#BreakingNews Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/breakingnews निर्भीक और निष्पक्ष Fri, 27 Mar 2026 09:10:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png #BreakingNews Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/breakingnews 32 32 Korba Crime: डीजे विवाद में चाकूबाजी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार https://vedantsamachar.in/archives/129866 Fri, 27 Mar 2026 09:10:17 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129866 कोरबा, 27 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले में अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजे विवाद में हुई चाकूबाजी की घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार 25 मार्च 2026 को थाना […]

The post Korba Crime: डीजे विवाद में चाकूबाजी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा, 27 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले में अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजे विवाद में हुई चाकूबाजी की घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार 25 मार्च 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र में डीजे को लेकर हुए विवाद के दौरान संदीप भास्कर पर हमला किया गया था, जिसमें उसके कूल्हे पर चाकू मार दिया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने संतोष बाबा (18 वर्ष), शिव यादव (20 वर्ष) और पुरुषोत्तम सोनी उर्फ पांडू (21 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उनके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ ही आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 भी जोड़ी है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

The post Korba Crime: डीजे विवाद में चाकूबाजी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा में श्री हनुमंत कथा को लेकर ट्रैफिक रूटमैप जारी, 28 मार्च से 1 अप्रैल तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू https://vedantsamachar.in/archives/129863 Fri, 27 Mar 2026 08:57:56 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129863 कोरबा, 27 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले में आयोजित होने जा रहे श्री हनुमंत कथा कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने विस्तृत रूटमैप जारी कर दिया है। यह विशेष ट्रैफिक व्यवस्था 28 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिल सके और शहर में जाम की स्थिति न […]

The post कोरबा में श्री हनुमंत कथा को लेकर ट्रैफिक रूटमैप जारी, 28 मार्च से 1 अप्रैल तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा, 27 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले में आयोजित होने जा रहे श्री हनुमंत कथा कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने विस्तृत रूटमैप जारी कर दिया है। यह विशेष ट्रैफिक व्यवस्था 28 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिल सके और शहर में जाम की स्थिति न बने।

जारी रूटमैप के अनुसार कथा स्थल हड़पथ क्षेत्र में बनाया गया है, जहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था तय की गई है। यातायात पुलिस ने मुरारी तिराहा, लखनपुर पेट्रोल पंप के पास, दीपका तिराहा, जेंजरा चौक, चक्रवका बाईपास और इमलीछापर कुसमुंडा मार्ग को प्रमुख डायवर्जन पॉइंट के रूप में चिन्हित किया है।

वीआईपी वाहनों के लिए ग्राम हड़पथ मैदान में विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जबकि आम नागरिकों के लिए कोसाबाड़ी की ओर हड़पथ, जमनीमुड़ी रोड ईंट भट्ठा के पास दोनों ओर, वी.पी. पेट्रोल पंप के पास बांकी रोड/टीपीएस परिसर सहित अन्य स्थानों पर पार्किंग निर्धारित की गई है। प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग के वाहनों के लिए भी अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।

कार्यक्रम अवधि के दौरान बांकी नंबर 02 बस्ती पीपल पेड़ के पास, सिंघाली खदान गेट और स्कूल के आसपास के क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूटमैप का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

The post कोरबा में श्री हनुमंत कथा को लेकर ट्रैफिक रूटमैप जारी, 28 मार्च से 1 अप्रैल तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू appeared first on Vedant Samachar.

]]>
870 उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण पूर्ण, मंत्री लखनलाल देवांगन ने वर्चुअल जुड़कर दी शुभकामनाएं https://vedantsamachar.in/archives/129685 Thu, 26 Mar 2026 11:32:49 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129685 रायपुर, 26 मार्च (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी चंदखुरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 870 उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए और सभी नवप्रशिक्षित अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्रम, उद्योग और आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन […]

The post 870 उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण पूर्ण, मंत्री लखनलाल देवांगन ने वर्चुअल जुड़कर दी शुभकामनाएं appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायपुर, 26 मार्च (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी चंदखुरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 870 उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए और सभी नवप्रशिक्षित अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

श्रम, उद्योग और आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपने अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जानी जाती है और भविष्य में भी इसी भावना के साथ प्रदेश में शांति एवं सुशासन को मजबूत करती रहेगी।

