The post जशपुर में पुलिया के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हत्या—जांच में जुटी पुलिस appeared first on Vedant Samachar.
]]>मृतक की पहचान तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम सांको निवासी युवक के रूप में कर ली गई है। सूचना मिलते ही तपकरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। यह हादसा है या फिर हत्या, इस दिशा में पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रामनवमी के अवसर पर कछुआकानी गांव में रात्रि मेला आयोजित होता है। आशंका जताई जा रही है कि युवक मेला देखने आया होगा और लौटते समय उसके साथ कोई हादसा या अप्रिय घटना घट गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं, जिनकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
फिलहाल तपकरा पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
The post जशपुर में पुलिया के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हत्या—जांच में जुटी पुलिस appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू: 10 अप्रैल से आवेदन, लॉटरी से होगा चयन appeared first on Vedant Samachar.
]]>जारी निर्देशों के अनुसार, प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 5 मई 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकेंगे, लेकिन प्रत्येक छात्र केवल एक ही विद्यालय के लिए आवेदन कर पाएगा। जिन विद्यालयों में निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होंगे, वहां 6 मई से 10 मई 2026 के बीच लॉटरी प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।
लॉटरी के बाद चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य औपचारिकताएं 11 मई से 15 मई 2026 के बीच पूरी की जाएंगी।
शासन द्वारा सामाजिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रावधान भी किए गए हैं। “महातारी दुलार योजना” के अंतर्गत कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए अभिभावक के मृत्यु प्रमाण पत्र, जो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMO) द्वारा जारी हो, प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
इसके अतिरिक्त, बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के विद्यार्थियों के लिए कुल सीटों में 25 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित किया गया है, जिसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र आवश्यक होगा। वहीं शेष 25 प्रतिशत सीटों पर भी प्रवेश लॉटरी के माध्यम से ही किया जाएगा।
इस बार भी पूरी प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।

The post स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू: 10 अप्रैल से आवेदन, लॉटरी से होगा चयन appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post CGPSC PCS Prelims: प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, कुल इतने कैंडिडेट हुए सेलेक्ट; जानें कैसे चेक करें परिणाम appeared first on Vedant Samachar.
]]>
The post CGPSC PCS Prelims: प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, कुल इतने कैंडिडेट हुए सेलेक्ट; जानें कैसे चेक करें परिणाम appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post KORBA NEWS:आयुर्वेद से बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद ठीक, कोरबा के ऑटो चालक की लौटी रोशनी appeared first on Vedant Samachar.
]]>जानकारी के अनुसार, कोरबा निवासी ऑटो चालक मुन्ना साहू को आंखों में धुंधलापन महसूस होने लगा था। जांच कराने पर नेत्र विशेषज्ञों ने मोतियाबिंद की पुष्टि करते हुए ऑपरेशन की सलाह दी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मुन्ना साहू ने वैकल्पिक उपचार के रूप में आयुर्वेद का सहारा लिया।
इसी दौरान उन्होंने निहारिका स्थित आयुर्वेदाचार्य नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा से संपर्क किया। डॉ. शर्मा के मार्गदर्शन में उनका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकीय देखरेख और आयुर्वेदिक औषधियों के उपयोग के बाद कुछ समय में उन्हें राहत मिलने लगी। बताया गया कि अब उनकी दृष्टि में सुधार हुआ है और वे सामान्य रूप से अपना कार्य कर पा रहे हैं।
डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा के अनुसार, आयुर्वेद में शरीर के प्रत्येक अंग की चिकित्सा का विस्तृत वर्णन है। उन्होंने बताया कि इस उपचार में पंचकर्म के अंतर्गत ‘अक्षितर्पण’ प्रक्रिया का उपयोग किया गया। इस प्रक्रिया में आंखों के चारों ओर आटे का घेरा बनाकर उसमें औषधीय घृत एवं जड़ी-बूटियों से तैयार द्रव डाला जाता है, जिससे आंखों को पोषण मिलता है और रक्त संचार में सुधार होता है।
उन्होंने दावा किया कि अक्षितर्पण प्रक्रिया विभिन्न नेत्र रोगों में लाभकारी होती है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी गंभीर बीमारी के उपचार से पहले योग्य चिकित्सक से परामर्श आवश्यक है।
कोरबा का यह मामला आयुर्वेदिक उपचार को लेकर लोगों के बीच नई चर्चा का विषय बन गया है और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों की ओर ध्यान आकर्षित कर रहा है।
The post KORBA NEWS:आयुर्वेद से बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद ठीक, कोरबा के ऑटो चालक की लौटी रोशनी appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post LIVE: रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय appeared first on Vedant Samachar.
