The post BREAKING : शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की हत्या:जांजगीर-चांपा में पेट पर धारदार हथियार से हमला appeared first on Vedant Samachar.
]]>इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने रोशन के पेट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसकी आंतें बाहर आ गईं, जिसके बाद वह दर्द से कराहने लगा। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रोशन को तत्काल जिला अस्पताल ले गए। हालांकि, इलाज के दौरान रोशन सूर्यवंशी ने दम तोड़ दिया। नैला चौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। यह घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने बताया कि अज्ञात लोगों ने रोशन सूर्यवंशी की हत्या कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल भी की जा रही है।
The post BREAKING : शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की हत्या:जांजगीर-चांपा में पेट पर धारदार हथियार से हमला appeared first on Vedant Samachar.
]]>