उन्होंने नवप्रशिक्षित उप निरीक्षकों से अपेक्षा जताई कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करें। आम नागरिकों के साथ बेहतर संवाद और कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मंत्री ने कहा कि यह नई जिम्मेदारी उनके जीवन का महत्वपूर्ण चरण है, जिसे वे पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ निभाएं।

पुलिस अकादमी चंदखुरी में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने भी सभी उप निरीक्षकों को उनके सफल प्रशिक्षण के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया।

The post 870 उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण पूर्ण, मंत्री लखनलाल देवांगन ने वर्चुअल जुड़कर दी शुभकामनाएं appeared first on Vedant Samachar.

]]>
CG BREAKING : IG रतन लाल डांगी पर सरकार का कड़ा एक्शन, सस्पेंड https://vedantsamachar.in/archives/129675 Thu, 26 Mar 2026 11:19:09 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129675 रायपुर, 26 मार्च (वेदांत समाचार)। प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतन लाल डांगी पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए आपत्तिजनक फोटो के मामले को गंभीरता से लेते हुए यह […]

The post CG BREAKING : IG रतन लाल डांगी पर सरकार का कड़ा एक्शन, सस्पेंड appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायपुर, 26 मार्च (वेदांत समाचार)। प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतन लाल डांगी पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए आपत्तिजनक फोटो के मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों से रतन लाल डांगी से जुड़े कुछ फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे थे, जिन्हें लेकर व्यापक चर्चा और विवाद की स्थिति बनी हुई थी। मामले के संज्ञान में आते ही सरकार ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया।

गृह विभाग के आदेश में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रतीत होता है और इससे पुलिस विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसी के मद्देनज़र अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबन का निर्णय लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, पूरे मामले की विस्तृत जांच भी कराई जाएगी, ताकि तथ्यों की पुष्टि हो सके और आगे की आवश्यक कार्रवाई तय की जा सके। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही अगली प्रक्रिया निर्धारित होगी।

सरकार के इस कदम को प्रशासनिक सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि इस तरह के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनुचित आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

The post CG BREAKING : IG रतन लाल डांगी पर सरकार का कड़ा एक्शन, सस्पेंड appeared first on Vedant Samachar.

]]>
केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे एक दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे, SECL ने किया भव्य स्वागत https://vedantsamachar.in/archives/129261 Wed, 25 Mar 2026 09:45:04 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129261 बिलासपुर,25 मार्च (वेदांत समाचार)। बिलासपुर में आज केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा इंदिरा विहार स्थित बिलासपुर भवन में औपचारिक एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एसईसीएल की ओर से निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजनारमेश चन्द्र महापात्र ने मंत्री दुबे का […]

The post केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे एक दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे, SECL ने किया भव्य स्वागत appeared first on Vedant Samachar.

]]>
बिलासपुर,25 मार्च (वेदांत समाचार)। बिलासपुर में आज केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा इंदिरा विहार स्थित बिलासपुर भवन में औपचारिक एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

एसईसीएल की ओर से निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजना
रमेश चन्द्र महापात्र ने मंत्री दुबे का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने मंत्री से विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की।

दौरे के दौरान मंत्री के सम्मान में एसईसीएल परिसर में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। इस औपचारिक सम्मान के साथ पूरे कार्यक्रम में गरिमामय वातावरण देखने को मिला।

मंत्री के इस दौरे को कोयला क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन से क्षेत्रीय कोल परियोजनाओं और विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

The post केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे एक दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे, SECL ने किया भव्य स्वागत appeared first on Vedant Samachar.

]]>
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी/ताप लहर से बचाव हेतु सुरक्षा उपाय व दिशा-निर्देश जारी https://vedantsamachar.in/archives/128940 Tue, 24 Mar 2026 09:03:07 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=128940 जांजगीर-चांपा, 24 मार्च 2026 (वेदांत समाचार)। प्रदेश में बढ़ते तापमान और संभावित हीटवेव को देखते हुए निदेशक ट्रेनिंग ऑपरेशन अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवांए नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा आम नागरिकों के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय एवं दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जारी दिशा-निर्देशों के […]

The post छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी/ताप लहर से बचाव हेतु सुरक्षा उपाय व दिशा-निर्देश जारी appeared first on Vedant Samachar.

