Bilaspur news Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/bilaspur-news निर्भीक और निष्पक्ष Sat, 28 Mar 2026 05:15:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png Bilaspur news Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/bilaspur-news 32 32 जशपुर में पुलिया के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हत्या—जांच में जुटी पुलिस https://vedantsamachar.in/archives/130027 Sat, 28 Mar 2026 05:15:40 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=130027 जशपुर, 28 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के सिंगिबहार क्षेत्र अंतर्गत कछुआकानी पुलिया के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर युवक की बाइक भी क्षत-विक्षत हालत में पाई गई है, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है। मृतक की पहचान तपकरा थाना क्षेत्र […]

The post जशपुर में पुलिया के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हत्या—जांच में जुटी पुलिस appeared first on Vedant Samachar.

]]>
जशपुर, 28 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के सिंगिबहार क्षेत्र अंतर्गत कछुआकानी पुलिया के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर युवक की बाइक भी क्षत-विक्षत हालत में पाई गई है, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है।

मृतक की पहचान तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम सांको निवासी युवक के रूप में कर ली गई है। सूचना मिलते ही तपकरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। यह हादसा है या फिर हत्या, इस दिशा में पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रामनवमी के अवसर पर कछुआकानी गांव में रात्रि मेला आयोजित होता है। आशंका जताई जा रही है कि युवक मेला देखने आया होगा और लौटते समय उसके साथ कोई हादसा या अप्रिय घटना घट गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं, जिनकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल तपकरा पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

The post जशपुर में पुलिया के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हत्या—जांच में जुटी पुलिस appeared first on Vedant Samachar.

]]>
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू: 10 अप्रैल से आवेदन, लॉटरी से होगा चयन https://vedantsamachar.in/archives/129741 Fri, 27 Mar 2026 03:50:09 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129741 नवा रायपुर, 27 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में इस सत्र के दौरान कुल 403 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और 348 हिंदी माध्यम विद्यालय संचालित रहेंगे, जिनमें विद्यार्थियों को […]

The post स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू: 10 अप्रैल से आवेदन, लॉटरी से होगा चयन appeared first on Vedant Samachar.

]]>
नवा रायपुर, 27 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में इस सत्र के दौरान कुल 403 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और 348 हिंदी माध्यम विद्यालय संचालित रहेंगे, जिनमें विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इन स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क शिक्षा मिलने के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार, प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 5 मई 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकेंगे, लेकिन प्रत्येक छात्र केवल एक ही विद्यालय के लिए आवेदन कर पाएगा। जिन विद्यालयों में निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होंगे, वहां 6 मई से 10 मई 2026 के बीच लॉटरी प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

लॉटरी के बाद चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य औपचारिकताएं 11 मई से 15 मई 2026 के बीच पूरी की जाएंगी।

शासन द्वारा सामाजिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रावधान भी किए गए हैं। “महातारी दुलार योजना” के अंतर्गत कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए अभिभावक के मृत्यु प्रमाण पत्र, जो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMO) द्वारा जारी हो, प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

इसके अतिरिक्त, बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के विद्यार्थियों के लिए कुल सीटों में 25 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित किया गया है, जिसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र आवश्यक होगा। वहीं शेष 25 प्रतिशत सीटों पर भी प्रवेश लॉटरी के माध्यम से ही किया जाएगा।

इस बार भी पूरी प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।

The post स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू: 10 अप्रैल से आवेदन, लॉटरी से होगा चयन appeared first on Vedant Samachar.

]]>
CGPSC PCS Prelims: प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, कुल इतने कैंडिडेट हुए सेलेक्ट; जानें कैसे चेक करें परिणाम https://vedantsamachar.in/archives/129446 Wed, 25 Mar 2026 18:28:03 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129446 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा–2025 के लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर विज्ञापित पदों का 15 गुना अर्थात 3975 अभ्यर्थियों का चिन्हांकन किया जाना था, परंतु वर्गवार/उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 3921 अभ्यर्थी मेंस परीक्षा के लिए सेलेक्ट […]

The post CGPSC PCS Prelims: प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, कुल इतने कैंडिडेट हुए सेलेक्ट; जानें कैसे चेक करें परिणाम appeared first on Vedant Samachar.

