BSF जवान की Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/bsf-जवान-की निर्भीक और निष्पक्ष Thu, 29 May 2025 09:39:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png BSF जवान की Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/bsf-जवान-की 32 32 BREAKING NEWS:‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद घर लौटे जवान की सड़क हादसे में मौत… https://vedantsamachar.in/archives/35426 Thu, 29 May 2025 09:39:21 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=35426 जशपुर,29मई 2025। पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की समाप्ती के बाद घर ( जशपुर जिला ) लौटे BSF जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक BSF जवान कुलवंत पन्ना जो दो दिनों पहले राजस्थान से छुट्टी पर घर लौटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर […]

The post BREAKING NEWS:‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद घर लौटे जवान की सड़क हादसे में मौत… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
जशपुर,29मई 2025। पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की समाप्ती के बाद घर ( जशपुर जिला ) लौटे BSF जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक BSF जवान कुलवंत पन्ना जो दो दिनों पहले राजस्थान से छुट्टी पर घर लौटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, कुनकुरी थाना क्षेत्र के गिनाबहार के निवासी बीएसएफ जवान 35 वर्षीय कुलवंत पन्ना BSF की 35वीं बटालियन जैसलमेर (डाबला, राजस्थान) में आरक्षक पद पर पदस्थ थे। वे कुछ ही दिन पूर्व “ऑपरेशन सिंदूर” से लौटने के बाद छुट्टी पर अपने गृहग्राम बरटोली (गिनाबहार) आए थे। जवान कुलवंत पन्ना अपनी पत्नी से मिलने ससुराल दुलदुला जा रहे थे। घर से निकलने के कुछ देर बाद ही गिनाबहार गौठान के पास पुलिया के समीप उनकी एक्टिवा स्कूटी अनियंत्रित होकर पुलिया के पीलर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में पुलिया के नीचे गिरा पाया। उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई थीं और अधिक रक्तस्राव हो रहा था।

घटना की जानकारी उनके छोटे भाई जोनिक पन्ना और मंझले भाई आसीत पन्ना को दी गई, जो तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। वहां से ग्रामीणों की मदद से घायल कुलवंत को कुनकुरी शासकीय अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें होलीक्रास अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही बटालियन में कार्यरत उनके सहकर्मी और मित्र विशाल कुमार एवं विक्रांत मिंज जो इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए हैं, वे भी तुरंत कुनकुरी अस्पताल अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

क्षेत्र में कुलवंत की मौत को लेकर शोक की लहर दौड़ गई। उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया जवान की मौत मामले में कुनकुरी पुलिस को सूचना मिलते ही मर्ग कायम कर घटना की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बरटोली गांव में वीर सपूत के असमय निधन से परिवार सहित पूरा गांव शोक मे है।

The post BREAKING NEWS:‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद घर लौटे जवान की सड़क हादसे में मौत… appeared first on Vedant Samachar.

]]>