The post कोरबा में नाबालिग को चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.
]]>पुलिस के अनुसार, जांजगीर जिले के 23 वर्षीय समीर यादव ने नाबालिग के घर पहुंचकर उसे धमकाया। उसने कथित तौर पर कहा कि “तुम मेरी हो और तुम्हें किसी और का होने नहीं दूंगा। अगर तुम्हारी शादी किसी और से हुई तो तुम्हें और तुम्हारे पति को जान से मार दूंगा।” घटना के दौरान आरोपी ने चाकू दिखाकर भय का माहौल बनाने की कोशिश की।
घटना से सहमी नाबालिग और उसकी मां ने हिम्मत जुटाकर मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कराई। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे कोरबा से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और नाबालिग दोनों जांजगीर जिले के एक ही गांव के निवासी हैं। कुछ वर्ष पूर्व नाबालिग अपने परिवार के साथ कोरबा आकर रहने लगी थी। आरोपी पहले भी उसके घर आता-जाता था और मोबाइल पर संपर्क में रहता था। वह नाबालिग से एकतरफा प्रेम करता था, जबकि नाबालिग ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
बताया जा रहा है कि करीब छह माह पहले भी आरोपी कोरबा आकर नाबालिग के साथ मारपीट कर चुका है। उस समय भी मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज हुई थी और पुलिस ने कार्रवाई की थी। मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने पुष्टि की है कि शिकायत के आधार पर जांजगीर निवासी आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
The post कोरबा में नाबालिग को चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post CIMS अस्पताल परिसर में हो रही बाइक चोरी का खुलासा, 5 चोरी की मोटरसाइकिल जब्त — खरीददार सहित तीन पर कार्रवाई appeared first on Vedant Samachar.
]]>पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार दोपहिया वाहनों की चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इन मामलों में अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में चल रही थी।
इसी दौरान 27 जनवरी 2026 को सरकंडा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान दो अपचारी बालक एक एक्टिवा (क्रमांक CG12-AJ-5669) को शराब के नशे में चलाते पकड़े गए। सशक्त एप से वाहन की जांच करने पर वह सिटी कोतवाली थाना में दर्ज चोरी के मामले का निकला। इसके बाद सिटी कोतवाली, सरकंडा थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने दोनों बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में 17 वर्षीय अपचारी ने अपने 15 वर्षीय साथी के साथ मिलकर सिम्स अस्पताल परिसर से कई मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने जिन वाहनों की चोरी कबूल की, उनमें एक्टिवा CG12-AJ-5669, पल्सर CG10-AB-4435, एचएफ डीलक्स CG10-AG-3732, हीरो होंडा पैशन प्रो CG10-EK-3906 तथा एक काले रंग की बिना नंबर एक्टिवा शामिल है।
आरोपियों ने बताया कि चोरी की हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक को उन्होंने अल्ताफ उर्फ मोमिन (उम्र 37 वर्ष), निवासी अशोक नगर मुरूम खदान खमतराई सरकंडा को मात्र 2000 रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने खरीददार के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने सभी 5 चोरी की मोटरसाइकिल जब्त कर ली हैं। दोनों अपचारी बालकों को विधिवत अभिरक्षा में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि एक काले रंग की एक्टिवा नांदघाट दामाखेड़ा टेमरी मेला क्षेत्र से चोरी करना भी आरोपियों ने स्वीकार किया है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर वाहन पार्क करते समय सुरक्षा उपाय जरूर अपनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सिटी कोतवाली पुलिस ने कहा है कि वाहन चोरी और अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
The post CIMS अस्पताल परिसर में हो रही बाइक चोरी का खुलासा, 5 चोरी की मोटरसाइकिल जब्त — खरीददार सहित तीन पर कार्रवाई appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, 5 बाइक समेत लाखों का मशरूका जब्त appeared first on Vedant Samachar.
]]>प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जनवरी 2026 को प्रार्थी अमन सिंह बघेल निवासी दयालबंद, लाल चंदानी हॉस्पिटल के सामने, बिलासपुर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 जनवरी की रात उनकी रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। इस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 42/26 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी तेज की। 27 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि शनिचरी हैप्पी स्ट्रीट के पास तीन युवक चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया और थाना लाकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी हरिओम जोशी के साथ मिलकर बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों से कई मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रॉयल एनफील्ड बुलेट, एनएस पल्सर और जावा 42 एफजे सहित कुल 5 मोटरसाइकिल बरामद कीं। इसके अलावा सुने मकान में की गई चोरी से संबंधित रूम हीटर, साउंड बॉक्स, एलईडी टीवी, कैमरा, चांदी की पायल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा चोरी में प्रयुक्त हथौड़ी, मास्क और कटर भी जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आयुष एक्का पिता एल्सन एक्का उम्र 20 वर्ष निवासी दीनदयाल कॉलोनी मंगला, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। उसके साथ पकड़े गए दो अपचारी बालकों को भी विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्रकरण का एक अन्य आरोपी हरिओम जोशी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली, एसीसीयू बिलासपुर, थाना संकरी और मोपका पुलिस की संयुक्त टीम का सराहनीय योगदान रहा है।
The post कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, 5 बाइक समेत लाखों का मशरूका जब्त appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post राशन दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि से संघर्षरत बालक बाल संरक्षण गृह भेजा गया appeared first on Vedant Samachar.
