CG NEWS: पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/cg-news-पुलिस-और-माओवादियों-के-ब निर्भीक और निष्पक्ष Sun, 02 Mar 2025 12:12:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png CG NEWS: पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/cg-news-पुलिस-और-माओवादियों-के-ब 32 32 CG NEWS: पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, 1 लाख का इनामी भी शामिल https://vedantsamachar.in/archives/6559 Sun, 02 Mar 2025 12:09:54 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=6559 मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए, जिनमें से 1 महिला नक्सली भी शामिल है। सुकमा,02 मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। जिले के गुंडराजगुडेम क्षेत्र में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में 1 लाख का इनामी भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि […]

The post CG NEWS: पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, 1 लाख का इनामी भी शामिल appeared first on Vedant Samachar.

]]>
मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए, जिनमें से 1 महिला नक्सली भी शामिल है।

सुकमा,02 मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। जिले के गुंडराजगुडेम क्षेत्र में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में 1 लाख का इनामी भी शामिल है।

पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान के दौरान डीआरजी और 203 कोबरा की संयुक्त पार्टी ने गुंडराजगुडेम क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर अभियान चलाया था। इस दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए, जिनमें से 1 महिला नक्सली भी शामिल है। मारे गए नक्सलियों की पहचान सोड़ी लिंगे और पोड़ियाम हिड़मा के रूप में हुई है। दोनों नक्सली पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय थे।

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से 1 बीजीएल लांचर, 1 नग 12 बोर रायफल, 5 नग बीजीएल सेल, 5 नग 12 बोर रायफल के जिंदा राउंड, 1 नग वायरलेस सेट, 4 नग बीजीएल कॉटीज, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य और दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया है।

ये भी पढ़े: सुकमा में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन: 2 नक्सली ढेर, 2025 में मारे गए नक्सलियों की संख्या 83 पहुंची

The post CG NEWS: पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, 1 लाख का इनामी भी शामिल appeared first on Vedant Samachar.

]]>