]]>
जांजगीर-चांपा, 24 मार्च 2026 (वेदांत समाचार)। प्रदेश में बढ़ते तापमान और संभावित हीटवेव को देखते हुए निदेशक ट्रेनिंग ऑपरेशन अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवांए नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा आम नागरिकों के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय एवं दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जहां तक संभव हो तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच। प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल पर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें तथा यात्रा के दौरान हमेशा पीने का पानी साथ रखें। हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें तथा धूप में निकलते समय सुरक्षात्मक चश्मा, छाता या टोपी का उपयोग करें। सिर को ढकने के लिए तौलिया या कपड़ा तथा पैरों में जूते या चप्पल पहनना आवश्यक बताया गया है। चिलचिलाती धूप में अधिक ऊर्जा और शक्ति लगने वाली गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई है। यदि बाहर काम करना अनिवार्य हो, तो सिर को ढकने के लिए गीले कपड़े या छाते का उपयोग करें। आहार में हल्का भोजन शामिल करें और पानी की मात्रा से भरपूर फल जैसे खरबूजा, ककड़ी और खट्टे फल का सेवन करें। मांस और नट्स जैसे उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें, जो चयापचय ऊष्मा को बढ़ाते हैं। साथ ही बाहर का और बासी खाना खाने से बचें।

घर पर बने पारंपरिक स्वस्थ पेय पदार्थ जैसे नींबू पानी, छाछ और जूस का उपयोग करें। बच्चों और पालतू जानवरों को पार्क किये गये वाहनों में अकेला न छोड़ें। पशुओं को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं। घर को ठंडा रखने के लिए पर्दे, शटर या सनशेड का उपयोग करें तथा रात के समय खिड़कियां खोलकर पर्याप्त वेंटिलेशन बनाए रखें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमानों को सुने और तापमान परिवर्तनों से अवगत रहें। किसी भी प्रकार की बीमारी, चक्कर या अचेतना की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेने या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने की सलाह दी गई है।

हीट स्ट्रोक की स्थिति में क्या करें

हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखाई देने पर व्यक्ति को तुरंत ठंडी या छायादार जगह पर लिटाएं तथा उसके पैरों को थोड़ा उपर उठा के लिटा दें। गीले कपड़े से शरीर पोंछें या ठंडे पानी का छिड़काव करें। शरीर को हाइड्रेट करने के लिए ओआरएस, नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल या जूस पिलाएं। यदि व्यक्ति पूरी तरह होश में न हो, तो उसे कुछ भी खाने या पीने के लिए न दें। एक घंटे के भीतर लक्षणों में सुधार न होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं।

The post छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी/ताप लहर से बचाव हेतु सुरक्षा उपाय व दिशा-निर्देश जारी appeared first on Vedant Samachar.

]]>
खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की गई कार्रवाई: 12 ट्रैक्टर व 3 हाइवा जब्त https://vedantsamachar.in/archives/128935 Tue, 24 Mar 2026 08:58:18 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=128935 जांजगीर-चांपा 24 मार्च 2026 (वेदांत समाचार)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम हेतु खनिज विभाग के उडनदस्ता दल द्वारा जिले के केवा, नवापारा, भादा, पुछेली, पिपरदा, बम्हनीडीह, केराकछार, खोरसी, देवरघटा, शिवरीनारायण आदि क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन, भण्डारण, उत्खनन करने वाले वाहनो व […]

The post खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की गई कार्रवाई: 12 ट्रैक्टर व 3 हाइवा जब्त appeared first on Vedant Samachar.

