The post CG NEWS: जंगली सुअर DFO बंगले के गेट में फंसा, यहां से निकला तो रिहायशी इलाके में पहुंचा, लोगों में दहशत, विभाग रेस्क्यू में जुटा appeared first on Vedant Samachar.
]]>मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे जंगल से भटकते हुए एक जंगली सुअर रोज गार्डन में पहुंच गया। जब गार्डन आए लोगों ने उसे देखा तो जंगली सुअर यहां से निकलकर डीएफओ बंगला के पास पहुंच गया।
इसके बाद वह मेन गेट को पार करने की कोशिश किया, लेकिन गेट जालीदर होने के कारण जंगली सुअर मेन गेट में ही फंस गया। मामले की जानकारी तब तक वन अमला को लग चुकी थी।
इस दौरान वहां से गुजर रहे लोग गाड़ी रोककर जंगली सुअर का वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान वहां लोग इकट्ठा हो गए और कुछ ही समय में भीड़ बढ़ने लगी।

रोड पर दौड़ते देखा गया
इसके बाद उसे गेट से बाहर निकालने की कोशिश की गई। जिससे वह गेट से बाहर तो निकला, लेकिन वह मेन रोड पर दौड़ते हुए अतरमुड़ा क्षेत्र की ओर चला गया।
सुअर की सड़क पर दौड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद क्षेत्र के लोगों में खौफ का माहौल बन गया। सुअर के सड़क पर दौड़ने से कई लोग सकते में आ गए और अफरातफरी का माहौल बन गया।
जंगली सुअर को पकड़ने रेस्क्यू कर रहे
इस संबंध में रेंजर हेमलाल जायसवाल ने बताया कि जंगल से भटककर जंगली सुअर आया था। डीएफओ बंगला के गेट में फंस गया था, जिसे निकाला गया है। अब उसे पकड़ने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। जिसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।
The post CG NEWS: जंगली सुअर DFO बंगले के गेट में फंसा, यहां से निकला तो रिहायशी इलाके में पहुंचा, लोगों में दहशत, विभाग रेस्क्यू में जुटा appeared first on Vedant Samachar.
]]>