तो दूसरे मामले में गांव के पड़ोसी ने ग्रामीण के पीठ पर टांगी से वार Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/तो-दूसरे-मामले-में-गांव-के निर्भीक और निष्पक्ष Sun, 02 Mar 2025 09:21:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png तो दूसरे मामले में गांव के पड़ोसी ने ग्रामीण के पीठ पर टांगी से वार Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/तो-दूसरे-मामले-में-गांव-के 32 32 CG NEWS: कबाड़ बिनने वाले ने युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया, तो दूसरे मामले में गांव के पड़ोसी ने ग्रामीण के पीठ पर टांगी से वार https://vedantsamachar.in/archives/6461 Sun, 02 Mar 2025 09:20:58 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=6461 रायगढ़,02 मार्च 2025 (वेदांत समाचार) : दो अलग अलग मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें कबाड़ बिनने वाले ने युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया, तो दूसरे मामले में गांव के पड़ोसी ने ग्रामीण के पीठ पर टांगी से वार कर दिया। घटना के बाद दोनों ही मामलों में संबंधित पुलिस ने अपराध […]

The post CG NEWS: कबाड़ बिनने वाले ने युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया, तो दूसरे मामले में गांव के पड़ोसी ने ग्रामीण के पीठ पर टांगी से वार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायगढ़,02 मार्च 2025 (वेदांत समाचार) : दो अलग अलग मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें कबाड़ बिनने वाले ने युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया, तो दूसरे मामले में गांव के पड़ोसी ने ग्रामीण के पीठ पर टांगी से वार कर दिया। घटना के बाद दोनों ही मामलों में संबंधित पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

पहली घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जिसमें अतरमुड़ा जिला पंचायत के पीछे रहने वाला भगवान दास 40 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह 27 फरवरी की रात को रेलवे स्टेशन से सुभाष चौक के पास आकर बैठा हुआ था।

इसी दौरान कबाड़ बिनने वाला भगत नामक युवक उसके पास पहुंचा और बिना कारण उसे थप्पड़ जड़ दिया। इससे जब भगवान दास ने उसका विरोध किया, तो भगत ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे ब्लेड से उसके चेहरे पर वार कर दिया।

नशे में दिया घटना को अंजाम
बताया जा रहा है कि कबाड़ बीनने वाले ने नशे में घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद घायल किसी तरह अपने घर पहुंचा, जिसे उसके परिजनों ने ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद कल घायल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

ये भी पढ़े: MP NEWS: फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग डॉक्टर का शव,बेटी की लाश बेडरूम के बिस्तर पर मिली, हत्या के बाद सुसाइड की आशंका

तमनार थाना क्षेत्र के आमगांव में घटित हुई मारपीट की घटना
तमनार थाना क्षेत्र के आमगांव में घटित हुई मारपीट की घटना
मामूली बात पर टांगी से वार
दूसरी घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। जिसमें ग्राम आमगांव का रहने वाला भीमसेन चैहान 50 साल गांव में ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालन करता है।

शनिवार को गांव के बजरंग सिदार को किसी कारण से परस ऊर्फ बाबूलाल राठिया द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे टांगी से मारने को लेकर दौड़ाया। तब बजरंग सिदार भीमसेन के दुकान में बचने के लिए घुस गया।

ऐसे में परस वहां पहुंचा और तुम बजरंग को अपने दुकान में छिपा रहे हो कहते हुए भीमसेन को गाली गलौज करने लगा। तब भीमसेन ने उस गाली गलौज करने से मना किया, तो परस ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे टांगी से उसके पीठ में वार कर दिया।

इससे उसे पीठ में चोट पहुंची। घटना के बाद घायल ने मामले की सूचना तमनार थाना में दी। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

The post CG NEWS: कबाड़ बिनने वाले ने युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया, तो दूसरे मामले में गांव के पड़ोसी ने ग्रामीण के पीठ पर टांगी से वार appeared first on Vedant Samachar.

]]>