The post GGU यूनिवर्सिटी में होली-सेलिब्रेशन पर चले लात-घूंसे DJ की धुन पर उड़ाए रंग-गुलाल, स्टेज पर चढ़ते-डांस करते समय धक्का-मुक्की… appeared first on Vedant Samachar.
]]>हालांकि, यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है न ही किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। दरअसल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय इकाई ने बुधवार को होली से पहले रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया था।
इसमें यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने होली के पहले यहां डीजे की धुन पर जमकर डांस करते हुए रंग-गुलाल उड़ाए। कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर चढ़ने को लेकर छात्रों के बीच विवाद हो गया, फिर देखते ही देखते आपस में मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ छात्र जबरन स्टेज पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिसका दूसरे छात्रों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद छात्र भी बीच-बचाव नहीं कर पाए।
विवाद बढ़ने और मारपीट शुरू होते ही छात्र एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाने लगे। विवाद बढ़ते देखकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने उन्हें समझाइश देकर शांत कराया। छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रंगोत्सव के माहौल में छात्र एक-दूसरे को धक्का देते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
हालांकि, इस मामले की शिकायत न तो पुलिस से की गई है और न ही पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई की है। AVBP के यूनिवर्सिटी ईकाई के अध्यक्ष आराध्य तिवारी ने बताया कि, होली सेलिब्रेशन के दौरान लॉ के स्टूडेंट्स के बीच आपस में विवाद हुआ था। उन्हें समझाइश देकर शांत करा लिया गया है। विवाद बड़ा नहीं था। मामूली रूप से मारपीट हुई है।
The post GGU यूनिवर्सिटी में होली-सेलिब्रेशन पर चले लात-घूंसे DJ की धुन पर उड़ाए रंग-गुलाल, स्टेज पर चढ़ते-डांस करते समय धक्का-मुक्की… appeared first on Vedant Samachar.
]]>