]]>कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी मिलन के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। होली मिलन समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
The post LIVE: रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post BREAKING:बीजापुर के दक्षिणी इलाके में प्रेशर IED विस्फोट, STF जवान घायल,एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान नक्सलियों की साजिश, घायल जवान को हायर सेंटर रेफर appeared first on Vedant Samachar.
]]>जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नियमित एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर जंगल क्षेत्र में निकली थी। इसी दौरान पहले से लगाए गए प्रेशर IED पर जवान का पैर पड़ते ही जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आने से STF का एक जवान घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद साथ मौजूद जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया। घायल जवान को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र में IED प्लांट किया गया था। घटना के बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान के दौरान लगातार सतर्कता बरती जा रही है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
The post BREAKING:बीजापुर के दक्षिणी इलाके में प्रेशर IED विस्फोट, STF जवान घायल,एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान नक्सलियों की साजिश, घायल जवान को हायर सेंटर रेफर appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post कोरबा–कटघोरा प्रदाय केंद्रों में CMR घोटाले की आहट,दूसरे जिले के कर्मचारियों की आईडी–पासवर्ड से चावल लॉट स्वीकृत, गुणवत्ता पर उठे सवाल appeared first on Vedant Samachar.
]]>गौरतलब है कि CMR वह चावल है, जिसे मिलर्स किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदे गए धान की कस्टम मिलिंग के बाद निर्धारित अनुपात में सरकारी एजेंसियों को लौटाते हैं। यही चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकानों से कार्डधारियों को वितरित किया जाता है।
सूत्रों के अनुसार, जांच में पाया गया कि जब कुछ लॉट स्वीकृत किए गए, उस समय संबंधित तकनीकी सहायक भौतिक रूप से कोरबा प्रदाय केंद्र में मौजूद ही नहीं थे। इसके बावजूद सर्वर लॉगिन कर लॉट स्वीकार किए गए। रिपोर्ट में पूर्व प्लेसमेंट कर्मचारी प्रकाश बरेठ का नाम भी सामने आया है, जिस पर अन्य जिलों के तकनीकी सहायकों की आईडी से लॉगिन कर ओटीपी साझा करने का आरोप है। जबकि नान मुख्यालय के निर्देशानुसार आईडी, पासवर्ड और ओटीपी साझा करना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
मामले में आठ तकनीकी सहायक स्तर के कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बेमेतरा जिले के कर्मचारी महेश्वर लाल सोनवानी की आईडी कोरबा स्थानांतरित होने पर भी सवाल उठ रहे हैं। संबंधित अधिकारी द्वारा उन्हें मूल जिले में रोके रखने के बावजूद आईडी ट्रांसफर की प्रक्रिया कैसे हुई, यह जांच का विषय बना हुआ है।
पूरे घटनाक्रम में जिला प्रबंधकों की भूमिका पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। भौतिक रूप से अनुपस्थित कर्मचारियों की आईडी से स्वीकृति प्रक्रिया चलती रही, इसके बावजूद स्थानीय प्रशासनिक स्तर पर आपत्ति क्यों नहीं उठाई गई—यह प्रश्न भी जांच के दायरे में है।
छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि चावल की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रारंभिक जांच के आधार पर गुणवत्ता निरीक्षक सहित संबंधित कर्मियों को निलंबित कर नोटिस जारी किया गया है। विस्तृत जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद दोषी अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
The post कोरबा–कटघोरा प्रदाय केंद्रों में CMR घोटाले की आहट,दूसरे जिले के कर्मचारियों की आईडी–पासवर्ड से चावल लॉट स्वीकृत, गुणवत्ता पर उठे सवाल appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post KORBA:भारी वाहनों के दबाव से शहर के तीन पुल जर्जर, मरम्मत के निर्देश के बाद भी काम शुरू नहीं appeared first on Vedant Samachar.
