सुरक्षा कैंप की स्थापना Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/सुरक्षा-कैंप-की-स्थापना निर्भीक और निष्पक्ष Mon, 09 Jun 2025 05:47:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png सुरक्षा कैंप की स्थापना Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/सुरक्षा-कैंप-की-स्थापना 32 32 CG BREAKING: सुकमा में नक्सली IED हमले में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद https://vedantsamachar.in/archives/38501 Mon, 09 Jun 2025 05:47:48 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=38501 सुकमा,9 जून (वेदांत समाचार) । नक्सल प्रभावित सुकमा ज़िले से एक दुखद खबर सामने आई है। कोंटा-गोलापल्ली मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए बम की चपेट में आने से एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे नए सुरक्षा कैंप की स्थापना कर टीम के साथ लौट रहे थे। […]

The post CG BREAKING: सुकमा में नक्सली IED हमले में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद appeared first on Vedant Samachar.

]]>
सुकमा,9 जून (वेदांत समाचार) । नक्सल प्रभावित सुकमा ज़िले से एक दुखद खबर सामने आई है। कोंटा-गोलापल्ली मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए बम की चपेट में आने से एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे नए सुरक्षा कैंप की स्थापना कर टीम के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा रास्ते में छुपाकर रखा गया इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोटित हो गया। धमाके में गंभीर रूप से घायल गिरिपुंजे को तत्काल कोंटा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।इस हमले ने एक बार फिर सुरक्षा बलों के सामने नक्सली चुनौती को उजागर किया है। पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया है।

नक्सलियों ने अपने खिलाफ हो रही कार्रवाई की बौखलाहट दिखाने के लिए कोंटा के पास फंडीगुड़ा में आईईडी ब्लास्ट किया। इस ब्लास्ट में एएसी आकाश राव घायल हो गए और उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट में थाना प्रभारी सोनल घायल हुए हैं। उनका कोंटा में लाया गया है और रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।

The post CG BREAKING: सुकमा में नक्सली IED हमले में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद appeared first on Vedant Samachar.

]]>