16 साल की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/16-साल-की-छात्रा-ने-घर-में-फां निर्भीक और निष्पक्ष Sat, 03 Jan 2026 09:09:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png 16 साल की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/16-साल-की-छात्रा-ने-घर-में-फां 32 32 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘सॉरी मम्मी-पापा, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी’ https://vedantsamachar.in/archives/105799 Sat, 03 Jan 2026 09:09:49 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=105799 दुर्ग,03 जनवरी (वेदांत समाचार) I जिले में 16 साल की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने पहले उसने अपना इंस्टाग्राम ईडी डिलीट कर दिया। सुसाइड नोट में लिखा है कि, सॉरी मम्मी-पापा। मैं जो कदम उठा रही हूं वो सही नहीं, लेकिन फिर भी मैं सुसाइड कर रही हूं। मुझे […]

The post 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘सॉरी मम्मी-पापा, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी’ appeared first on Vedant Samachar.

]]>
दुर्ग,03 जनवरी (वेदांत समाचार) I जिले में 16 साल की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने पहले उसने अपना इंस्टाग्राम ईडी डिलीट कर दिया। सुसाइड नोट में लिखा है कि, सॉरी मम्मी-पापा। मैं जो कदम उठा रही हूं वो सही नहीं, लेकिन फिर भी मैं सुसाइड कर रही हूं। मुझे माफ कर देना। मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी।

उसके पिता सरकारी वकील और मां सरकारी टीचर है। जबकि चाचा राहुल गोस्वामी युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता है। शुक्रवार की शाम वारदात के समय पर घर पर दादी थी, बाकी लोग बाहर थे। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर स्थित बौद्ध कुटीर के पास की है।

पुलिस के मुताबिक, निष्ठा गोस्वामी (16) शंकरा स्कूल सेक्टर-10 में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। शुक्रवार दोपहर के समय अपने कमरे में पढ़ाई करने गई थी। लेकिन देर शाम तक वह बाहर नहीं आई। जब ज्यादा देर हो गया तो परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज नहीं आने पर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो बेटी फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

निष्ठा के पड़ोसियों ने बताया कि, निष्ठा के पिता अनिल गोस्वामी सरकारी वकील हैं। मां भी सरकारी शिक्षक है। निष्ठा की एक बहन भी है। बताया जा रहा है कि, इसके चाचा राहुल गोस्वामी युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता है। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त घर पर केवल दादी थी। माता-पिता नहीं थे।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि, सॉरी मम्मी-पापा। उसने इस कदम के लिए माता-पिता से माफी मांगी है।

आगे लिखा है कि, मैं जो कदम उठा रही हूं वो सही नहीं, लेकिन फिर भी मैं सुसाइड कर रहा हूं। मुझे माफ कर देना। मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी। मेरी बहन का ख्याल रखना और उसकी हर ख्वाहिश पूरी करना।

निष्ठा के सुसाइड की जानकारी मिलते ही स्कूल के दोस्त निष्ठा के घर पहुंचने लगे। शनिवार को करीब 12 बजे निष्ठा के स्कूल से पहुंची उसकी सहेलियों ने बताया कि, अभी तक सब कुछ सही था। वो कहीं से भी डिप्रेशन में नहीं थी। हम सब सदमे में है कि, आखिर उसने ऐसा क्यों किया। एक सहेली ने बताया कि, उसने अपनी इंस्टा आईडी भी डिस-एक्टिवेट कर दी है।

इधर मोहन नगर पुलिस का कहना है कि, सुसाइड नोट में भी आत्महत्या की कोई ठोस वजह समझ नहीं आई है। यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि, किशोरी किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक या अन्य किसी परेशानी से गुजर रही थी या नहीं। पुलिस मोबाइल भी खंगाल रही है, ताकि सुसाइड की सही वजह सामने आ सके। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया गया।

The post 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘सॉरी मम्मी-पापा, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी’ appeared first on Vedant Samachar.

]]>