। स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन की ओर से डॉ. एंटनी नेलिस्सेरी (हेड), पुष्पा चंदेल (चीफ मैनेजर, अकादमिक कंटेंट एवं डिजिटल लर्निंग), पंकज गुराव (असिस्टेंट मैनेजर दृ ऑपरेशंस), रघुनाथन नायर, रितेश कुमार, मनवेंद्र सिंह (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर) और यश घाटगे (कम्युनिकेशंस) उपस्थित रहे।


सशक्त टीचिंग प्लान प्रभावी शिक्षण की नींव: डाॅ प्रशांत

विद्यार्थियों की इस सफलता पर कमला नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने कहा कि एक सशक्त टीचिंग प्लान प्रभावी शिक्षण की नींव होता है। जब शिक्षक स्पष्ट उद्देश्य और योजना के साथ पढ़ाते हैं, तो विद्यार्थियों की समझ और सहभागिता बेहतर होती है। टीचिंग प्लान प्रभावी कक्षा शिक्षण का एक महत्वपूर्ण आधार है। यह शिक्षकों को पाठ्यवस्तु को व्यवस्थित करने, स्पष्ट शिक्षण उद्देश्यों को निर्धारित करने और छात्र-केंद्रित एवं रोचक शिक्षण गतिविधियों की योजना बनाने में मदद करता है।

The post राज्यस्तरीय टीचिंग प्लान स्पर्धा में कमला नेहरू कॉलेज की छात्रा आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर किया जिले को गौरवान्वित appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा के अपना घर सेवाश्रम में रंग-रोगन व सामग्री वितरण, जरूरतमंदों के जीवन में लाने का प्रयास सकारात्मक बदलाव https://vedantsamachar.in/archives/129088 Tue, 24 Mar 2026 15:40:47 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129088 कोरबा, 24 मार्च (वेदांत समाचार)। कोरबा स्थित अपना घर सेवाश्रम में एनजीएसएल (एनटीपीसी जीई पावर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड) के सीएसआर फंड और Chhattisgarh Help Welfare Society के संयुक्त प्रयास से रंग-रोगन और आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य आश्रम में रह रहे विक्षिप्त एवं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव […]

The post कोरबा के अपना घर सेवाश्रम में रंग-रोगन व सामग्री वितरण, जरूरतमंदों के जीवन में लाने का प्रयास सकारात्मक बदलाव appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा, 24 मार्च (वेदांत समाचार)। कोरबा स्थित अपना घर सेवाश्रम में एनजीएसएल (एनटीपीसी जीई पावर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड) के सीएसआर फंड और Chhattisgarh Help Welfare Society के संयुक्त प्रयास से रंग-रोगन और आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य आश्रम में रह रहे विक्षिप्त एवं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना रहा।

इस कार्य के तहत आश्रम में रंग-रोगन कर परिसर को स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायक बनाया गया। साथ ही आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता से यहां निवास कर रहे लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया गया। इस पहल से आश्रम में रहने वाले लोगों के बीच नई ऊर्जा और खुशी का संचार हुआ।

कार्यक्रम में एनजीएसएल की सीएसआर टीम से कान्तवरप ब्रह्मानंद राव (प्रमुख, मानव संसाधन), राहुल राय (सीएसआर प्रमुख), पुष्पेंद्र वर्मा, श्रीमती पूजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं संस्था की ओर से अध्यक्ष राणा मुखर्जी, सचिव दत्ता जी, सह सचिव विजय राठौर और अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी ने एनजीएसएल टीम का शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया और उनके इस समाजोपयोगी कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। संस्था ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए एनजीएसएल टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह पहल समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना का उदाहरण प्रस्तुत करती है, जिससे जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

The post कोरबा के अपना घर सेवाश्रम में रंग-रोगन व सामग्री वितरण, जरूरतमंदों के जीवन में लाने का प्रयास सकारात्मक बदलाव appeared first on Vedant Samachar.

