The post बीजापुर: मुठभेड़ में DRG के तीन जवान शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर…देखे VIDEO appeared first on Vedant Samachar.
]]>जवानों के सर्वोच्च बलिदान की खबर मिलते ही बीजापुर में शोक और सम्मान का माहौल गहरा गया है। पुलिस विभाग से लेकर स्थानीय नागरिकों तक, हर कोई इन वीर जवानों की शहादत को नमन कर रहा है। सुरक्षा बलों में भी गहरा दुःख व्याप्त है, वहीं जवानों की वीरता और समर्पण को सलाम किया जा रहा है।
शहीदों को अंतिम सम्मान देने की तैयारी जारी है। गंगालूर मार्ग स्थित पुलिस लाइन के शहीद वाटिका परिसर में आज अंत्येष्टि सलामी दी जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस कर्मी, विभिन्न बलों के जवान तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थिति रहकर पुष्प अर्पित करेंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है, जबकि मुठभेड़ क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन भी जारी है। सरकार और प्रशासन ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
The post बीजापुर: मुठभेड़ में DRG के तीन जवान शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर…देखे VIDEO appeared first on Vedant Samachar.
]]>