]]>
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा–2025 के लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर विज्ञापित पदों का 15 गुना अर्थात 3975 अभ्यर्थियों का चिन्हांकन किया जाना था, परंतु वर्गवार/उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 3921 अभ्यर्थी मेंस परीक्षा के लिए सेलेक्ट हुए हैं. 16 से 19 मई तक अब मेंस की परीक्षा होगी. जबकि 22 फरवरी को प्री परीक्षा हुई थी.

The post CGPSC PCS Prelims: प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, कुल इतने कैंडिडेट हुए सेलेक्ट; जानें कैसे चेक करें परिणाम appeared first on Vedant Samachar.

]]>
KORBA NEWS:आयुर्वेद से बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद ठीक, कोरबा के ऑटो चालक की लौटी रोशनी https://vedantsamachar.in/archives/128128 Sat, 21 Mar 2026 15:25:56 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=128128 कोरबा,21 मार्च (वेदांत समाचार)। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को लेकर अक्सर यह धारणा रही है कि इसके परिणाम देर से मिलते हैं या गंभीर बीमारियों का पूर्ण उपचार संभव नहीं होता। लेकिन कोरबा में सामने आए एक मामले ने इस सोच को चुनौती दी है। यहां एक ऑटो चालक ने बिना ऑपरेशन के आयुर्वेदिक उपचार से […]

The post KORBA NEWS:आयुर्वेद से बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद ठीक, कोरबा के ऑटो चालक की लौटी रोशनी appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा,21 मार्च (वेदांत समाचार)। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को लेकर अक्सर यह धारणा रही है कि इसके परिणाम देर से मिलते हैं या गंभीर बीमारियों का पूर्ण उपचार संभव नहीं होता। लेकिन कोरबा में सामने आए एक मामले ने इस सोच को चुनौती दी है। यहां एक ऑटो चालक ने बिना ऑपरेशन के आयुर्वेदिक उपचार से मोतियाबिंद से राहत मिलने का दावा किया है।

जानकारी के अनुसार, कोरबा निवासी ऑटो चालक मुन्ना साहू को आंखों में धुंधलापन महसूस होने लगा था। जांच कराने पर नेत्र विशेषज्ञों ने मोतियाबिंद की पुष्टि करते हुए ऑपरेशन की सलाह दी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मुन्ना साहू ने वैकल्पिक उपचार के रूप में आयुर्वेद का सहारा लिया।

इसी दौरान उन्होंने निहारिका स्थित आयुर्वेदाचार्य नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा से संपर्क किया। डॉ. शर्मा के मार्गदर्शन में उनका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकीय देखरेख और आयुर्वेदिक औषधियों के उपयोग के बाद कुछ समय में उन्हें राहत मिलने लगी। बताया गया कि अब उनकी दृष्टि में सुधार हुआ है और वे सामान्य रूप से अपना कार्य कर पा रहे हैं।

डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा के अनुसार, आयुर्वेद में शरीर के प्रत्येक अंग की चिकित्सा का विस्तृत वर्णन है। उन्होंने बताया कि इस उपचार में पंचकर्म के अंतर्गत ‘अक्षितर्पण’ प्रक्रिया का उपयोग किया गया। इस प्रक्रिया में आंखों के चारों ओर आटे का घेरा बनाकर उसमें औषधीय घृत एवं जड़ी-बूटियों से तैयार द्रव डाला जाता है, जिससे आंखों को पोषण मिलता है और रक्त संचार में सुधार होता है।

उन्होंने दावा किया कि अक्षितर्पण प्रक्रिया विभिन्न नेत्र रोगों में लाभकारी होती है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी गंभीर बीमारी के उपचार से पहले योग्य चिकित्सक से परामर्श आवश्यक है।

कोरबा का यह मामला आयुर्वेदिक उपचार को लेकर लोगों के बीच नई चर्चा का विषय बन गया है और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों की ओर ध्यान आकर्षित कर रहा है।

The post KORBA NEWS:आयुर्वेद से बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद ठीक, कोरबा के ऑटो चालक की लौटी रोशनी appeared first on Vedant Samachar.

