Chhattisgarh student success Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/chhattisgarh-student-success निर्भीक और निष्पक्ष Fri, 20 Mar 2026 09:16:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png Chhattisgarh student success Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/chhattisgarh-student-success 32 32 कटघोरा के फैजान वसीम ने GATE 2026 में हासिल की AIR 20, Environmental Science में देशभर में चमके https://vedantsamachar.in/archives/127690 Fri, 20 Mar 2026 09:11:16 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=127690 कोरबा, 20 मार्च 2026 (वेदांत समाचार)। जिले के कटघोरा नगर के प्रतिभाशाली छात्र फैजान वसीम ने GATE 2026 (Graduate Aptitude Test in Engineering) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 20 हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे कोरबा जिले और छत्तीसगढ़ राज्य का नाम राष्ट्रीय […]

The post कटघोरा के फैजान वसीम ने GATE 2026 में हासिल की AIR 20, Environmental Science में देशभर में चमके appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा, 20 मार्च 2026 (वेदांत समाचार)। जिले के कटघोरा नगर के प्रतिभाशाली छात्र फैजान वसीम ने GATE 2026 (Graduate Aptitude Test in Engineering) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 20 हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे कोरबा जिले और छत्तीसगढ़ राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

Environmental Science में बेहतरीन प्रदर्शन

फैजान वसीम ने Environmental Science and Engineering (ES) विषय में यह सफलता प्राप्त की। उन्होंने 100 में से 58 अंक हासिल कर 814 का GATE स्कोर प्राप्त किया, जो इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन माना जाता है। GATE देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है, जिसमें टॉप रैंक हासिल करना बड़ी उपलब्धि है

कड़ी मेहनत और फोकस का परिणाम

फैजान, मोहम्मद यूनुस के पुत्र हैं और शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। परिवार के अनुसार, उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान सोशल मीडिया और अन्य distractions से दूरी बनाकर पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया उनकी लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ने उन्हें यह मुकाम दिलाया।

कटघोरा में खुशी का माहौल

जैसे ही फैजान की सफलता की खबर सामने आई, कटघोरा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।

पिता ने जताई खुशी

फैजान के पिता मोहम्मद यूनुस ने भावुक होकर कहा कि यह उनके बेटे की मेहनत और समर्पण का परिणाम है उन्होंने उम्मीद जताई कि फैजान भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।

The post कटघोरा के फैजान वसीम ने GATE 2026 में हासिल की AIR 20, Environmental Science में देशभर में चमके appeared first on Vedant Samachar.

]]>