The post जांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: 115 गुम मोबाइल बरामद… appeared first on Vedant Samachar.
]]>गुम मोबाइल धारकों ने अपना मोबाइल पाने पर खुशी जाहिर की और पुलिस की इस पहल की सराहना की। पुलिस ने बताया कि गुम मोबाइल की जानकारी CEIR PORTAL के माध्यम से प्राप्त हुई थी, जो भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है।
जांजगीर चांपा पुलिस ने बताया कि उन्होंने जिले के अलावा बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, सक्ती और अन्य स्थानों से गुम मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को रास्ते में कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करें।

पुलिस ने यह भी बताया कि बिना बिल के मोबाइल खरीदना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि यह चोरी का मोबाइल हो सकता है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने लोगों को साइबर क्राइम औरओ साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी।
इस दौरान साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर गुम मोबाइल को बरामद किया और मोबाइल धारकों को उनके गुम मोबाइल वितरित किए गए। जांजगीर चांपा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजी जाए और अपने नजदीकी थाना/साइबर सेल से संपर्क करें।
The post जांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: 115 गुम मोबाइल बरामद… appeared first on Vedant Samachar.
]]>