]]>
Bilaspur ब्रेकिंग : कार से 8 लाख रुपये से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस https://vedantsamachar.in/archives/123944 Sat, 07 Mar 2026 17:25:49 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=123944 बिलासपुर, 07 मार्च (वेदांत समाचार)। शहर के व्यापार विहार क्षेत्र में आज शनिवार रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक की कार से अज्ञात चोर करीब 8 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच […]

The post Bilaspur ब्रेकिंग : कार से 8 लाख रुपये से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस appeared first on Vedant Samachar.

]]>
बिलासपुर, 07 मार्च (वेदांत समाचार)। शहर के व्यापार विहार क्षेत्र में आज शनिवार रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक की कार से अज्ञात चोर करीब 8 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे हरे कृष्णा ट्रेडर्स के मालिक ने अपनी दुकान के गल्ले से नगदी राशि निकालकर उसे बैग में रखा और बैग को अपनी कार में रख दिया। इसके बाद वह दुकान का शटर बंद कर रहे थे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति कार का दरवाजा खोलकर उसमें रखा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में करीब 8 लाख रुपये नगद रखे हुए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। साथ ही संदिग्धों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को भी लगाया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की पतासाजी के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

The post Bilaspur ब्रेकिंग : कार से 8 लाख रुपये से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस appeared first on Vedant Samachar.

]]>
LIVE: रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय https://vedantsamachar.in/archives/122602 Mon, 02 Mar 2026 11:55:32 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=122602 रायपुर, 2 मार्च 2026। राजधानी स्थित रायपुर प्रेस क्लब, मोतीबाग में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली आपसी सौहार्द, भाईचारे और […]

The post LIVE: रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायपुर, 2 मार्च 2026। राजधानी स्थित रायपुर प्रेस क्लब, मोतीबाग में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है। रंगों का यह उत्सव समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का संदेश देता है। उन्होंने मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है और प्रेस समाज व शासन के बीच सेतु का कार्य करता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी मिलन के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। होली मिलन समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

The post LIVE: रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय appeared first on Vedant Samachar.

]]>
BREAKING:बीजापुर के दक्षिणी इलाके में प्रेशर IED विस्फोट, STF जवान घायल,एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान नक्सलियों की साजिश, घायल जवान को हायर सेंटर रेफर https://vedantsamachar.in/archives/120740 Mon, 23 Feb 2026 11:12:12 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=120740 बीजापुर,23 फरवरी (वेदांत समाचार)। जिले के दक्षिणी क्षेत्र में सोमवार को एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान प्रेशर IED में हुए विस्फोट में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का एक जवान घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह IED नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की मंशा से लगाया गया था। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा […]

The post BREAKING:बीजापुर के दक्षिणी इलाके में प्रेशर IED विस्फोट, STF जवान घायल,एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान नक्सलियों की साजिश, घायल जवान को हायर सेंटर रेफर appeared first on Vedant Samachar.

]]>
बीजापुर,23 फरवरी (वेदांत समाचार)। जिले के दक्षिणी क्षेत्र में सोमवार को एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान प्रेशर IED में हुए विस्फोट में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का एक जवान घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह IED नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की मंशा से लगाया गया था।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नियमित एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर जंगल क्षेत्र में निकली थी। इसी दौरान पहले से लगाए गए प्रेशर IED पर जवान का पैर पड़ते ही जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आने से STF का एक जवान घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद साथ मौजूद जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया। घायल जवान को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र में IED प्लांट किया गया था। घटना के बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान के दौरान लगातार सतर्कता बरती जा रही है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

The post BREAKING:बीजापुर के दक्षिणी इलाके में प्रेशर IED विस्फोट, STF जवान घायल,एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान नक्सलियों की साजिश, घायल जवान को हायर सेंटर रेफर appeared first on Vedant Samachar.

]]>
बिलासपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, नशे में ड्राइविंग के 450 से अधिक और बिना हेलमेट 1300 से ज्यादा चालान https://vedantsamachar.in/archives/118347 Sun, 15 Feb 2026 16:40:50 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=118347 बिलासपुर, 15 फरवरी (वेदांत समाचार)। शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई की है। विशेष चेकिंग अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले 450 से अधिक चालकों तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1300 से ज्यादा लोगों […]

The post बिलासपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, नशे में ड्राइविंग के 450 से अधिक और बिना हेलमेट 1300 से ज्यादा चालान appeared first on Vedant Samachar.

