The post KORBA: SECL कुसमुंडा में तालाबंदी — भूविस्थापित महिलाओं का गेट जाम आंदोलन शुरूप्रशासनिक वादाखिलाफी से भड़का आक्रोश, 22 वर्षों से लंबित मांगों पर ठोस निर्णय की मांग appeared first on Vedant Samachar.
]]>भूविस्थापित महिलाओं के इस समूह में गोमती केवट, काजल, इन्द्रा, सरिता, टिकैतराम बिंझवार, पूनम और मीना कंवर सहित अन्य महिलाएँ शामिल हैं। इन सभी ने स्पष्ट कहा है कि यदि आंदोलन के दौरान कोई अप्रिय स्थिति बनती है या कोयला उत्पादन प्रभावित होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी SECL प्रबंधन और जिला प्रशासन की होगी।
कुसमुंडा परियोजना से प्रभावित इन महिलाओं का कहना है कि वे पिछले 22 वर्षों से रोजगार, बसाहट और पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याएँ आज तक अनसुनी ही बनी हुई हैं।
महिलाओं ने बताया कि 17 नवंबर 2025 को भी उन्होंने SECL कुसमुंडा कार्यालय में गेट जाम आंदोलन किया था। उस दौरान मौके पर पहुंचे दर्री तहसीलदार ने 21 नवंबर 2025 को बैठक आयोजित कर समाधान देने का लिखित आश्वासन दिया था। लेकिन वादा पूरा न होने से महिलाओं का आक्रोश और बढ़ गया।
“हम कई बार गेट जाम, खदान बंद और अधिकारियों के चक्कर लगा चुके हैं। SECL एवं जिला प्रशासन के झूठे आश्वासनों ने हमें त्रस्त कर दिया है। 21 नवंबर की बैठक का वादा भी छलावा साबित हुआ। अब जब तक ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, हम गेट नहीं छोड़ेंगे।”
The post KORBA: SECL कुसमुंडा में तालाबंदी — भूविस्थापित महिलाओं का गेट जाम आंदोलन शुरूप्रशासनिक वादाखिलाफी से भड़का आक्रोश, 22 वर्षों से लंबित मांगों पर ठोस निर्णय की मांग appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post Bilaspur Train Accident: बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई, 20 लोग घायल हैं: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे appeared first on Vedant Samachar.
]]>छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार शाम एक बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां एक MEMU यात्री ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई. इस रेल हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 घायल यात्रियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. दरअसल कोरबा जिले के गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से एक लोकल ट्रेन बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी. जब ट्रेन शाम लगभग चार बजे गतौरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बीच थी तभी लोकल ट्रेन ने एक मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी.
The post Bilaspur Train Accident: बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई, 20 लोग घायल हैं: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post राजीव नगर में नाबालिग से बर्बर मारपीट — खंबे से बांधकर बेल्ट और बेसबॉल से पीटा, जबड़ा फटने तक की गई मार, पुलिस खामोश appeared first on Vedant Samachar.
]]>इस अमानवीय घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि भीड़ तमाशबीन बनी रही, जबकि मासूम दर्द से तड़पता रहा।
पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। हैरानी की बात यह है कि अब तक पुलिस के पास न तो मामला पहुंचा है और न ही वायरल वीडियो पर किसी तरह की पहल की गई है। सूत्रों के मुताबिक, घटना पर पर्दा डालने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं — क्या कानून के रखवाले ऐसे मामलों पर आंख मूंदे बैठे रहेंगे?
मानवता को शर्मसार करने वाला यह वीडियो न केवल समाज की संवेदनहीनता पर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कानून और व्यवस्था पर लोगों का भरोसा किस कदर कमजोर होता जा रहा है।
The post राजीव नगर में नाबालिग से बर्बर मारपीट — खंबे से बांधकर बेल्ट और बेसबॉल से पीटा, जबड़ा फटने तक की गई मार, पुलिस खामोश appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post कुनकुरी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया उषा अर्घ्य,प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की की कामना appeared first on Vedant Samachar.
]]>जशपुर,28 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा पूरे देश में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी छठ घाट पर पहुंचकर व्रतियों के साथ उषा अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि — “छठ पर्व सूर्योपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व लोक जीवन में शुद्धता, आस्था और पारिवारिक एकता का संदेश देता है।”
इधर, देशभर में भी छठ महापर्व की छटा देखने लायक रही। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़ और मुंबई के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
पटना के दीघा और कंकड़बाग घाट, गोरखपुर के गुरु गोरखनाथ घाट, और नोएडा के कालिंदी कुंज तट पर हजारों व्रती परिवार सहित उपस्थित रहे। घाटों पर पूरे वातावरण में भक्ति गीतों, ढोलक की थाप और पारंपरिक छठ गीतों की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढंग से केले और गन्ने से वेदी सजाकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।
इसी के साथ चार दिवसीय छठ पर्व का विधिवत समापन हो गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया मंच X पर देशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी। उन्होंने लिखा —
“भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए। समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन! छठी मइया की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सदैव आलोकित रहे।”
The post कुनकुरी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया उषा अर्घ्य,प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की की कामना appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post न्यू राजस्व कॉलोनी में दो मकानों से चोरी, सहायक लेखापाल और माइनिंग इंस्पेक्टर बने शिकार appeared first on Vedant Samachar.