]]>
जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 23 मार्च से 10 जून तक अवकाश प्रतिबंध लागू https://vedantsamachar.in/archives/128772 Mon, 23 Mar 2026 16:07:35 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=128772 कोरबा, 23 मार्च 2026। आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय और रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के निर्देशों के तहत कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा आदेश जारी कर 23 मार्च से 10 जून 2026 तक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर […]

The post जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 23 मार्च से 10 जून तक अवकाश प्रतिबंध लागू appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा, 23 मार्च 2026। आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय और रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के निर्देशों के तहत कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा आदेश जारी कर 23 मार्च से 10 जून 2026 तक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, 1 मई से 30 जून 2026 के बीच होने वाले “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” कार्य को सुचारु और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इस अवधि में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को नियमित अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। केवल अत्यावश्यक परिस्थितियों में कलेक्टर की पूर्व अनुमति से ही अवकाश मिल सकेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान किसी भी कर्मचारी को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण, पर्यवेक्षण और फील्ड कार्य की तैयारियों के लिए हर समय उपलब्ध रहना होगा।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि 23 मार्च 2026 से पहले स्वीकृत सभी अवकाश स्वतः निरस्त माने जाएंगे। हालांकि, चिकित्सा अवकाश को सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से जारी रखा जा सकेगा।

जिला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है, ताकि राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना देश की नीति निर्माण प्रक्रिया का आधार है, इसलिए इससे जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

The post जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 23 मार्च से 10 जून तक अवकाश प्रतिबंध लागू appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा में ‘हनुमंत कथा’ को लेकर प्रशासन अलर्ट: एसपी ने ढपढप पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की तैयारी https://vedantsamachar.in/archives/128673 Mon, 23 Mar 2026 11:41:30 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=128673 कोरबा, 23 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप में आयोजित होने वाली भव्य ‘श्री हनुमंत कथा’ को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी स्वयं कथा स्थल पहुंचे और वहां चल रही तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के […]

The post कोरबा में ‘हनुमंत कथा’ को लेकर प्रशासन अलर्ट: एसपी ने ढपढप पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की तैयारी appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा, 23 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप में आयोजित होने वाली भव्य ‘श्री हनुमंत कथा’ को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी स्वयं कथा स्थल पहुंचे और वहां चल रही तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कथा स्थल पर बनाए जा रहे विशाल पंडाल, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, आवागमन के मार्ग, पार्किंग स्थल, अस्थायी दुकानों और मेला क्षेत्र के लिए चिन्हित स्थानों का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

जानकारी के अनुसार, 28 मार्च से शुरू होने वाली पांच दिवसीय ‘हनुमंत कथा’ में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। इस आयोजन में कोरबा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कथा से एक दिन पहले ग्राम ढेलवाडीह से कथा स्थल तक लगभग 21 हजार महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस विशाल आयोजन को सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन और आयोजन समिति मिलकर विशेष तैयारी कर रहे हैं।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इतनी बड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और ट्रैफिक कंट्रोल की विशेष योजना तैयार की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कटघोरा एसडीओपी, दर्री सीएसपी सहित कटघोरा और बांकी थाना प्रभारी भी मौजूद रहे और आयोजन की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए।

प्रशासन और आयोजन समिति की संयुक्त तैयारियों को देखते हुए यह आयोजन जिले के लिए भव्य और ऐतिहासिक बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जहां सुरक्षा, व्यवस्था और श्रद्धा का संगम देखने को मिलेगा।

The post कोरबा में ‘हनुमंत कथा’ को लेकर प्रशासन अलर्ट: एसपी ने ढपढप पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की तैयारी appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा में RSS प्रमुखजन गोष्ठी: वैचारिक स्वतंत्रता और भारतीय दृष्टिकोण पर मंथन https://vedantsamachar.in/archives/128602 Mon, 23 Mar 2026 09:09:39 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=128602 कोरबा, 23 मार्च (वेदांत समाचार)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित प्रमुखजन गोष्ठी में वैचारिक स्वतंत्रता, भारतीय संस्कृति और शिक्षा प्रणाली जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम रविवार को कोरबा स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत जनजातीय कार्य प्रमुख सतीश गोकुल पण्डा ने […]

The post कोरबा में RSS प्रमुखजन गोष्ठी: वैचारिक स्वतंत्रता और भारतीय दृष्टिकोण पर मंथन appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा, 23 मार्च (वेदांत समाचार)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित प्रमुखजन गोष्ठी में वैचारिक स्वतंत्रता, भारतीय संस्कृति और शिक्षा प्रणाली जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम रविवार को कोरबा स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत जनजातीय कार्य प्रमुख सतीश गोकुल पण्डा ने अपने विचार रखे।