]]>पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा तथा मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरोपियों के कब्जे से 22 क्विंटल चावल कीमती 52,800 रुपये तथा चोरी में प्रयुक्त एक ऑटो कीमती लगभग 1 लाख रुपये, कुल 1,52,800 रुपये की संपत्ति जप्त की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी परमेश्वर साहू पिता स्व. कलीराम साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी टिंगीपुर (चमारी) ने थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 30 दिसंबर 2025 को राशन वितरण के बाद शासकीय उचित मूल्य की दुकान को बंद किया गया था। 17 जनवरी 2026 को सरपंच एवं पंचों द्वारा सूचना दी गई कि दुकान के गोदाम का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई है। जांच में 56 बोरी चावल (लगभग 28 क्विंटल) एवं 5 बोरी शक्कर गायब पाई गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 74,250 रुपये बताई गई।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने 15-16 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात को एकजुट होकर राशन दुकान का कुंडा तोड़कर गोदाम में घुसने और 44 बोरी चावल, कुल 22 क्विंटल चोरी करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में आकाश सिंह क्षत्रीय (20 वर्ष), योगेन्द्र साहू उर्फ जानू (22 वर्ष), जगदीश प्रसाद साहू उर्फ जीवन (18 वर्ष) एवं श्रवण यादव (20 वर्ष) सभी निवासी चमारी (टिंगीपुर) शामिल हैं। एक अन्य आरोपी विधि से संघर्षरत बालक पाया गया, जिसे बाल संरक्षण गृह भेजा गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 31/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, प्रधान आरक्षक मनोज ठाकुर, दिलीप साहू, रविकुमार जांगड़े, चंद्रप्रकाश ध्रुव, आरक्षक अजय चंद्राकर, अरुण साहू, रवि श्रीवास एवं संजय यादव की भूमिका सराहनीय रही।
मुंगेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
The post राशन दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि से संघर्षरत बालक बाल संरक्षण गृह भेजा गया appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post 3 दिन में अपहृत नाबालिग बालिका बरामद, आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस को बड़ी सफलता appeared first on Vedant Samachar.
]]>पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16 जनवरी 2026 को एक नाबालिग बालिका को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। परिजनों की शिकायत पर थाना बलौदा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर अपहृता और आरोपी की पतासाजी शुरू की गई।
विवेचना के दौरान दिनांक 19 जनवरी 2026 को पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी सुनील कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी पचरी, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने और उसके साथ अनाचार करने का जुर्म स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 96, 64(एम), 65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, उप निरीक्षक प्रतिभा राठौर, प्रधान आरक्षक मुकेश यादव एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। बलौदा पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ है।
The post 3 दिन में अपहृत नाबालिग बालिका बरामद, आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस को बड़ी सफलता appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post सड़क सुरक्षा माह के तहत बिलासपुर में यातायात पाठशाला का आयोजन, नियमों के पालन का दिया गया संदेश appeared first on Vedant Samachar.
]]>यह कार्यक्रम भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक जिला पुलिस बल बिलासपुर द्वारा किया जा रहा है, जिसमें पुलिस के साथ-साथ सामाजिक संस्थाएं, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन आपसी समन्वय से सहभागिता कर रहे हैं।

कार्यशाला के दौरान आम नागरिकों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों और उनके निवारण की जानकारी दी गई। दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता तथा चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट के उपयोग की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त एवं कठोर कार्रवाई किए जाने का स्पष्ट संदेश भी दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे ने अपने संबोधन में बताया कि विश्व में सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं भारत में होती हैं और मृत्यु दर भी अत्यधिक है। छत्तीसगढ़ में भी सड़क दुर्घटनाओं की संख्या चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम केवल विभागों की नहीं, बल्कि प्रत्येक वाहन चालक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कर ही स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान बचाई जा सकती है।
इस अवसर पर पूर्व उप निरीक्षक उमाशंकर पांडे ने मोटर व्हीकल एक्ट के नवीन प्रावधानों की जानकारी देते हुए गुड सेमेरिटन एवं राहवीर योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल सहायता पहुंचाने पर गुड सेमेरिटन को 25,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। साथ ही दुर्घटना पीड़ितों के लिए 1,50,000 रुपये तक की कैशलेस उपचार योजना एवं अज्ञात वाहन से दुर्घटना की स्थिति में शासकीय क्षतिपूर्ति की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए आगे आएं और समय पर इलाज सुनिश्चित कराने में सहयोग करें। इसके अतिरिक्त सत्यम चौक स्थित यातायात परिसर में आयोजित लर्निंग लाइसेंस एवं बीमा शिविर का भी बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया, जहां वाहन बीमा एवं ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहभागी बनें।
The post सड़क सुरक्षा माह के तहत बिलासपुर में यातायात पाठशाला का आयोजन, नियमों के पालन का दिया गया संदेश appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post महिला से अनाचार के मामले में आरोपी गिरफ्तार, अजाक थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई appeared first on Vedant Samachar.
