क्राइम ब्रांच ने रकम की बरामद Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/क्राइम-ब्रांच-ने-रकम-की-बर निर्भीक और निष्पक्ष Tue, 17 Feb 2026 04:44:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png क्राइम ब्रांच ने रकम की बरामद Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/क्राइम-ब्रांच-ने-रकम-की-बर 32 32 Raipur Crime Breaking : जमीन रजिस्ट्री कराने आए अफसर की कार से 38 लाख रुपए पार, क्राइम ब्रांच ने रकम की बरामद https://vedantsamachar.in/archives/118704 Tue, 17 Feb 2026 04:44:51 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=118704 रायपुर,17 फरवरी(वेदांत समाचार)। राजधानी रायपुर में जमीन रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक अफसर की कार से 38 लाख रुपए से भरा बैग पार होने का मामला सामने आया है। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित ऑक्सीजोन परिसर की है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते […]

The post Raipur Crime Breaking : जमीन रजिस्ट्री कराने आए अफसर की कार से 38 लाख रुपए पार, क्राइम ब्रांच ने रकम की बरामद appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रायपुर,17 फरवरी(वेदांत समाचार)। राजधानी रायपुर में जमीन रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक अफसर की कार से 38 लाख रुपए से भरा बैग पार होने का मामला सामने आया है। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित ऑक्सीजोन परिसर की है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान चोरी गई पूरी रकम बरामद कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार मंदिर हसौद निवासी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अफसर ज्ञानप्रकाश पाण्डेय सोमवार को जमीन रजिस्ट्री कराने कलेक्टोरेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। वे अपनी कार से आए थे और बताया जा रहा है कि कार की सीट पर रुपए से भरा बैग रखकर किसी व्यक्ति के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर कार से नोटों से भरा बैग पार कर दिया।

रकम गायब होने का पता चलते ही अफसर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उठाईगिरी की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान की।

जांच के दौरान पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें एक व्यक्ति अफसर का परिचित बताया जा रहा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अफसर जिस परिचित को रुपए की देखरेख के लिए साथ लाए थे, उसकी नीयत रकम देखकर बदल गई। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से बैग गायब करवा दिया।

पुलिस ने एक आरोपी के पास से पूरी रकम बरामद कर ली है और सभी संदिग्धों से विस्तृत पूछताछ जारी है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि मामले का जल्द ही औपचारिक खुलासा किया जाएगा। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है।

The post Raipur Crime Breaking : जमीन रजिस्ट्री कराने आए अफसर की कार से 38 लाख रुपए पार, क्राइम ब्रांच ने रकम की बरामद appeared first on Vedant Samachar.

]]>