अपने संबोधन में सतीश गोकुल पण्डा ने कहा कि भारत की स्वाधीनता के 75 वर्षों बाद भी समाज में वैचारिक पराधीनता का भाव बना हुआ है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि आज भी लोगों में यह धारणा बनी हुई है कि पश्चिम की हर चीज श्रेष्ठ है और भारतीय परंपराएं कमतर हैं, जबकि इस मानसिकता को बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “अंग्रेजीयत के चश्मे” को हटाकर भारत को अपनी दृष्टि से देखने की सोच विकसित करनी होगी।

उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि जब अंग्रेज भारत आए, तब यहां की मजबूत संस्कृति और परिवार व्यवस्था ने समाज को एकजुट बनाए रखा था। नालंदा विश्वविद्यालय की पुस्तकों को जलाने के बावजूद ज्ञान परंपरा खत्म नहीं हुई और गुरुकुल व्यवस्था के माध्यम से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक ज्ञान का प्रवाह जारी रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि अंग्रेजों ने लॉर्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति के जरिए भारतीय समाज की सोच को बदलने का प्रयास किया, जिसका प्रभाव आज भी दिखाई देता है।

पण्डा ने कहा कि भारतीय समाज को अपने गौरवशाली अतीत को समझते हुए पश्चिमी प्रभाव के अंधानुकरण से बाहर निकलना होगा। उन्होंने इसे एक प्रकार की वैचारिक विकृति बताते हुए इससे उबरने का आह्वान किया।

गोष्ठी में भारत की आर्थिक और सांस्कृतिक समृद्धि पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि लगभग 1000 वर्ष पहले भारत विश्व की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता था और विभिन्न क्षेत्रों में उसका विशिष्ट स्थान था। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध अर्थशास्त्रीय संदर्भों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि शासन, कला, संस्कृति और सामाजिक व्यवस्था में भी अग्रणी रहा है।

कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग उपस्थित रहे और विषयों पर गंभीरता से मंथन किया गया।

The post कोरबा में RSS प्रमुखजन गोष्ठी: वैचारिक स्वतंत्रता और भारतीय दृष्टिकोण पर मंथन appeared first on Vedant Samachar.

]]>
KORBA: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, पानी और आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर छापा, सैंपल जांच के लिए भेजे गए https://vedantsamachar.in/archives/128100 Sat, 21 Mar 2026 13:05:55 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=128100 कोरबा, 21 मार्च 2026 (वेदांत समाचार)। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए पानी और आइसक्रीम बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमार कार्रवाई की। आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिससे खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया […]

The post KORBA: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, पानी और आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर छापा, सैंपल जांच के लिए भेजे गए appeared first on Vedant Samachar.

]]>

कोरबा, 21 मार्च 2026 (वेदांत समाचार)। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए पानी और आइसक्रीम बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमार कार्रवाई की। आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिससे खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

कार्रवाई के दौरान दीपका स्थित मित्तल इंडस्ट्रीज में पाउच ड्रिंकिंग वाटर के सैंपल जब्त किए गए। वहीं मुड़ापार, कोरबा में संचालित फ्लेक्सो आइसक्रीम फैक्टरी से भी आइसक्रीम के नमूने लिए गए। जांच टीम ने दोनों स्थानों से सैंपल एकत्रित कर उन्हें विस्तृत परीक्षण के लिए रायपुर स्थित फूड लैब भेज दिया है।

अधिकारियों के अनुसार, लैब में इन सैंपलों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के आधार पर जांच की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उत्पाद खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं।

कार्रवाई के दौरान दोनों फर्मों को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों के तहत संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने संकेत दिए हैं कि यदि जांच रिपोर्ट में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है, तो संबंधित फर्मों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य खाद्य व्यवसायियों में भी सतर्कता बढ़ गई है और वे अपने उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर अधिक सावधानी बरत रहे हैं।

The post KORBA: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, पानी और आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर छापा, सैंपल जांच के लिए भेजे गए appeared first on Vedant Samachar.

]]>