]]>पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा पीड़िता महिला को पूर्व में सहयोग करने का हवाला देकर लगातार परेशान किया जा रहा था। दिनांक 9 जनवरी 2026 को आरोपी ने पीड़िता के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट करते हुए जबरन अनाचार किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अजाक जांजगीर में अपराध क्रमांक 04/2026 दर्ज कर धारा 69, 296, 115(2), 351(2) बीएनएस एवं 3(2)(5) एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
महिला के विरुद्ध घटित इस अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना अजाक पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। डीएसपी अजाक सतरूपा तरम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में डीएसपी सतरूपा तरम के नेतृत्व में एएसआई रामेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक गणेश कौशिक, रामकृष्ण खैरवार, महिला आरक्षक पूनमलता, आरक्षक अंचल काटकवार, मंगल नेताम, महिला आरक्षक सीमा साहू एवं नीलिमा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिला अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
The post महिला से अनाचार के मामले में आरोपी गिरफ्तार, अजाक थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post तखतपुर पुलिस ने बकरी चोरी के शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा appeared first on Vedant Samachar.
]]>बिलासपुर, 09 जनवरी (वेदांत समाचार)। तखतपुर थाना क्षेत्र में बकरी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से एक बकरा, एक बकरी तथा बकरा-बकरी बिक्री से प्राप्त 10 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी कुंज बिहारी पटेल पिता सुंदर पटेल, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम बेलसरी थाना तखतपुर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर में बने कोठा के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर अज्ञात चोर 7 नग बकरी-बकरा चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर थाना तखतपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए निगरानी बदमाशों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी।
दिनांक 09 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी किए गए बकरा-बकरी को कुरानकांपा रोड तखतपुर में बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए प्रधान आरक्षक 1065 एवं पेट्रोलिंग स्टाफ गवाहों के साथ मौके पर रवाना हुए। मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश देकर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान पहले वह टालमटोल करता रहा, किंतु मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजाराम सागर पिता सतानंद सागर, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कोसमा थाना जरहागांव जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) बताया और बकरी चोरी की घटना को स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से एक बकरा, एक बकरी तथा शेष बकरियों को बेचने से प्राप्त 10 हजार रुपये नकद बरामद कर विधिवत जब्ती की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक 1065 गंगाधर कंवर, आरक्षक 191 आशीष वस्त्रकार एवं आरक्षक 1230 चन्द्रशेखर मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।
The post तखतपुर पुलिस ने बकरी चोरी के शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post पेड़ पर लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, जांच शुरु appeared first on Vedant Samachar.
]]>घटनास्थल परिवार के सदस्य का खेत बताया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम कोलूखेड़ी में जसवंत सौंधिया के खेत पर लगे खेजड़ा के पेड़ पर 19 वर्षीय सुनील पुत्र पर्वतसिंह सौंधिया का शव लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक पांच से छह दिन पहले काम करने के वास्ते अपनी स्कूटी से घर से निकला था। युवक खेत पर कब और कैसे पहुंचा, उसकी मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
The post पेड़ पर लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, जांच शुरु appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post मामा गए दुबई तो मामी को लेकर फरार हो गया भांजा, तीन साल की बेटी पूछ रही- घर कब आएगी मां appeared first on Vedant Samachar.
]]>मिली जानकारी के अनुसार मामला सोहनपुर गांव का है, जहां रहने वाले मन्नू की शादी कुछ साल पहले पूजा से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन जैसे ही मन्नू अपने काम पर दुबई लौटा उसकी पूजा पास ही में रहने वाले भांजे चंदन से इश्क लड़ा बैठी। दोनों के मोहब्बत की कहानी जब मन्नू को पता चली तो उसने दोनों को समझाया, लेकिन वो नहीं मानें। पिछले दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मन्नू की मानें तो एक बार उसके बड़े भाई ने दोनों को सदिग्ध हालत में पकड़ लिया था, लेकिन समाज और परिवार के डर से दोनों को समझाकर बात दबा दी थी।
परिवार की समझाइश के बाद भी चंदन और पूजा के बीच प्रेम प्रसंग लगातार जारी रहा। पूजा अपने सोशल मीडिया पर भी चंदन के साथ तस्वीरें पोस्ट करती थी, जिसे लेकर भी आपत्ति जताई गई थी। वहीं, 24 दिसंबर को जब मन्नू दुबई से लौटा तो पाया कि पूजा चंदन के साथ फरार हो गई है और बेटी को परिवार के पास छोड़ दी है। मन्नू ने मामले की शिकायत करते हुए पुलिस को ये भी बताया कि उसके घर से पूजा ने 10 लाख रुपए और गहने भी गायब कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला और युवक के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन वाराणसी और दिल्ली के बीच ट्रैक की गई थी, जिसके बाद से उनके मोबाइल स्विच ऑफ हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं, पुलिस लगातार पूजा के परिजनों से भी बात कर मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
The post मामा गए दुबई तो मामी को लेकर फरार हो गया भांजा, तीन साल की बेटी पूछ रही- घर कब आएगी मां appeared first on Vedant Samachar.
]]>