The post CG NEWS: प्यार में अंधी हुई 3 बच्चों की मां, अपने से 20 साल छोटे प्रेमी संग हुई फुर्र appeared first on Vedant Samachar.
]]>गोवा में कुक है महिला का पति
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा पहलू यह भी है कि जिस पति दिनेश तिर्की की पत्नी हीराबाई अपनी उम्र से 20 साल छोटे युवक के साथ प्रेम प्रसंग में फंसती है, उसके बाद जब प्यार परवान चढ़ता है तो दोनों घर छोड़कर फरार हो जाते हैं. गोवा में काम कर रहा पति जब घर लौटता है, तब उसकी पत्नी के घर पर नहीं मिलने पर बच्चों ने उसे जानकारी दी कि उसकी गैर-मौजूदगी में गांव का युवक इलियास बेग उनके घर आता था, जिससे उनकी मां रोज मिलती थी और कुछ दिन पहले ही वह उसके साथ चली गई है. इस बात को सुनकर परेशान पति दिनेश तिर्की पहले पड़ोसियों से पूछताछ करता है, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर वह सीधे ससुराल पहुंचकर अपने ससुर और सास से जानकारी लेते हुए अपनी पत्नी के गायब होने की सूचना देता है.
बच्चों की उम्र छोटी होने से पति है परेशान
पड़ोसियों ने इस संबंध में बताया कि दिनेश तिर्की के तीन बच्चे हैं, जिसमें एक बच्चे की उम्र तीन, दूसरे की पांच साल और तीसरे की उम्र लगभग 9 साल है. इस उम्र में तीनों बच्चों को छोड़कर फरार होने वाली पत्नी के कारण अब बच्चे रोज रोते हुए अपनी मां को खोजते हैं और परेशान पति बच्चों को समझाते हुए शांत करने की कोशिश करता है, पर उसे सफलता नहीं मिल रही. इतना ही नहीं, गोवा से छत्तीसगढ़ पहुंचकर उसे यह अंदाजा हो जाता है कि उसकी अनुपस्थिति में पत्नी प्यार के जाल में फंसकर 19 साल के इलियास बेग के साथ फरार हो गई है.
पुलिस को दी गई है लिखित शिकायत
धरमजयगढ़ विधानसभा के ग्राम गणेशपुर में रहने वाले इलियास बेग के साथ उसकी उम्र से लगभग 20 साल बड़ी हीराबाई का प्रेम परवान चढ़ता है और पति के नहीं रहने का फायदा उठाकर दोनों तीन बच्चों को छोड़कर आराम से फरार हो जाते हैं. इसकी शिकायत परेशान पति दिनेश तिर्की ने लिखित रूप से धरमजयगढ़ थाने में की है. लेकिन पुलिस पंचायत चुनाव के कारण इस पूरे
The post CG NEWS: प्यार में अंधी हुई 3 बच्चों की मां, अपने से 20 साल छोटे प्रेमी संग हुई फुर्र appeared first on Vedant Samachar.
]]>