The post मेरठ में मुस्लिम गिरा रहे 168 साल पुरानी मस्जिद, मेट्रो और रैपिड कॉरिडोर के बीच में आ रही थी, अधिकारियों ने रातभर समझाया appeared first on Vedant Samachar.
]]>इस मस्जिद में पहली बार जुमे की नमाज नहीं हो सकी। मस्जिद का गेट पहले ही हटा दिया गया था। बिजली का कनेक्शन भी काटा गया है। गुरुवार को एडीएम सिटी बृजेश सिंह मस्जिद पहुंचे और बातचीत की। इसके बाद आपसी सहमति से मस्जिद हटाने को लोग तैयार हुए।
एनसीआरटीसी के अफसर लगातार कर रहे थे मांग
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) अधिकारी लगातार मस्जिद हटाने की मांग कर रहे थे। गुरुवार रात एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह एनसीआरटीसी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मस्जिद के इमाम को बुलाकर मस्जिद को सहमति से हटाने के लिए कहा। मस्जिद के जिम्मेदारों को भी बुलाकर समझाया गया।
देर रात तक प्रशासन और मुस्लिम पक्ष की चली मीटिंग
एडीएम सिटी व एसपी सिटी एनसीआरटीसी अधिकारियों के साथ मस्जिद के सामने गुरुवार को पहुंचे। उन्होंने इमाम व जिम्मेदारों को बुलाया और मस्जिद हटाने को लेकर उनसे बात की। देर तक अधिकारियों ने मस्जिद के जिम्मेदार व आसपास के लोगों से बातचीत कर समझाया। कहा, रैपिड निर्माण में मस्जिद को हटाया जाना जरूरी है।
हाजी स्वाले हीन ने बताया- मस्जिद के मुतव्विल के पास नोटिस आया है। उनकी तबीयत भी खराब हो रही है। एसपी सिटी साहब कल आए थे। उन्होंने कहा- हमारे पास ऑर्डर आए हैं। आप लोग मस्जिद हटा लीजिए या फिर बुलडोजर से हटा दिया जाएगा।
हम लोग अपने से हटा रहे हैं। हमारे पास तो 1857 के पेपर हैं। हम तो प्रशासन से चाहते हैं कि मस्जिद के बदले हमें मस्जिद दे दी जाए या मस्जिद के बदले जगह दे दी जाए। आज जुमे की नमाज यहां नहीं हो रही है।
The post मेरठ में मुस्लिम गिरा रहे 168 साल पुरानी मस्जिद, मेट्रो और रैपिड कॉरिडोर के बीच में आ रही थी, अधिकारियों ने रातभर समझाया appeared first on Vedant Samachar.
]]>