3 साल की बेटी की थी मां Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/3-साल-की-बेटी-की-थी-मां निर्भीक और निष्पक्ष Wed, 19 Feb 2025 10:48:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png 3 साल की बेटी की थी मां Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/3-साल-की-बेटी-की-थी-मां 32 32 पलामू में कस्तूरबा स्कूल की अकाउंटेंट ने लगाई फांसी, किसी से वीडियो कॉल पर कर रही थी बात, 3 साल की बेटी की थी मां https://vedantsamachar.in/archives/1129 Wed, 19 Feb 2025 10:48:23 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=1129 पलामू,19 फ़रवरी 2025/ कस्तूरबा आवासीय विद्यालय पाटन में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई। स्कूल की अकाउंटेंट प्रियंका कुमारी ने स्कूल कैंपस के शिक्षक क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय प्रियंका के मोबाइल फोन में वीडियो कॉल चालू था। पुलिस ने फोन को जब्त कर लिया है। प्रियंका की पोस्टिंग […]

The post पलामू में कस्तूरबा स्कूल की अकाउंटेंट ने लगाई फांसी, किसी से वीडियो कॉल पर कर रही थी बात, 3 साल की बेटी की थी मां appeared first on Vedant Samachar.

]]>
पलामू,19 फ़रवरी 2025/ कस्तूरबा आवासीय विद्यालय पाटन में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई। स्कूल की अकाउंटेंट प्रियंका कुमारी ने स्कूल कैंपस के शिक्षक क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना के समय प्रियंका के मोबाइल फोन में वीडियो कॉल चालू था। पुलिस ने फोन को जब्त कर लिया है। प्रियंका की पोस्टिंग सिर्फ सात महीने पहले ही इस स्कूल में हुई थी।

मेदिनीनगर में किराए के मकान में रहती थी

प्रियंका की शादी पांच साल पहले कंचन कुमार रजक से हुई थी। उनका ससुराल छतरपुर थाना क्षेत्र के सड़मा गांव में है। वह तीन साल की एक बेटी की मां थी। वह मेदिनीनगर में किराए के मकान में रहती थी। प्रियंका का मायके गढ़वा जिले के कांडी थानाक्षेत्र के जयनगरा में है। वहीं, पति रांची में रोजगार सेवक है।

बुधवार को प्रियंका 11 बजे के बाद स्कूल पहुंची और क्वार्टर में चली गई। दोपहर करीब 12 बजे उनके पति का फोन स्कूल के गार्ड के पास आया। पति ने बताया कि प्रियंका फोन नहीं उठा रही हैं।

काफी आवाज लगाने के बाद भी नहीं खोला दरवाजा

गार्ड जब क्वार्टर में पहुंचा तो दरवाजा और खिड़की अंदर से बंद थी। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। वार्डन सुषमा कुमारी और अन्य शिक्षकों को बुलाया गया। एक घंटे की कोशिश के बाद एक मिस्त्री को बुलाया गया।

हॉस्पिटल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

मिस्त्री ने कटर मशीन से खिड़की काटकर अंदर प्रवेश किया तो प्रियंका को फंदे पर लटका पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उस समय प्रियंका की सांसें चल रही थीं। उन्हें तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

The post पलामू में कस्तूरबा स्कूल की अकाउंटेंट ने लगाई फांसी, किसी से वीडियो कॉल पर कर रही थी बात, 3 साल की बेटी की थी मां appeared first on Vedant Samachar.

]]>