The post CG BREAKING: सुकमा में नक्सली IED हमले में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद appeared first on Vedant Samachar.
]]>प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे नए सुरक्षा कैंप की स्थापना कर टीम के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा रास्ते में छुपाकर रखा गया इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोटित हो गया। धमाके में गंभीर रूप से घायल गिरिपुंजे को तत्काल कोंटा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।इस हमले ने एक बार फिर सुरक्षा बलों के सामने नक्सली चुनौती को उजागर किया है। पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया है।

नक्सलियों ने अपने खिलाफ हो रही कार्रवाई की बौखलाहट दिखाने के लिए कोंटा के पास फंडीगुड़ा में आईईडी ब्लास्ट किया। इस ब्लास्ट में एएसी आकाश राव घायल हो गए और उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट में थाना प्रभारी सोनल घायल हुए हैं। उनका कोंटा में लाया गया है और रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।
The post CG BREAKING: सुकमा में नक्सली IED हमले में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद appeared first on Vedant Samachar.
]]>