बिलासपुर Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/बिलासपुर निर्भीक और निष्पक्ष Mon, 09 Mar 2026 12:41:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png बिलासपुर Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/बिलासपुर 32 32 SECL इंदिरा विहार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम व होली मिलन समारोह आयोजित… https://vedantsamachar.in/archives/124430 Mon, 09 Mar 2026 12:41:04 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=124430 बिलासपुर,09 मार्च (वेदांत समाचार) । एसईसीएल इंदिरा विहार स्थित महिला कल्याण समाज द्वारा 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसईसीएल के उप महाप्रबंधक शेख […]

The post SECL इंदिरा विहार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम व होली मिलन समारोह आयोजित… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
बिलासपुर,09 मार्च (वेदांत समाचार) । एसईसीएल इंदिरा विहार स्थित महिला कल्याण समाज द्वारा 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसईसीएल के उप महाप्रबंधक शेख जाकिर हुसैन रहे। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और समाज में अपनी भूमिका को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण अग्रवाल ने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर और यूट्रस कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

इस अवसर पर समाज सेविका लता गुप्ता, विनीता राव और सुनीता मणिपुरी ने भी महिला सशक्तिकरण के विषय पर अपने विचार साझा किए। वहीं कृति गंगाजली ने नारी शक्ति पर अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत कर कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन महिला कल्याण समाज की सचिव माधुरी तिवारी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहसचिव रेहाना खान सहित समाज की अनेक सदस्याओं का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रीति, रवि और रजनी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया। गीत-संगीत, रंग-गुलाल और हंसी-खुशी के माहौल में महिलाओं ने होली मिलन और महिला दिवस का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।

The post SECL इंदिरा विहार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम व होली मिलन समारोह आयोजित… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
GGU यूनिवर्सिटी में होली-सेलिब्रेशन पर चले लात-घूंसे DJ की धुन पर उड़ाए रंग-गुलाल, स्टेज पर चढ़ते-डांस करते समय धक्का-मुक्की… https://vedantsamachar.in/archives/121471 Thu, 26 Feb 2026 08:30:42 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=121471 बिलासपुर ,26फरवरी (वेदांत समाचार)। बिलासपुर के गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में होली सेलिब्रेशन के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान आयोजकों ने उन्हें शांत कराया। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है, जो […]

The post GGU यूनिवर्सिटी में होली-सेलिब्रेशन पर चले लात-घूंसे DJ की धुन पर उड़ाए रंग-गुलाल, स्टेज पर चढ़ते-डांस करते समय धक्का-मुक्की… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
बिलासपुर ,26फरवरी (वेदांत समाचार)। बिलासपुर के गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में होली सेलिब्रेशन के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान आयोजकों ने उन्हें शांत कराया। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हालांकि, यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है न ही किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। दरअसल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय इकाई ने बुधवार को होली से पहले रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया था।

इसमें यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने होली के पहले यहां डीजे की धुन पर जमकर डांस करते हुए रंग-गुलाल उड़ाए। कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर चढ़ने को लेकर छात्रों के बीच विवाद हो गया, फिर देखते ही देखते आपस में मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ छात्र जबरन स्टेज पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिसका दूसरे छात्रों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद छात्र भी बीच-बचाव नहीं कर पाए।

विवाद बढ़ने और मारपीट शुरू होते ही छात्र एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाने लगे। विवाद बढ़ते देखकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने उन्हें समझाइश देकर शांत कराया। छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रंगोत्सव के माहौल में छात्र एक-दूसरे को धक्का देते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, इस मामले की शिकायत न तो पुलिस से की गई है और न ही पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई की है। AVBP के यूनिवर्सिटी ईकाई के अध्यक्ष आराध्य तिवारी ने बताया कि, होली सेलिब्रेशन के दौरान लॉ के स्टूडेंट्स के बीच आपस में विवाद हुआ था। उन्हें समझाइश देकर शांत करा लिया गया है। विवाद बड़ा नहीं था। मामूली रूप से मारपीट हुई है।

The post GGU यूनिवर्सिटी में होली-सेलिब्रेशन पर चले लात-घूंसे DJ की धुन पर उड़ाए रंग-गुलाल, स्टेज पर चढ़ते-डांस करते समय धक्का-मुक्की… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
अटल विहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्ट्रार सस्पेंड भंडार क्रय नियमों को दरकिनार कर खरीदी और आर्थिक अनियमितता में संलिप्त पाए जाने पर एक्शन… https://vedantsamachar.in/archives/120766 Mon, 23 Feb 2026 11:49:38 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=120766 बिलासपुर,23 फरवरी(वेदांत समाचार) । बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी में खरीदी पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर राज्य सरकार ने पूर्व रजिस्ट्रार शैलेन्द्र दुबे को सस्पेंड कर दिया है। यूनिवर्सिटी के तत्कालीन रजिस्ट्रार पर आर्थिक गड़बड़ी करने का आरोप है। उच्च शिक्षा विभाग की जांच में विश्वविद्यालय को आवंटित की गई राशि में गड़बड़ी, जैम […]

