धर्म परिवर्तन के लिए युवती Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/धर्म-परिवर्तन-के-लिए-युवत निर्भीक और निष्पक्ष Tue, 27 May 2025 07:07:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png धर्म परिवर्तन के लिए युवती Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/धर्म-परिवर्तन-के-लिए-युवत 32 32 Durg Breaking : धर्म परिवर्तन के लिए युवती को प्रताड़ित करने का मामला सामने, प्रेमिका का फोटो पोस्ट कर लिखा, फुल नाइट इंज्वाय… https://vedantsamachar.in/archives/34708 Tue, 27 May 2025 07:07:55 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=34708 Book Now धर्म परिवर्तन से जुड़ा है मामला दुर्ग ,27 मई 2025 (वेदांत समाचार) । जिले में धर्म परिवर्तन के लिए युवती को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। युवती ने कहा कि उसे गौ-मांस खिलाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया, ऐसा नहीं करने पर मारपीट की गई। उसका अबॉर्शन कराया गया। […]

The post Durg Breaking : धर्म परिवर्तन के लिए युवती को प्रताड़ित करने का मामला सामने, प्रेमिका का फोटो पोस्ट कर लिखा, फुल नाइट इंज्वाय… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
Book Now धर्म परिवर्तन से जुड़ा है मामला

दुर्ग ,27 मई 2025 (वेदांत समाचार) । जिले में धर्म परिवर्तन के लिए युवती को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। युवती ने कहा कि उसे गौ-मांस खिलाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया, ऐसा नहीं करने पर मारपीट की गई। उसका अबॉर्शन कराया गया। जब बच्चा हुआ तो उसकी मर्जी के बिना 5 साल के मासूम का खतना किया गया। लड़की की शिकायत पर भिलाई नगर थाने में आरोपी बादशाह खान के खिलाफ नाबालिग से रेप और मारपीट का मामला दर्ज है। युवती (26) ने बताया कि कोर्ट में उसका केस चल रहा है।

वह दूसरे जिले की रहने वाली है। साल 2016 में उसकी मुलाकात भिलाई हॉस्पिटल सेक्टर सड़क नंबर 9 निवासी बादशाह खान (28) से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और बादशाह खान ने उसे झूठे प्यार का वादा किया। वह उस समय 17 साल की थी, इसके बाद भी वो उसे अपने घर ले गया और शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।यह सिलसिला कई साल तक चला। इस दौरान लड़की 2 बार गर्भवती हुई तो बादशाह ने उसका अबॉर्शन करा दिया। तीसरी बार फिर से लड़की गर्भवती हुई तो उसने फिर से उसे बच्चा गिराने की दवा खिलाना चाहा, लेकिन लड़की जिद पर अड़ गई।इसके बाद बादशाह ने एक उर्दू लिखे पेपर में साइन करके उसे बोला कि वो दोनों आज से पति-पत्नी हैं।

आधिकारिक तौर पर दोनों ने शादी या निकाह नहीं किया है। लड़की ने बताया कि वो अपना धर्म नहीं छोड़ना चाहती थी। बादशाह ने उसे कहा कि उसे उसके धर्म से कोई तकलीफ नहीं है। वो उसके साथ शादी के बाद भी अपने हिंदू धर्म में रह सकती है। लेकिन जैसे ही युवती ससुराल गई, ससुराल वालों ने उसे मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। बादशाह और युवती के बीच दूरियां बढ़ने लगी। आरोपी ने एक दिन युवती का फोन लिया और उसकी फोटो को फेसबुक में पोस्ट कर दिया और उसमें लिख दिया कि फुल नाइट इंज्वाय बुक नाउ और नीचे लड़की का फोन नंबर डाल दिया। इसके बाद लड़की के पास हर दिन 15-20 फोन कॉल आने लगे।

लोग अश्लील बात करते तो लड़की मानसिक रूप से परेशान हो गई। युवती की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने बादशाह खाने के खिलाफ रेप और पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। लड़की ने न्यायालय से लड़के को कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही कहा है कि उसकी जान को खतरा है। वह ये लड़ाई इसलिए लड़ रही है ताकि दूसरी लड़कियों के साथ ऐसा ना हो।

The post Durg Breaking : धर्म परिवर्तन के लिए युवती को प्रताड़ित करने का मामला सामने, प्रेमिका का फोटो पोस्ट कर लिखा, फुल नाइट इंज्वाय… appeared first on Vedant Samachar.

]]>