The post Raigarh Crime : बोईरदादर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पीटा एक्ट के तहत सप्ताह की तीसरी बड़ी कार्रवाई, मकान मालिक गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.
]]>जानकारी के अनुसार 7 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि बोईरदादर क्षेत्र में रहने वाला नारायण वैष्णव अपने मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का संचालन कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी मयंक मिश्रा के निर्देशन में पुलिस द्वारा पुख्ता योजना बनाई गई। सत्यापन के लिए एक पुलिस प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा गया। तय संकेत मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस, साइबर थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

रेड के दौरान मकान के अंदर आरोपी नारायण वैष्णव और एक संदिग्ध महिला मौजूद मिली। पूछताछ और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी पैसों का लालच देकर महिलाओं को अपने घर बुलाता था और वहां अनैतिक देह व्यापार कराता था। साथ ही वह स्वयं इस पूरे अवैध धंधे की दलाली और व्यवस्था संभाल रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2,000 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन (ओप्पो एवं रेडमी) और आपत्तिजनक सामग्री जप्त की। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 39/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 7 के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर प्रभारी उप निरीक्षक जी.एल. साहू, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, शांति मिरी, साइबर थाना से प्रधान आरक्षक राजेश पटेल एवं नवीन शुक्ला तथा महिला थाना से मालती पैंकरा, महिला आरक्षक इंदुलता एक्का और एलीसा टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी नारायण वैष्णव पिता भुवनेश्वर वैष्णव, उम्र 55 वर्ष, निवासी बोईरदादर चर्च के पास, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ है।
कार्रवाई को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि रायगढ़ में देह व्यापार, मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री, जुआ-सट्टा और कबाड़ जैसे अवैध कार्यों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधों में लिप्त लोग स्वयं सुधर जाएं, अन्यथा रायगढ़ पुलिस उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई जारी रखेगी।
The post Raigarh Crime : बोईरदादर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पीटा एक्ट के तहत सप्ताह की तीसरी बड़ी कार्रवाई, मकान मालिक गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.
]]>