]]>कोरबा,25 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। जिले में अज्ञात चोरों ने न्यू राजस्व कॉलोनी और डिंगापुर क्षेत्र में दो अलग-अलग मकानों को निशाना बनाते हुए हजारों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। एक मामले में जिला न्यायालय के सहायक लेखापाल तो दूसरे में खनिज विभाग में पदस्थ माइनिंग इंस्पेक्टर चोरी के शिकार बने हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, न्यू राजस्व कॉलोनी रामपुर निवासी राकेश कुमार पाण्डेय, जो जिला न्यायालय कोरबा में सहायक लेखापाल के पद पर पदस्थ हैं, दीपावली मनाने 19 अक्टूबर को अपने ग्राम भिलाई बाजार, कुसमुण्डा गए हुए थे। जब वे 22 अक्टूबर की शाम लगभग 7 बजे घर लौटे तो पाया कि पीछे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में प्रवेश किया और आलमारी एवं दीवान में रखे कपड़े, टीवी व लगभग 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इस शासकीय आवास से कुल करीब 55 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी बताई जा रही है। मामले में राकेश पाण्डेय की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 305(ए), 331(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
दूसरी वारदात परी कुंज, डिंगापुर स्थित माइनिंग इंस्पेक्टर के किराए के मकान में घटी। यहां 19 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से लेकर 21 अक्टूबर शाम 6 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने का हार, तीन मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, दो चांदी की अंगूठियां, एक जोड़ी चांदी की पायल, बच्चों का कंगन, नकद 50 हजार रुपये और एप्पल आईफोन 14 प्रोमैक्स चोरी कर लिया।
घटना की सूचना मिलने पर वे 23 अक्टूबर को दोपहर लगभग 2:15 बजे घर लौटे तो चोरी का खुलासा हुआ। इस मामले में भी पुलिस ने धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि दोनों वारदातों के तार जोड़ने और संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
The post न्यू राजस्व कॉलोनी में दो मकानों से चोरी, सहायक लेखापाल और माइनिंग इंस्पेक्टर बने शिकार appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post नेलाकांकेर में माओवादियों का तांडव, दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या appeared first on Vedant Samachar.
]]>घटना की जानकारी मिलते ही थाना उसूर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तस्दीकी की जा रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्चिंग अभियान भी तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ग्रामीणों को माओवादियों ने गांव से बुलाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
The post नेलाकांकेर में माओवादियों का तांडव, दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post दीपावली के दिन भूख हड़ताल पर बैठे विस्थापित, बोले — “हमारे अंधेरे घर में कब जलेगी उम्मीद की दीया?” appeared first on Vedant Samachar.
]]>भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 22 वर्षों से वे अपनी अधिग्रहीत जमीन के बदले रोजगार की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक एसईसीएल प्रबंधन की ओर से सिर्फ आश्वासन और गुमराह करने वाली बातें ही मिली हैं।
इन ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि एसईसीएल कुसमुंडा के अधिकारियों ने वर्षों तक झूठे वादों से भ्रमित किया, जिससे उनकी आर्थिक और मानसिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। स्थिति इतनी गंभीर है कि प्रभावित परिवारों ने बिना अन्न-पानी ग्रहण किए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
धरना स्थल पर मौजूद बसंती बाई बिंझवार, गोमती केंवट, सरिता बिंझवार, मीना कंवर, इंद्रा गोसाई, काजल सारथी, अदिति, मानसी, सहरतीन बाई, सूरज बाई, रामकुंवर और टिकैत राम बिंझवार जैसे ग्रामीणों ने कहा —
“हमारे पूर्वजों ने एसईसीएल को अपनी जमीन दी थी ताकि आने वाली पीढ़ी को रोजगार और सम्मान मिले, पर आज हम भूखे पेट, दीपावली के दिन भी सड़क पर हैं। हमारे बच्चों का भविष्य अंधकार में है।”
ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि आंदोलन के दौरान किसी भी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ती है या कोई अनहोनी होती है, तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक तानाजी पाटिल की होगी।
इस आंदोलन की जानकारी जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम कटघोरा, थाना प्रभारी कुसमुंडा, तहसीलदार दर्री तथा स्थानीय विधायक प्रेमचंद पटेल सहित मीडिया प्रतिनिधियों को भी दी गई है।
धरना स्थल पर दीपावली की रात भी अंधेरी रही।
जहां शहर में दीयों की लौ जल रही थी, वहीं कुसमुंडा के इन विस्थापित परिवारों की आंखों से आंसुओं की धार बह रही थी।
इन लोगों का सवाल है —
“जब हमारी जमीन से कोयला निकलकर पूरे प्रदेश को रोशन कर रहा है, तो हमारे घरों में अंधेरा क्यों है?”
The post दीपावली के दिन भूख हड़ताल पर बैठे विस्थापित, बोले — “हमारे अंधेरे घर में कब जलेगी उम्मीद की दीया?” appeared first on Vedant Samachar.
]]>