The post एडिशनल एसपी का स्टेनो 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा appeared first on Vedant Samachar.
]]>मध्य प्रदेश के दमोह में सागर लोकायुक्त की टीम ने एडिशनल एसपी के स्टेनो त्रिलोक अहिरवार को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। घूसखोरी का ये पूरा खेल एडिशनल एसपी की नाक तले चल रहा था। आरोपी स्टेनो पहले भी पांच हजार रुपए की रिश्वत ले चुका था। आवेदक सुमित सोनी की शिकायत पर सागर लोकायुक्त की टीम ने यह कारवाई की है। खदान पर किसी प्रकार की कार्रवाई रोकने के एवज में स्टेनो त्रिलोक अहिरवार ने रिश्वत मांगी थी।
सागर लोकायुक्त निरीक्षक बीएम द्विवेदी ने बताया कि दमोह निवासी सुमित सोनी ने शिकायत की थी कि त्रिलोक अहिरवार एडिशनल एसपी के स्टेनो ने मुरुम के बिजनेस में उसे सहयोग देने और पुलिस मैनेजमेंट के नाम पर 40 हजार रुपए महीने की डिमांड की थी। 30 हजार रुपए महीने लेने में सौदा तय हुआ था। उन्होंने बताया कि सत्यापन के समय पांच हजार रुपए स्टेनो के द्वारा पहले ही ले लिए गए थे। आज शुक्रवार को 25 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों स्टेनो को गिरफ्तार किया गया है। घूसखोर स्टेनो के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
The post एडिशनल एसपी का स्टेनो 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा appeared first on Vedant Samachar.
]]>