600 Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/600 निर्भीक और निष्पक्ष Sun, 01 Feb 2026 07:21:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png 600 Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/600 32 32 बजट भाषण के बाद शेयर बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 1600 अंक गिरकर 80,600 के स्तर पर आया, निफ्टी भी 550 अंक टूटा https://vedantsamachar.in/archives/114218 Sun, 01 Feb 2026 07:21:06 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=114218 नई दिल्ली। बजट के बाद आज यानी 1 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। अभी सेंसेक्स 1600 अंक गिरकर 80,600 और निफ्टी करीब 500 अंक गिरकर 24,800 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहा है। सरकार ने सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया। इस वजह […]

The post बजट भाषण के बाद शेयर बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 1600 अंक गिरकर 80,600 के स्तर पर आया, निफ्टी भी 550 अंक टूटा appeared first on Vedant Samachar.

]]>
नई दिल्ली। बजट के बाद आज यानी 1 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। अभी सेंसेक्स 1600 अंक गिरकर 80,600 और निफ्टी करीब 500 अंक गिरकर 24,800 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहा है। सरकार ने सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया। इस वजह से ही बाजार में यह गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और सिर्फ 3 में तेजी है। SBI, BEL और HCL टेक के शेयर में सबसे ज्यादा 5% तक की गिरावट है। इससे पहले सेंसेक्स में करीब 11 बजे निचले स्तर 82,119 से करीब 500 अंक की रिकवरी देखने को मिली थी। निफ्टी भी अपने डे लो 25,236 के स्तर से 150 अंक रिकवर हुआ था। वहीं सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 100 अंक की गिरावट के साथ 82,156 के स्तर पर खुला था। निफ्टी भी करीब 50 अंक की गिरावट के साथ 25,275 के स्तर पर ओपन हुआ था।

सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.5% की गिरावट

निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.5% की गिरावट है। मेटल और मीडिया सेक्टर भी 2% तक गिरे हैं। FMCG, IT, मीडिया, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी सेक्टर में भी गिरावट है। सिर्फ ऑटो और प्राइ‌वेट बैंक सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है।

The post बजट भाषण के बाद शेयर बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 1600 अंक गिरकर 80,600 के स्तर पर आया, निफ्टी भी 550 अंक टूटा appeared first on Vedant Samachar.

]]>