]]>सर्वमंगला नहर बायपास शुरू होने के बाद कुसमुंडा की ओर से उरगा होते हुए चांपा, रायगढ़ व अन्य क्षेत्रों के लिए कोयला परिवहन में लगे भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। अत्यधिक दबाव के कारण कुदुरमाल पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। इसके चलते अब भारी वाहनों को सर्वमंगला चौक से रिंग रोड (बालकोनगर) मार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा है।
इस अतिरिक्त दबाव का असर ढेंगुरनाला और बेलगिरीनाला पुल पर साफ दिख रहा है। पुलों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और जॉइंट पर गैप बढ़ता जा रहा है। वहीं सर्वमंगला पुल की सड़क भी लंबे समय से मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार कुदुरमाल पुल बंद होने से प्रतिदिन करीब 400 अतिरिक्त मालवाहक इन पुलों से गुजर रहे हैं। रिंग रोड से पहले ही कोयला, राखड़, एल्यूमिनियम और लोहे से लदे 1000 से अधिक मालवाहक प्रतिदिन आवागमन करते हैं। ऐसे में यातायात का दबाव कई गुना बढ़ गया है।
शहर और बाहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन के लिए ये पुल जीवनरेखा माने जाते हैं, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।
The post KORBA:भारी वाहनों के दबाव से शहर के तीन पुल जर्जर, मरम्मत के निर्देश के बाद भी काम शुरू नहीं appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post कोरबा ब्रेकिंग: 06 व 08 वर्ष की दो नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन सश्रम कारावास appeared first on Vedant Samachar.
]]>प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ढेलवाडीह निवासी आरोपी व्यासनारायण सोनवानी, पिता स्वर्गीय समारू सोनवानी, उम्र 45 वर्ष, निवासी ए-30/299 ढेलवाडीह, थाना कटघोरा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) द्वारा अपने ही क्षेत्र की दो नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था।
घटना की जानकारी पीड़िता की मां को उसकी भांजी द्वारा फोन पर दी गई थी। इसके बाद जब मां ने अपनी पुत्री से पूछताछ की, तो उसने आरोपी द्वारा की गई आपराधिक हरकतों की जानकारी दी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा की गई इस घिनौनी हरकत का वीडियो एक गवाह द्वारा मोबाइल में बनाया गया था।
घटना की रिपोर्ट थाना कटघोरा में दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2)(एन) (दो बार) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो एक्ट) की धारा 06 (दो बार) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया।
मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय एफटीएससी (पाक्सो) कटघोरा में पीठासीन अधिकारी श्रीमती श्रद्धा शुक्ला शर्मा के समक्ष चली। विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों, पीड़िताओं के बयान एवं अन्य गवाहों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी का अपराध संदेह से परे प्रमाणित पाया।
पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास तथा अर्थदंड की सजा सुनाई। इस प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक (पाक्सो) कटघोरा शोधन राम देवांगन द्वारा की गई।
The post कोरबा ब्रेकिंग: 06 व 08 वर्ष की दो नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन सश्रम कारावास appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post BREAKING:मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में जा रही बस हादसे का शिकार, 54 जोड़े घायल appeared first on Vedant Samachar.
]]>हादसे के समय बस में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे करीब 54 जोड़े सवार थे। दुर्घटना में बस में बैठे सभी यात्री घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी नागपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के जान गंवाने की सूचना नहीं है, हालांकि कई जोड़ों को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की गति अधिक थी। नागपुर रेलवे स्टेशन के पास चालक का संतुलन बिगड़ने से बस सड़क से उतरकर गड्ढे में जा फंसी। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए, जिससे घायलों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही पोड़ी थाना और नागपुर चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है तथा फरार चालक-कंडक्टर की तलाश जारी है।
इस हादसे ने एक बार फिर प्रशासनिक तैयारियों और परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि विवाह जैसे संवेदनशील कार्यक्रमों के दौरान वाहनों की फिटनेस जांच, गति नियंत्रण और जिम्मेदार स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
The post BREAKING:मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में जा रही बस हादसे का शिकार, 54 जोड़े घायल appeared first on Vedant Samachar.
]]>