]]>
जांजगीर-चांपा 24 मार्च 2026 (वेदांत समाचार)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम हेतु खनिज विभाग के उडनदस्ता दल द्वारा जिले के केवा, नवापारा, भादा, पुछेली, पिपरदा, बम्हनीडीह, केराकछार, खोरसी, देवरघटा, शिवरीनारायण आदि क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन, भण्डारण, उत्खनन करने वाले वाहनो व स्थानो का औचक जांच किया गया।

खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान आज जिले में खनिज रेत के अवैध परिवहन करते कुल 15 प्रकरण दर्ज कर जब्ती की कार्रवाई की गई है। जिसमें खनिज रेत अवैध परिवहन के 09 प्रकरण (06 ट्रेक्टर, 03 हाईवा), मिट्टी (ईंट) के 03 प्रकरण (03 ट्रेक्टर) तथा खनिज चूनापत्थर अवैध परिवहन के 03 प्रकरण (03 ट्रेक्टर) शामिल है। जप्त वाहनों को जिले के जांच क्षेत्र अंतर्गत स्थित थाना, शिवरीनारायण, पामगढ़, बिर्रा, पंतोरा तथा पुलिस लाईन जांजगीर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

खनिजो के अवैध परिवहन के दर्ज प्रकरणों पर अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध खांन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के संबंध में खनिज विभाग द्वारा निरंतर जांच कार्यवाही की जा रही है, जो कि आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

The post खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की गई कार्रवाई: 12 ट्रैक्टर व 3 हाइवा जब्त appeared first on Vedant Samachar.

]]>
चिप्स का पैकेट फटने से 8 वर्षीय बच्चे की आंख निकली, मचा हड़कंप https://vedantsamachar.in/archives/108767 Wed, 14 Jan 2026 02:43:54 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=108767 बलांगीर (ओडिशा)। ओडिशा के बलांगीर जिले के टिटलागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शगड़घाट गांव में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। चिप्स का पैकेट आग के संपर्क में आते ही जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे 8 साल के मासूम बच्चे की एक आंख पूरी तरह नष्ट हो गई। इस […]

The post चिप्स का पैकेट फटने से 8 वर्षीय बच्चे की आंख निकली, मचा हड़कंप appeared first on Vedant Samachar.

]]>

बलांगीर (ओडिशा)। ओडिशा के बलांगीर जिले के टिटलागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शगड़घाट गांव में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। चिप्स का पैकेट आग के संपर्क में आते ही जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे 8 साल के मासूम बच्चे की एक आंख पूरी तरह नष्ट हो गई। इस हादसे के बाद गांव समेत पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, शगड़घाट गांव निवासी लब हरपाल का 8 वर्षीय बेटा गांव की एक दुकान से चिप्स का पैकेट खरीदकर लाया था। शाम को ट्यूशन से लौटने के बाद वह घर में चिप्स खाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसकी मां भानुमती हरपाल रसोई में खाना बना रही थीं। गैस चूल्हा जलाकर वह कुछ देर के लिए पानी लाने बाहर गईं। इसी बीच बच्चा चिप्स का पैकेट लेकर चूल्हे के पास चला गया। अचानक उसके हाथ से पैकेट छूट गया और गैस की आग के संपर्क में आते ही पैकेट तेज आवाज के साथ फट गया।

धमाका इतना जबरदस्त था कि पैकेट सीधे बच्चे के चेहरे पर फटा। उसकी आंख पर गंभीर चोट लगी और आंख की पुतली बाहर आ गई। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर जब मां रसोई में लौटीं तो उन्होंने बेटे को खून से लथपथ हालत में पाया, जिसकी एक आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

परिजन आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि आंख में अत्यधिक गहरी चोट लगने के कारण अब वह आंख दोबारा कभी देख नहीं पाएगी। डॉक्टरों की यह बात सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बच्चे की मां भानुमती हरपाल ने रोते हुए बताया कि उन्होंने बेटे को बिस्किट खरीदने के लिए पैसे दिए थे, लेकिन वह चिप्स का पैकेट ले आया। उन्होंने सवाल उठाया कि बच्चों के लिए बनाए जाने वाले खाद्य पदार्थ अगर आग के संपर्क में आते ही बम की तरह फट जाते हैं, तो उनकी बिक्री पर सख्त निगरानी क्यों नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि वर्षों तक पालन-पोषण के बाद अचानक बेटे की आंख चले जाना उनके लिए असहनीय है।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने चिप्स बनाने वाली कंपनी के खिलाफ टिटलागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पैकेज्ड फूड की सुरक्षा और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

The post चिप्स का पैकेट फटने से 8 वर्षीय बच्चे की आंख निकली, मचा हड़कंप appeared first on Vedant Samachar.

]]>