The post जिला जेल जांजगीर में बंदियों की स्वास्थ्य जांच और हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण शिविर आयोजित appeared first on Vedant Samachar.
]]>
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसी क्रम में उच्च जोखिम समूह के अंतर्गत जिला जेल परिसर जांजगीर में बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई। 09 मार्च 2026 से प्रारंभ इस अभियान के तहत पहले दिन 63 बंदियों तथा 10 मार्च 2026 को 106 बंदियों की स्क्रीनिंग की गई। इस प्रकार कुल 169 बंदियों की जांच की गई, जिनमें से 28 बंदियों का चेस्ट एक्स-रे कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला नोडल अधिकारी (एनटीईपी) डॉ. पुष्पेंद्र लहरे, प्रोग्राम कंसल्टेंट एवं जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. अंजुलता साहू, जिला नोडल अधिकारी डॉ. दीपक साहू, जेलर डी.डी. टोण्डे, विशाल पटेल, टीबी समन्वयक उमाशंकर साहू, रेडियोग्राफर जयेश साहू तथा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक मुकेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
The post जिला जेल जांजगीर में बंदियों की स्वास्थ्य जांच और हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण शिविर आयोजित appeared first on Vedant Samachar.
]]>