]]>
बिलासपुर, 15 फरवरी (वेदांत समाचार)। शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई की है। विशेष चेकिंग अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले 450 से अधिक चालकों तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1300 से ज्यादा लोगों पर सख्त कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही आईटीएमएस प्रणाली के जरिए 7500 से अधिक ऑनलाइन चालान भी जारी किए गए हैं।

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे और अन्य पर्यवेक्षण अधिकारियों की निगरानी में की गई। पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है।

यातायात पुलिस के अनुसार जनवरी माह से अब तक चलाए गए अभियान में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत शराब सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 450 से अधिक मामलों में कार्रवाई कर सभी प्रकरण न्यायालय भेजे गए हैं, जहां संबंधित वाहन चालकों पर भारी जुर्माना लगाया गया है। वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1300 से अधिक चालकों पर चालानी कार्रवाई कर समन शुल्क वसूला गया है।

अभियान के दौरान बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना, तेज और लापरवाहीपूर्वक ड्राइविंग, गलत नंबर प्लेट, गलत दिशा में वाहन चलाना, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने जैसे मामलों में भी कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि इन लापरवाहियों के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ जाता है।

यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा भी की है, जिसमें पाया गया कि शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस समयावधि में विशेष और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, नशे की हालत में ड्राइविंग न करें और सभी यातायात नियमों का पालन करें, ताकि स्वयं और अन्य लोगों की जान सुरक्षित रह सके।

The post बिलासपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, नशे में ड्राइविंग के 450 से अधिक और बिना हेलमेट 1300 से ज्यादा चालान appeared first on Vedant Samachar.

]]>
CIMS अस्पताल परिसर में हो रही बाइक चोरी का खुलासा, 5 चोरी की मोटरसाइकिल जब्त — खरीददार सहित तीन पर कार्रवाई https://vedantsamachar.in/archives/118131 Sat, 14 Feb 2026 16:45:44 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=118131 बिलासपुर, 14 फरवरी (वेदांत समाचार)। बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। मामले में दो अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लिया गया […]

The post CIMS अस्पताल परिसर में हो रही बाइक चोरी का खुलासा, 5 चोरी की मोटरसाइकिल जब्त — खरीददार सहित तीन पर कार्रवाई appeared first on Vedant Samachar.

]]>
बिलासपुर, 14 फरवरी (वेदांत समाचार)। बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। मामले में दो अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है तथा एक खरीददार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार दोपहिया वाहनों की चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इन मामलों में अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में चल रही थी।

इसी दौरान 27 जनवरी 2026 को सरकंडा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान दो अपचारी बालक एक एक्टिवा (क्रमांक CG12-AJ-5669) को शराब के नशे में चलाते पकड़े गए। सशक्त एप से वाहन की जांच करने पर वह सिटी कोतवाली थाना में दर्ज चोरी के मामले का निकला। इसके बाद सिटी कोतवाली, सरकंडा थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने दोनों बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में 17 वर्षीय अपचारी ने अपने 15 वर्षीय साथी के साथ मिलकर सिम्स अस्पताल परिसर से कई मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने जिन वाहनों की चोरी कबूल की, उनमें एक्टिवा CG12-AJ-5669, पल्सर CG10-AB-4435, एचएफ डीलक्स CG10-AG-3732, हीरो होंडा पैशन प्रो CG10-EK-3906 तथा एक काले रंग की बिना नंबर एक्टिवा शामिल है।

आरोपियों ने बताया कि चोरी की हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक को उन्होंने अल्ताफ उर्फ मोमिन (उम्र 37 वर्ष), निवासी अशोक नगर मुरूम खदान खमतराई सरकंडा को मात्र 2000 रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने खरीददार के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने सभी 5 चोरी की मोटरसाइकिल जब्त कर ली हैं। दोनों अपचारी बालकों को विधिवत अभिरक्षा में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि एक काले रंग की एक्टिवा नांदघाट दामाखेड़ा टेमरी मेला क्षेत्र से चोरी करना भी आरोपियों ने स्वीकार किया है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर वाहन पार्क करते समय सुरक्षा उपाय जरूर अपनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सिटी कोतवाली पुलिस ने कहा है कि वाहन चोरी और अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

