The post दुखद समाचार : वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन, सोशल मीडिया पर दी जानकारी appeared first on Vedant Samachar.
]]>देश के जाने-माने उद्योगपति और वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी खुद अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। बेटे के निधन से अग्रवाल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बेटे के निधन को अपने जीवन का सबसे कठिन और अंधकारमय क्षण बताया। उन्होंने भावुक शब्दों में लिखा कि एक पिता के लिए बेटे को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने अपने बेटे को जीवन से भरपूर, ऊर्जावान और सपनों से भरा इंसान बताया और कहा कि यह क्षति उनके लिए कभी न भरने वाला खालीपन छोड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 49 वर्षीय अग्निवेश अग्रवाल अमेरिका में एक हादसे के बाद इलाज के दौरान दुनिया को अलविदा कह गए। इलाज के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उनका निधन हो गया। परिवार की ओर से अंतिम संस्कार से जुड़ी विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।
https://www.instagram.com/p/DTN266Cklg9/?img_index=2&igsh=MzZ6M241YmlzbDRt
अग्निवेश अग्रवाल अनिल अग्रवाल के बड़े बेटे थे और वेदांता समूह से जुड़ी कई कंपनियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके थे। वे कॉरपोरेट जगत में एक सक्रिय भूमिका में थे और अपने व्यावसायिक दृष्टिकोण के लिए पहचाने जाते थे। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका रिकॉर्ड उत्कृष्ट रहा और वे सामाजिक गतिविधियों में रुचि रखते थे।
बेटे के निधन की खबर सामने आने के बाद उद्योग जगत, राजनीतिक हस्तियों और आम लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। हजारों लोग अग्रवाल परिवार के प्रति अपनी संवेदना जता रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
The post दुखद समाचार : वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन, सोशल मीडिया पर दी जानकारी appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post VIDEO : कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने पर मजबूर बच्चे, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने… appeared first on Vedant Samachar.
]]>इस दौरान छात्र मांग भी कर रहे है कि यहां सड़क बनाई जाए. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @Matrize_NC नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
ये अकेले सिवनी जिले की ही हालत नहीं है, पिछले दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीला साहू ने भी सीधी जिले में उनके गांव में सड़क नहीं होने से क्या परेशानी होती है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था. इसके बाद सांसद से जब उन्होंने सड़क को लेकर जवाब मांगा था, तो सांसद ने बेतुका बयान दे डाला था. इसके बाद दो दिन पहले ही इसी जिले से सड़क नहीं होने की वजह से एक गर्भवती महिला को खाट पर सड़क पर खड़ी एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया था. लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे है.
बदहाल रास्तों की तरफ सरकार को ध्यान देने की जरुरत
कई गांवों में सड़कों की हालत या तो बहुत खराब है, या फिर कई गांवों में सड़क ही नहीं है. जिसके कारण रोजाना ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उनके रोजमर्रा काम के लिए शहर जाना भी उनके लिए मुश्किल हो रहा है. इमरजेंसी में अगर किसी की तबियत खराब हो जाती है तो गांव तक एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच पाती. इन बच्चों ने सरकार ने सड़क बनाने की गुहार लगाई है.
The post VIDEO : कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने पर मजबूर बच्चे, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने… appeared first on Vedant Samachar.
]]>