The post अटल विहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्ट्रार सस्पेंड भंडार क्रय नियमों को दरकिनार कर खरीदी और आर्थिक अनियमितता में संलिप्त पाए जाने पर एक्शन… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
बिलासपुर,23 फरवरी(वेदांत समाचार) । बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी में खरीदी पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर राज्य सरकार ने पूर्व रजिस्ट्रार शैलेन्द्र दुबे को सस्पेंड कर दिया है। यूनिवर्सिटी के तत्कालीन रजिस्ट्रार पर आर्थिक गड़बड़ी करने का आरोप है। उच्च शिक्षा विभाग की जांच में विश्वविद्यालय को आवंटित की गई राशि में गड़बड़ी, जैम पोर्टल के माध्यम से सामग्री क्रय किए जाने में आर्थिक अनियमितता में संलिप्तता प्रथम दृष्टया पाई गई है।

जांच में रजिस्ट्रार दुबे पर छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम 2002 के संशोधित 2025 के नियमों का पालन नहीं किया गया है। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के विपरीत काम किया है, जिस पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय, उच्च शिक्षा विभाग बिलासपुर संभाग बिलासपुर (छ.ग.) निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रभारी कुलसचिव डॉ. शैलेंद्र दुबे और कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेई पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, उनकी मिलीभगत से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और वित्तीय कार्यों में अनियमितताएं हो रही हैं। विवाद का एक प्रमुख मुद्दा साल 2024 में कुलपति के निज सहायक उपेन चंद्राकर की नियुक्ति भी है। छात्रों का आरोप है कि उनका प्रमाण पत्र राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षा परिषद से अनुमोदित नहीं है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने भी इस प्रमाण पत्र को अमान्य घोषित किया है।

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के खिलाफ शिकायत है कि, एक ही स्वामित्व वाले अलग-अलग फार्म से जेम पोर्टल के जरिए करोड़ों की खरीदी कर ली गई। विवि के खिलाफ अनियमितता की गंभीर शिकायतें मिलती रही थी। जेम खरीदी में गड़बड़ी को लेकर सरकार भी काफी संवेदनशील है। मुख्य सचिव विकास शील ने जेम खरीदी में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

The post अटल विहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्ट्रार सस्पेंड भंडार क्रय नियमों को दरकिनार कर खरीदी और आर्थिक अनियमितता में संलिप्त पाए जाने पर एक्शन… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
जांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: 115 गुम मोबाइल बरामद… https://vedantsamachar.in/archives/37383 Thu, 05 Jun 2025 07:08:55 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=37383 जांजगीर चांपा,05 जून 2025। पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए अलग-अलग जिला क्षेत्रों से 115 गुम मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीबन 15 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा मोबाइल धारकों को उनके गुम मोबाइल वितरित किए गए। गुम मोबाइल धारकों ने अपना मोबाइल पाने पर खुशी जाहिर की […]

The post जांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: 115 गुम मोबाइल बरामद… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
जांजगीर चांपा,05 जून 2025। पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए अलग-अलग जिला क्षेत्रों से 115 गुम मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीबन 15 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा मोबाइल धारकों को उनके गुम मोबाइल वितरित किए गए।

गुम मोबाइल धारकों ने अपना मोबाइल पाने पर खुशी जाहिर की और पुलिस की इस पहल की सराहना की। पुलिस ने बताया कि गुम मोबाइल की जानकारी CEIR PORTAL के माध्यम से प्राप्त हुई थी, जो भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है।

जांजगीर चांपा पुलिस ने बताया कि उन्होंने जिले के अलावा बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, सक्ती और अन्य स्थानों से गुम मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को रास्ते में कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करें।

पुलिस ने यह भी बताया कि बिना बिल के मोबाइल खरीदना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि यह चोरी का मोबाइल हो सकता है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने लोगों को साइबर क्राइम औरओ साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी।

इस दौरान साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर गुम मोबाइल को बरामद किया और मोबाइल धारकों को उनके गुम मोबाइल वितरित किए गए। जांजगीर चांपा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजी जाए और अपने नजदीकी थाना/साइबर सेल से संपर्क करें।

The post जांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: 115 गुम मोबाइल बरामद… appeared first on Vedant Samachar.

]]>