#BilaspurNews Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/bilaspurnews निर्भीक और निष्पक्ष Sat, 17 Jan 2026 02:24:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png #BilaspurNews Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/bilaspurnews 32 32 SECL में पहली बार ‘चिंतन शिविर’, रिफॉर्म को कार्यसंस्कृति बनाने पर जोर https://vedantsamachar.in/archives/109617 Sat, 17 Jan 2026 02:24:07 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=109617 बिलासपुर, 17 जनवरी (वेदांत समाचार)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में पहली बार ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन 16 जनवरी 2026 को मुख्यालय बिलासपुर के ऑडिटोरियम में किया गया। ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस शिविर में कंपनी की उपलब्धियों की समीक्षा, कमियों की पहचान और भविष्य की […]

The post SECL में पहली बार ‘चिंतन शिविर’, रिफॉर्म को कार्यसंस्कृति बनाने पर जोर appeared first on Vedant Samachar.

]]>
  • आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के अनुरूप ऊर्जा क्षेत्र में कंपनी की भावी दिशा पर मंथन
  • बिलासपुर, 17 जनवरी (वेदांत समाचार)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में पहली बार ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन 16 जनवरी 2026 को मुख्यालय बिलासपुर के ऑडिटोरियम में किया गया। ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस शिविर में कंपनी की उपलब्धियों की समीक्षा, कमियों की पहचान और भविष्य की रणनीति पर गहन चर्चा हुई।

    शिविर का नेतृत्व सीएमडी हरीश दुहन ने किया। उनके साथ निदेशक (तकनीकी-संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन और निदेशक (तकनीकी) रमेश चंद्र महापात्र मौजूद रहे। मुख्यालय और सभी संचालन क्षेत्रों से करीब 200 अधिकारियों ने शिविर में भाग लिया।

    सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल को दोबारा देश की नंबर-1 कोल कंपनी बनाना लक्ष्य है। इसके लिए रिफॉर्म को नारे तक सीमित न रखते हुए कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने स्पीड, टेक्नोलॉजी और डिजिटल हस्तक्षेप के जरिए तेज निष्पादन, पारदर्शी निर्णय प्रक्रिया, उत्पादन के साथ गुणवत्ता, बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस, कॉस्ट एफिशिएंसी और रेवेन्यू जनरेशन पर फोकस करने की आवश्यकता बताई।

    शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा कुल 14 प्रस्तुतियां दी गईं। इनमें वर्ष 2047 की रणनीति, अंडरग्राउंड प्रोडक्शन, क्वालिटी कंट्रोल, डिस्पैच, सेफ्टी, भूमि अधिग्रहण व पुनर्स्थापन, पर्यावरण एवं वन स्वीकृति, डिजिटाइजेशन और एआई का उपयोग, मानव संसाधन, वित्त और कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट जैसे विषय शामिल रहे। प्रत्येक सत्र के बाद प्रश्नोत्तर और खुले संवाद का आयोजन किया गया।

    यह चिंतन शिविर एसईसीएल की एक नई और सहभागी पहल के रूप में सामने आया, जिसका उद्देश्य संगठन में नवाचार, पारदर्शिता और परिणामोन्मुख सोच को मजबूत करना है। शिविर के जरिए युवा अधिकारियों को नीति-निर्माण और निर्णय प्रक्रिया से जोड़ते हुए कंपनी को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर जोर दिया गया।

    The post SECL में पहली बार ‘चिंतन शिविर’, रिफॉर्म को कार्यसंस्कृति बनाने पर जोर appeared first on Vedant Samachar.

    ]]>
    Bilaspur Crime : कैंपस से मोहल्लों तक चाकूबाज़ी पर लगाम…276 चाकू जब्त, 300 केस दर्ज पुलिस की चौकसी ने अपराधियों को घेरा…अब न्यायालय भी संतुष्ट कार्रवाई से!” https://vedantsamachar.in/archives/69749 Thu, 11 Sep 2025 06:53:57 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=69749 बिलासपुर, 11 सितंबर (वेदांत समाचार)। बिलासपुर में हाल ही में सामने आई चाकूबाज़ी की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने साफ कहा है कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई पूरी तरह से जाँच पर आधारित होगी और दोषियों […]

    The post Bilaspur Crime : कैंपस से मोहल्लों तक चाकूबाज़ी पर लगाम…276 चाकू जब्त, 300 केस दर्ज पुलिस की चौकसी ने अपराधियों को घेरा…अब न्यायालय भी संतुष्ट कार्रवाई से!” appeared first on Vedant Samachar.

    ]]>
    बिलासपुर, 11 सितंबर (वेदांत समाचार)। बिलासपुर में हाल ही में सामने आई चाकूबाज़ी की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने साफ कहा है कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई पूरी तरह से जाँच पर आधारित होगी और दोषियों पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

    बिलासपुर। पुलिस कप्तान ने कहा कि छात्रों से पुलिस का कोई पूर्वाग्रह नहीं है। यदि कोई छात्र या अन्य व्यक्ति अपराध में शामिल पाया जाएगा तो उसे कानून का सामना करना ही होगा। उन्होंने दोहराया कि पुलिस का लक्ष्य छात्रों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है।

    अपराधियों पर शिकंजा

    एसपी ने बताया कि अब तक 300 से अधिक मामलों में आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। 276 चाकू ऑनलाइन तस्करी के दौरान जब्त किए गए हैं, वहीं 36 चाकू अन्य जिलों से आए अपराधियों से बरामद किए गए। सभी मामलों की जानकारी आवश्यक दस्तावेजों सहित न्यायालय को दी गई है और अदालत पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है।

    भीड़ नहीं, प्रतिनिधि दें ज्ञापन

    उन्होंने यह भी कहा कि रोजाना सैकड़ों लोग एसपी ऑफिस पहुंचते हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान भीड़ या नारेबाजी से नहीं हो सकता। “5–6 प्रतिनिधियों के माध्यम से ज्ञापन देना ही बेहतर तरीका है। समस्या का समाधान संवाद से ही होगा,” एसपी रजनेश सिंह ने कहा।

    अफवाहों पर रोक, पुलिस का सहयोग

    पुलिस अधीक्षक ने अपील की कि नागरिक किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। मीडिया में चाकूबाजी की घटनाओं को अपेक्षा से अधिक उछाला जा रहा है, जबकि पुलिस ने हालात नियंत्रण में कर लिए हैं। उन्होंने कहा, “नशा, अवैध हथियार और अपराध पर रोक लगाना हमारी प्राथमिकता है। पुलिस और जनता मिलकर ही समाज की सुरक्षा कर सके।

    The post Bilaspur Crime : कैंपस से मोहल्लों तक चाकूबाज़ी पर लगाम…276 चाकू जब्त, 300 केस दर्ज पुलिस की चौकसी ने अपराधियों को घेरा…अब न्यायालय भी संतुष्ट कार्रवाई से!” appeared first on Vedant Samachar.

    ]]>