नोटिस Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/नोटिस निर्भीक और निष्पक्ष Sun, 02 Mar 2025 09:25:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png नोटिस Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/नोटिस 32 32 NEET UG 2025: एनटीए ने नीट यूजी को लेकर जारी किया अहम नोटिस, अभ्यर्थियों को दी ये सलाह, पढ़िए पूरी खबर… https://vedantsamachar.in/archives/6467 Sun, 02 Mar 2025 09:25:08 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=6467 02 मार्च 2025- नीट यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 7 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन पोर्टल बंद होने में बस कुछ दिन का ही समय बाकी है। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रजिस्ट्रेशन एडवाइजरी (NEET UG 2025) जारी की है। एनटीए ने […]

The post NEET UG 2025: एनटीए ने नीट यूजी को लेकर जारी किया अहम नोटिस, अभ्यर्थियों को दी ये सलाह, पढ़िए पूरी खबर… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
02 मार्च 2025- नीट यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 7 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन पोर्टल बंद होने में बस कुछ दिन का ही समय बाकी है। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रजिस्ट्रेशन एडवाइजरी (NEET UG 2025) जारी की है।

एनटीए ने उम्मीदवारों को अंतिम समय में किसी भी कठिनाई से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने की सलाह दी है। ताकि ताकि वे अंतिम समय की भीड़ से बच पाए और सही समय पर रजिस्ट्रेशन कर पाए। इसके अलावा उम्मीदवारों को किसी प्रकार से संबंधित अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी गई है।

समस्या होने पर क्या करें छात्र?
उम्मीदवार किसी प्रकार की समस्या और प्रश्न के लिए एनटीए द्वारा गठित किए गए हेल्पडेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्पष्टीकरण के लिए 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं। [email protected] पर ईमेल भेज सकते हैं ।

4 मई को होगी परीक्षा, होंगे बड़े बदलाव
नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को होने वाला है। एग्जाम पेन और पेपर मोड आयोजित होगा। इस साल सेक्शन-बी से ऑप्शनल प्रश्नों को हटाने का ऐलान एनटीए ने कर दिया है। इस बार परीक्षा में कुल 180 प्रश्न अनिवार्य होंगे। फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं 90 प्रश्न बायोलॉजी के होंगे।

ऐसे भरें फॉर्म
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर नीट 2025 रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलेगा। न्यू रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
दिशा निर्देशों को पढ़ने के बाद दिए नाम, अभिभावक का नाम, जन्मतिथि, ऐड्रेस इत्यादि जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।

इसके बाद आवेदन पत्र को भरें। जरूरी दस्तावेजों और फोटो हस्ताक्षर को साइज़ और फॉर्मैट में अपलोड करें।
शुल्क का भुगतान करें। भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

The post NEET UG 2025: एनटीए ने नीट यूजी को लेकर जारी किया अहम नोटिस, अभ्यर्थियों को दी ये सलाह, पढ़िए पूरी खबर… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
CG NEWS: स्कूल में अनुपस्थित 13 शिक्षकों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस https://vedantsamachar.in/archives/861 Tue, 18 Feb 2025 11:44:13 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=861 धमतरी,18 फ़रवरी 2025। कलेक्टर नम्रता गांधी ने जिले में संचालित सभी स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति और पढ़ाई-लिखाई के स्तर सहित अन्य व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए जिले के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलवार को अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव ने डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे […]

The post CG NEWS: स्कूल में अनुपस्थित 13 शिक्षकों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस appeared first on Vedant Samachar.

]]>
धमतरी,18 फ़रवरी 2025। कलेक्टर नम्रता गांधी ने जिले में संचालित सभी स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति और पढ़ाई-लिखाई के स्तर सहित अन्य व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए जिले के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलवार को अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव ने डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे सुबह 10 बजे स्कूल परिसर में पहुंची और स्कूल में कार्यरत शिक्षकों तथा उनकी उपस्थिति के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान 13 शिक्षक-कार्यालयीन स्टाफ निर्धारित समय पर स्कूल में उपस्थित नहीं मिले। निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य श्रीमती पूनम पाण्डेय, व्याख्याता मनोज साहू, प्रदीप शर्मा, श्रीमती तृप्ति जाचक, कमलेश कुमार साहू, व्याख्याता एलबी श्रीमती रंजना साहू, श्रीमती भारती ठाकुर, श्रीमती ज्योति सोनकर, सहायक शिक्षक श्रीमती खोमेश्वरी, कुमारी नेहा वर्मा, सहायक ग्रेड 02 आनंद ठाकुर, सहायक ग्रेड 03 श्रीमती सरोज गुरूपंचायन और प्रधानपाठक सुभद्रा कश्यप अनुपस्थित रहे।

 कलेक्टर नम्रता गांधी ने जिले में संचालित सभी स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति और पढ़ाई-लिखाई के स्तर सहित अन्य व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए जिले के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलवार को अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव ने डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे सुबह 10 बजे स्कूल परिसर में पहुंची और स्कूल में कार्यरत शिक्षकों तथा उनकी उपस्थिति के बारे में जानकारी ली।

The post CG NEWS: स्कूल में अनुपस्थित 13 शिक्षकों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस appeared first on Vedant Samachar.

]]>