The post CG BREAKING: कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल appeared first on Vedant Samachar.
]]>प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले बुधवार को ईओडब्ल्यू ने अदालत में सौम्या चौरसिया के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट का आवेदन प्रस्तुत किया था। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया था। इस दौरान ईओडब्ल्यू की टीम ने शराब घोटाले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर उनसे गहन पूछताछ की।
पूछताछ अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को सौम्या चौरसिया को पुनः न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि इस शराब घोटाले की जांच पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई थी। ईडी की कार्रवाई के बाद ईओडब्ल्यू द्वारा गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए सौम्या चौरसिया ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। इस याचिका पर 8 जनवरी को सुनवाई हुई, जिसमें राज्य शासन ने अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा था। इसके बाद 15 जनवरी को हुई अगली सुनवाई में राज्य शासन द्वारा पक्ष रखे जाने के बाद हाईकोर्ट ने सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।
हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद ईओडब्ल्यू ने आगे की कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। फिलहाल सौम्या चौरसिया न्यायिक हिरासत में जेल में हैं और मामले की जांच जारी है।
The post CG BREAKING: कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल appeared first on Vedant Samachar.
]]>