The post CIMS अस्पताल परिसर में हो रही बाइक चोरी का खुलासा, 5 चोरी की मोटरसाइकिल जब्त — खरीददार सहित तीन पर कार्रवाई appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा–कटघोरा प्रदाय केंद्रों में CMR घोटाले की आहट,दूसरे जिले के कर्मचारियों की आईडी–पासवर्ड से चावल लॉट स्वीकृत, गुणवत्ता पर उठे सवाल https://vedantsamachar.in/archives/117265 Thu, 12 Feb 2026 04:33:51 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=117265 रायपुर/कोरबा, प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के कोरबा एवं कटघोरा स्थित प्रदाय केंद्रों में कस्टम मिल्ड राइस (CMR) की स्वीकृति को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई है। नान मुख्यालय की जांच टीम द्वारा किए गए गुणवत्ता निरीक्षण में मिलर्स से प्राप्त हजारों क्विंटल चावल प्रथम दृष्टया घटिया स्तर का पाया गया है। […]

The post कोरबा–कटघोरा प्रदाय केंद्रों में CMR घोटाले की आहट,दूसरे जिले के कर्मचारियों की आईडी–पासवर्ड से चावल लॉट स्वीकृत, गुणवत्ता पर उठे सवाल appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायपुर/कोरबा, प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के कोरबा एवं कटघोरा स्थित प्रदाय केंद्रों में कस्टम मिल्ड राइस (CMR) की स्वीकृति को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई है। नान मुख्यालय की जांच टीम द्वारा किए गए गुणवत्ता निरीक्षण में मिलर्स से प्राप्त हजारों क्विंटल चावल प्रथम दृष्टया घटिया स्तर का पाया गया है। जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि अन्य जिलों में पदस्थ तकनीकी कर्मचारियों की आईडी, पासवर्ड और ओटीपी का उपयोग कर चावल के लॉट स्वीकृत किए गए।

गौरतलब है कि CMR वह चावल है, जिसे मिलर्स किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदे गए धान की कस्टम मिलिंग के बाद निर्धारित अनुपात में सरकारी एजेंसियों को लौटाते हैं। यही चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकानों से कार्डधारियों को वितरित किया जाता है।

सूत्रों के अनुसार, जांच में पाया गया कि जब कुछ लॉट स्वीकृत किए गए, उस समय संबंधित तकनीकी सहायक भौतिक रूप से कोरबा प्रदाय केंद्र में मौजूद ही नहीं थे। इसके बावजूद सर्वर लॉगिन कर लॉट स्वीकार किए गए। रिपोर्ट में पूर्व प्लेसमेंट कर्मचारी प्रकाश बरेठ का नाम भी सामने आया है, जिस पर अन्य जिलों के तकनीकी सहायकों की आईडी से लॉगिन कर ओटीपी साझा करने का आरोप है। जबकि नान मुख्यालय के निर्देशानुसार आईडी, पासवर्ड और ओटीपी साझा करना पूर्णतः प्रतिबंधित है।

मामले में आठ तकनीकी सहायक स्तर के कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बेमेतरा जिले के कर्मचारी महेश्वर लाल सोनवानी की आईडी कोरबा स्थानांतरित होने पर भी सवाल उठ रहे हैं। संबंधित अधिकारी द्वारा उन्हें मूल जिले में रोके रखने के बावजूद आईडी ट्रांसफर की प्रक्रिया कैसे हुई, यह जांच का विषय बना हुआ है।

पूरे घटनाक्रम में जिला प्रबंधकों की भूमिका पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। भौतिक रूप से अनुपस्थित कर्मचारियों की आईडी से स्वीकृति प्रक्रिया चलती रही, इसके बावजूद स्थानीय प्रशासनिक स्तर पर आपत्ति क्यों नहीं उठाई गई—यह प्रश्न भी जांच के दायरे में है।

छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि चावल की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रारंभिक जांच के आधार पर गुणवत्ता निरीक्षक सहित संबंधित कर्मियों को निलंबित कर नोटिस जारी किया गया है। विस्तृत जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद दोषी अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

The post कोरबा–कटघोरा प्रदाय केंद्रों में CMR घोटाले की आहट,दूसरे जिले के कर्मचारियों की आईडी–पासवर्ड से चावल लॉट स्वीकृत, गुणवत्ता पर उठे सवाल appeared first on Vedant Samachar.

]]>